Web News

www.upwebnews.com

महापुरुषों की प्रतिमाओं की भाजपा ने कराई साफ सफाई

August 10, 2026

महापुरुषों की प्रतिमाओं की भाजपा ने कराई साफ सफाई

लखीमपुर खीरी।भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई की तथा जिले के गौरव अमर शहीद पंडित राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर भी पहुंच कर साफ सफाई की इन दोनों स्थानों पर शाम 7 बजे को दीपोत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित होगा प्रात अंबेडकर पार्क पहुंचकर साफ सफाई अभियान चला इसी तरह अमर शहीद राज नारायण मिश्र के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर वहां भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र मिश्रा ने देते हुए बताया की स्वच्छता अभियान में जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा संजय मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय नगर महामंत्री मनीष मिश्रा सुरेंद्र मौर्य नगर उपाध्यक्ष करुणाकरण नगर मंत्री सत्येंद्र गुप्ता प्रांजल शुक्ला नगर कोषाध्यक्ष सुरेश पटवा श्रीमती पारुल गुप्ता राम आसरे गुप्ता मतदाता राम सा भी मौजूद रहे।

शिव गंगा तट पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की आरती और भंडारे में लिया प्रसाद

लखीमपुर-खीरी।चंदन चौकी क्षेत्र के सुन्दा के बिरिया गांव स्थित शिव गंगा तट पर कांवड़ यात्रा के अवसर पर भव्य आरती और स्वागत समारोह आयोजित किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के साथ भगवान भोलेनाथ की आरती की। आरती के बाद उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शिव गंगा तट पर जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय रहा।कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता थारू जनजाति के लोगों के साथ भंडारे में शामिल हुए और सभी के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।जिला प्रचारक आजाद, आचार्य संजय मिश्रा, रवि गुप्ता, जितेंद्र अवस्थी, ललित गुप्ता, अमित कृष्ण शास्त्री वृंदावन सहित भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मैगलगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भीषण सड़क हादसा कार और बाइक की टक्कर में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

मैगलगंज !खीरी राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-दिल्ली पर मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुनिया रना निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र अपने बेटे चमन के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बाइक चमन चला रहा था। जैसे ही वे NH-30 पर पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सत्येंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
​घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सिर में गंभीर चोट लगने से घायल चमन को तुरंत अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

​पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

गढ़ी बाबा मंदिर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, एसएसबी जवानों ने संभाली सफाई की कमान

तिकुनियां खीरी

मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक चला विशेष सफाई अभियान, लोगों को भी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य है—इसी संदेश को लेकर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ‘ए’ कंपनी, तृतीय वाहिनी बेला परसुआ के जवानों ने गढ़ी बाबा मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जवानों ने खुद हाथों में सफाई का जिम्मा संभालते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
यह अभियान कमांडेंट श्री प्रमोद देवरानी के मार्गदर्शन एवं सहायक कमांडेंट श्री सात्विक प्रवर की निगरानी में आयोजित किया गया। एसएसबी जवानों ने पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर में सफाई करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
जवानों की पहल बनी जागरूकता का संदेश
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया गया। एसएसबी जवानों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में निरीक्षक सुभाष कुमार, सहायक उप-निरीक्षक आनंद बल्लभ, सूरजया डोले, मुख्य आरक्षी सहित एसएसबी के अन्य जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एसएसबी की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में जवानों की सक्रिय भागीदारी लोगों के बीच स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने का मजबूत संदेश दे रही है।

विद्या भारती की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ

सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भूमि पूजन के साथ क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा की नई शुरुआत

नरेंद्र मिश्रा

मैगलगंज खीरी।क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौखड़िया द्वारा अपनी नवीन शाखा सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई बोर्ड, इटारा, मैगलगंज के भूमि पूजन समारोह का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य आयोजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विद्या भारती एवं जन शिक्षा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भूमि पूजन के उपरांत अतिथियों ने श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय के नवीन द्वार एवं छात्र-छात्राओं के लिए निर्मित भवन का लोकार्पण किया।
इसके बाद विद्यालय परिसर में छात्र अलंकरण समारोह एवं अभिभावक सम्मेलन आयोजित हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा तथा आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के समन्वय पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा जिले में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ दिखाई दिया।
क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकता होगी पूरी
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अच्छे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नवीन सीबीएसई विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध होने की राह प्रशस्त हुई है।कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार शर्मा, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी, जन शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश कुमार अवस्थी, विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर, मैगलगंज के नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। नवीन विद्यालय की स्थापना को क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

« Newer PostsOlder Posts »