रथ पूजन के उपरांत जानकारी देते ब्राह्मण महासभा के सदस्य
हाथरस।नव संवत्सर के अवसर पर ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 19 मार्च को भगवान परशुराम की ऐतिहासिक, भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में शोभायात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख रथ का जीर्णोद्धार पूर्ण होने के बाद विधि-विधान से पूजन किया गया।डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। यात्रा में सुंदर व आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रथ को विशेष रूप से सजाया जाएगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र स्वरूप फौजी, उदय वीर शर्मा, हरि शंकर शर्मा, ऋषि कौशिक, बृजमोहन शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, आचार्य हरिश दीक्षित, विशाल सारस्वत, जय शर्मा, तरुण शर्मा, संजीव उपाध्याय, करण शर्मा,मयंक शर्मा , उदित शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने की। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

