मैनपुरी/किशनी। क्षेत्र के धामेश्वर धाम धमियांपुर पर पर्यटन व संस्कृति विभाग के द्वारा धाम का जीर्णोद्धार और सत्संग हाल आदि के निर्माण कार्य का शिलान्यास पर्यटन मन्त्री जयवीर सिह ने विधिविधान से हवन पूजन के साथ किया साथ सारस सर्किट की स्थापना का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने इस अवसर कहा कि पहले की सरकारो पटिया लगती कार्य नही होते थे लेकिन भाजपा सरकार मे शिलान्यास के समय ही उदघाटन की तारीख तय होती है यह अन्तर है जिस तरह से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की है उस ओर हम बढ रहे है सपा सरकार मे मस्जिदों का कायाकल्प होता था आज मन्दिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है यही तो सनातन है नये भारत का सकल्प है जनपद मे अब कुछ स्थान रह गये होगे जहां पर्यटन विभाग का रुपया ना लगा हो। जनपद का आडोटोरियम ऐसा आडोटोरियम बन रहा है जिसको लोग याद करेगे कि भाजपा सरकार मे ही यह क्षमता है जो विकास करा सकती है पूर्व मन्त्री/विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि डबल इजन की सरकार है जो विधानसभा के अन्तिम गाव धमियापुर मे विकास के लिए सरकार ने अपना मुंह खोल दिया है चाहे सडक,अन्तेष्ट स्थल,लाइटे हो लगायी जा रही है इससे पूर्व के विधायक तो इस गाव मे आते भी नही थे। आज विकसित भारत की ओर भाजपा सरकार देश को ले जा रही है धामेश्वर धाम का दो करोड 64 लाख 34 हजार और सारस सर्किट की स्थापना चार करोड 81 लाख 17 हजार से होगा। इससे पूर्व मन्त्री और विधायक ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर आर्शीवाद लिया। आचार्य पुष्पेंद्र मिश्रा ने हबन पूजन के साथ शिलान्यास कराया। पूर्व प्रधान प्रदीप चौहान,शेखर चौहान,जिप सदस्य जीतू सिसौदिया, चेयरमैन प्रतिनिधि विनयप्रताप सिह ने माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, अजब सिंह प्रधान, शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप चौहान, उदय चौहान, सुमित चौहान, प्रदीप तिवारी, मनोज अग्निहोत्री, भल्लू चौहान, ओमजी दुबे, मदन मिश्रा, विमल दुबे, सुधीर चौहान, धर्मेंद्र भदौरिया, सजय चौहान, पकज भदौरिया, सुखदेव तोमर, प्रान्जुल शुक्ला, सुमित दीक्षित, शिवम शर्मा, राहुल यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महन्त नवलकिशोर दास महाराज व सचालन रमाशकर तिवारी ने किया।
