गोकुल छड़ीमार होली में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

गोकुल छड़ीमार होली में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार

March 2, 2026

गोकुल छड़ीमार होली में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार

महावन (मथुरा)। गोकुल में आयोजित छड़ीमार होली के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी की घटना का थाना महावन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2026 को एक महिला अपने परिवार के साथ गोकुल में छड़ीमार होली देखने आई थी। इसी दौरान अज्ञात महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से मंगलसूत्र पार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना महावन में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 2 मार्च को दोपहर करीब 2:05 बजे चन्द्रावली मंदिर से पहले संत आशाराम बापू आश्रम के पास से चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से पीली धातु का चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।
पूर्व में भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चार महिलाओं में से दो के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 291/2025 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना वृन्दावन में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
 प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक ध्यानवीर सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र, उपनिरीक्षक विनीत चौधरी, महिला उपनिरीक्षक निशिका, कांस्टेबल दयाराम व महिला कांस्टेबल नीरु यादव द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।