Web News

www.upwebnews.com

वेतन एवं सेवा-शर्तों में न्यायसंगत सुधारों की मांग, आठवें वेतन आयोग से मिला शैक्षिक महासंघ

August 11, 2026

वेतन एवं सेवा-शर्तों में न्यायसंगत सुधारों की मांग, आठवें वेतन आयोग से मिला शैक्षिक महासंघ

नई दिल्ली/लखनऊ, 10 अगस्त 2026।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना देसाई, सदस्य सचिव श्री पंकज जैन एवं अन्य अधिकारियों से नई दिल्ली स्थित आयोग कार्यालय में भेंटवार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता एवं महामंत्री प्रो. गीता भट्ट शामिल रहे। महासंघ ने देशभर से प्राप्त सुझावों के आधार पर तैयार विस्तृत ज्ञापन के विभिन्न बिंदुओं पर आयोग के समक्ष चर्चा की।

महासंघ ने मांग की कि वेतन पुनरीक्षण में महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन लागत, वास्तविक क्रय शक्ति तथा सेवा एवं सेवानिवृत्ति के दौरान आर्थिक सुरक्षा को प्रमुख आधार बनाया जाए। ज्ञापन में फिटमेंट फैक्टर 3.6 से बढ़ाकर 3.8, वार्षिक वेतनवृद्धि 5 से बढ़ाकर 6 प्रतिशत, उच्च वेतन स्तरों में अतिरिक्त चरण, वन स्टेप अप व्यवस्था की पुनर्बहाली तथा समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग रखी गई।
महासंघ ने महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत होने पर मूल वेतन में स्वतः समायोजन, मकान किराया भत्ते में वृद्धि, यात्रा भत्ते का वर्तमान लागत के अनुरूप पुनरीक्षण तथा आधिकारिक यात्राओं के पूर्ण व्यय की प्रतिपूर्ति का सुझाव दिया।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों के व्यावसायिक विकास और शोध के लिए वित्तीय सहायता, डिजिटल एवं शैक्षणिक संसाधनों हेतु पृथक भत्ता, गृह निर्माण अग्रिम में वृद्धि तथा अवकाश सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी गई।
स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 20-25 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा सुरक्षा में वृद्धि तथा एलटीसी नकदीकरण बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया। पूरे सेवाकाल में कम से कम चार पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने तथा कृत्रिम अवरोध समाप्त करने पर भी जोर दिया गया।
सेवानिवृत्ति सुरक्षा के तहत अंतिम आहरित वेतन के 60-67 प्रतिशत तक सुनिश्चित पेंशन, पारिवारिक पेंशन में वृद्धि, ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने तथा पेंशन आंशिकीकरण की पुनर्बहाली अवधि घटाने की मांग की गई।
महासंघ ने आयोग से आग्रह किया कि आठवां केंद्रीय वेतन आयोग केवल वेतन संशोधन तक सीमित न रहकर वेतन, भत्ते, सेवा-शर्तों, पदोन्नति, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन की समग्र समीक्षा करे। महासंघ ने लगभग पांच वर्ष के नियमित वेतन पुनरीक्षण चक्र अथवा महंगाई से जुड़ी स्वचालित पुनरीक्षण व्यवस्था लागू करने का भी सुझाव दिया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावीप्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह, शिवशंकर सिंह, डॉ. उदयन मिश्राडॉ. कमल कौशिकप्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंहड. अनूप शर्माडॉ. स्वदेश कुमार सिंहडॉ. श्वेताप्रो. अनिल कुमारडॉ. संतोष कुमार शुक्लप्रदीप तिवारीसुनील कुमार मिश्र आदि पदाधिकारियों ने शिक्षक और शिक्षा हित में की गयी माँगों का समर्थन किया है।

