Posted on 15.04.2026 Time 08.58 PM
National Commission for Women, Nashik TCS Sex extortion case
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बीपीओ इकाई में महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न घटना से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि घटना की गहन जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति शुक्रवार को घटना स्थल का दौरा करेगी और दस दिन के भीतर आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

