Posted on 20.04.2026 Monday Time 04.58 PM
मुजफ्फरनगर, 20 अप्रैल 2026, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने रिश्वत की डील का ऑडियो वायरल होने पर तित्तवी के थानाध्यक्ष समेत 3 को निलंबित कर दिया है।
तितावी थाना क्षेत्र से जुड़े कथित रिश्वतकांड मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। करते हुए थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तितावी थानाध्यक्ष पवन चौधरी, हेड कांस्टेबल अनीस खान और सिपाही नवीन को सस्पेंड किया गया है। कार्रवाई वायरल ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद की गई है, इसमें कथित रूप से ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पैसों के लेनदेन की बात सामने आई थी।