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की सिर में गोली मारकर हत्या

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम जुन्हैसा में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर सड़क पर सो रहे एक अधेड़ की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय वीरपाल लोधी राजपूत पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम जुन्हैसा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुरावली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक वीरपाल गांव में अपने घर के बाहर सड़क पर सो रहे थे, तभी उनके सिर में गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजा तेज सिंह चिकित्सालय की मोर्चरी भेज दिया। वहीं फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पुत्र अश्वनी की तहरीर पर पुलिस ने पवन पुत्र रामचन्द्र शाक्य निवासी जुन्हैसा और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में जगह के विवाद को हत्या की वजह बताया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
कलेक्ट्रेट में कैंटीन का शुभारंभ, मात्र 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैंटीन का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया।
कैंटीन के शुरू होने से कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा आमजन को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कैंटीन की सुविधा सभी कार्य दिवसों में उपलब्ध रहेगी। प्रशासन की इस पहल से कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को कम कीमत पर स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।
उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंटीन की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जनपद की प्रत्येक तहसील में भी इसी प्रकार की कैंटीन शुरू करने की योजना है, ताकि तहसील स्तर पर आने वाले लोगों को भी सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके। उद्घाटन के अवसर पर कैंटीन की रसोई में तैयार की गई खीर भी लोगों को वितरित की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से राहगीरों और उपस्थित लोगों को खीर बांटी। कैंटीन शुरू होने से कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगों में खुशी का माहौल रहा।

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरोसर्जरी सफलतापूर्वक प्रारंभ

लखनऊ, 10 अगस्त 2026 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ में न्यूरोसर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरोसर्जरी का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। चिकित्सालय में न्यूरोसर्जरी की यह उपलब्धि गंभीर एवं जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. जी.पी. गुप्ता ने सफल शल्यक्रिया के लिए पूरी शल्य टीम को बधाई देते हुए कहा कि सिविल चिकित्सालय पीड़ित मानवता की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालय में इस प्रकार की जटिल न्यूरोसर्जरी का सफल होना मरीजों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रीढ़ की हड्डी में टीबी के कारण स्पाइनल कॉर्ड पर था दबाव

जनपद सिद्धार्थनगर के मधुकरपुर गांव निवासी विनय तिवारी (37 वर्ष) पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से कमर में गंभीर दर्द से पीड़ित थे। मरीज को टीबी की बीमारी भी थी। लगातार समस्या बने रहने पर उन्होंने सिविल चिकित्सालय में न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी से परामर्श लिया।

मरीज की जांच एवं MRI में रीढ़ की हड्डी के L3 vertebra में TB infection के कारण स्पाइनल कॉर्ड/न्यूरल संरचनाओं पर गंभीर दबाव पाया गया। इसके कारण मरीज के बाएं पैर की जांघ एवं घुटने के नीचे की मांसपेशियों की ताकत काफी कम हो रही थी। चिकित्सकों के अनुसार, यदि समय रहते उचित उपचार नहीं किया जाता तो मरीज के दोनों पैरों में स्थायी कमजोरी अथवा पैरालिसिस का गंभीर खतरा हो सकता था।

डॉ. विनोद कुमार तिवारी के अनुसार, ऐसी स्थिति में शल्यक्रिया अत्यंत सावधानी एवं विशेषज्ञता के साथ करना आवश्यक होता है, क्योंकि स्पाइनल कॉर्ड एवं संबंधित न्यूरल संरचनाओं को किसी भी प्रकार की अतिरिक्त क्षति होने पर होने वाली न्यूरोलॉजिकल कमजोरी स्थायी भी हो सकती है।

टाइटेनियम स्क्रू एवं रॉड से किया गया फिक्सेशन

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में शल्यक्रिया की तैयारी की गई। अनुभवी एनेस्थीसिया टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। शल्यक्रिया के दौरान L2-L4 spinal fixation करते हुए Titanium screws एवं rods का उपयोग किया गया।

ऑपरेशन लगभग दो घंटे चला और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

डॉ. तिवारी ने बताया कि इसी प्रकार की जटिल शल्यक्रिया निजी क्षेत्र में कराने पर लगभग 3 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है, जो सामान्य परिवारों के लिए वहन करना कठिन होता है। सिविल चिकित्सालय में यह उपचार उपलब्ध होने से मरीजों को अत्यंत महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

ऑपरेशन के बाद मरीज के पैरों में ताकत में सुधार

ऑपरेशन के बाद मरीज विनय तिवारी की स्थिति संतोषजनक है। वर्तमान में उनका उपचार सिविल चिकित्सालय के न्यूरोसर्जरी वार्ड में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज के पैरों में ताकत आनी शुरू हो गई है तथा वह दोनों पैरों को चला पा रहा है।

मरीज की पत्नी श्रीमती सोनी तिवारी ने समय पर उपचार एवं सफल शल्यक्रिया के लिए सिविल चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

एनेस्थीसिया एवं नर्सिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान

सफल शल्यक्रिया में एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. राजेश, डॉ. कासिम की अनुभवी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही सिस्टर पूजा एवं सिस्टर किरण ने भी शल्यक्रिया के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.सी. पांडे एवं अधीक्षक डॉ. शिवराज सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि सिविल चिकित्सालय में गंभीर एवं जटिल रोगों का उपचार उपलब्ध होना मरीजों के लिए बड़ी राहत है।

निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता ने कहा कि रीढ़ की हड्डी की टीबी जैसी गंभीर बीमारी में समय पर जांच एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। उपचार में देरी होने पर न्यूरोलॉजिकल कमजोरी बढ़ सकती है और दोनों पैरों में पैरालिसिस का खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने चिकित्सालय की पूरी टीम को इस चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए बधाई दी।

17 अगस्त को श्री कोतवालेश्वर महादेव की नगर भ्रमण यात्रा

लखनऊ। चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को शाम 4 बजे चांदी की पालकी में बैठकर नगर का भ्रमण यात्रा करेंगे। यह जानकारी मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री विशाल गौड़ ने देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोतवालेश्वर महादेव यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महंत ने बताया मंदिर से निकलते ही श्री कोतवालेश्वर महादेव जी को लखनऊ प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा यात्रा चौक कोतवाली स्थिति श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर चौक चौराहा, खुन-खुन जी रोड कोनेश्वर मंदिर में हरिहर का दिव्य एव अद्भुत मिलन होगा। तत्पश्चात यात्रा कोणेश्वर चौराहा घूम कर, चौक चौराहा, कंचन मार्केट, चरक चौराहा, कमला नेहरू मार्ग होते हुए, श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी,वह विशेष पूजन किया जाएगा। श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर आकर प्रसाद आरती और वितरण से सम्पन्न होगी। यात्रा में यमराज भूत प्रेत गंधर्व रंगोलिया लखनऊ बनारस की झांकियां रथ ब्रास बैंड प्रशासनिक बैंड होंगे। सभी महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण करेंगे। इस अवसर पर शासन प्रशासन के समस्त अधिकारी, उपमुख्यमंत्री मंत्री, विधायक भक्त और नगर वासी भारी संख्या मे उपस्थित रहेंगे।

August 10, 2026

पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

लखीमपुर खीरी।पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,कांवरियों के जत्थों ने आकर जिले भर के शिव मंदिरों में कावड़ चढ़ाई देवों के देव महादेव की कृपा से कई किलोमीटर दूर चलकर आने वाले कांवरियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जनपद के पौराणिक तीर्थ स्थलों में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर ओयल जो मेंढक मंदिर के नाम से जाना जाता है में भारी संख्या में भोलेनाथ के भक्त कांवर लेकर पहुंचे जहां सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी डिंपल सिंह के साथ अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा कड़ी निगरानी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही इसी क्रम में टेढ़ेनाथ मंदिर,भुईफोपुरवा नाथ बाबा और लीलौटीनाथ बाबा के साथ-साथ मैगलगंज में स्थित मडिया घाट और देवकली में भी भारी भीड़ भक्तों की उमड़ पड़ी सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस बल हर जगह तैनात रहा और भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग होती रही।

विकास खंड मितौली के ग्राम रतहरी के कठिना नदी पर स्थित पौराणिक बाबा कष्टहरण धाम मंदिर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के सौजन्य से पूर्व प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार, समाजसेवी सुरेश राठौर के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कांवरिया क्षेत्र के सम्मानित नागरिक भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

« Newer PostsOlder Posts »