Web News

www.upwebnews.com

भारत में नॉर्डिक देशों का निवेश 2 सौ प्रतिशत तक बढ़ा: मोदी

May 20, 2026

भारत में नॉर्डिक देशों का निवेश 2 सौ प्रतिशत तक बढ़ा: मोदी

ओस्लो, 20 मई 2026, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नॉर्डिक देशों के साथ भारत की भागीदारी को पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक भागीदारी के स्‍तर पर ले जाने का निर्णय लिया गया है। नार्वे की राजधानी ओस्‍लो में आयोजित तीसरे भारत नॉर्डिक सम्‍मेलन के बाद श्री मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक क्षेत्र सतत विकास में नॉर्डिक देशों की विशेज्ञता को भारत के व्‍यापक स्‍तर के साथ जोड़कर भविष्‍य के लिए भरोसेमंद वैश्विक समाधान विकसित कर सकते हैं।

श्री मोदी ने भारत-नॉर्डिक संबंधों में वृद्धि का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में व्‍यापार में चार गुना वृद्धि हुई है और भारत में नॉर्डिक देशों का निवेश 200 प्रतिशत तक बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि इस वृद्धि ने न केवल भारत के विकास में योगदान दिया है कि बल्‍कि नॉर्डिक देशों में रोजगार के अवसर भी सृजित किये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्‍नत भागीदारी के जरिये प्रत्‍येक नॉर्डिक देश की विशेषज्ञताओं का उपयोग किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आइसलैंड की भूतापीय ऊर्जा और मत्‍स्‍य क्षेत्र में विशेषज्ञता, नार्वे की समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था और आर्किटिक मामलों में विशेषज्ञता, स्‍वीडन की उन्‍नत निर्माण और रक्षा तकनीकी, फिनलैंड की दूरसंचार और डिजिटल प्रौदयोगिकी तथा डेनमार्क की साइबर सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता है।

उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच अनुसंधान, कौशल विकास और प्रतिभा के आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्‍वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं, स्‍टार्टअप तंत्र के स्‍तर पर सहयोग मजबूत किया जा रहा है।

सांस्‍कृतिक संबंधों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संबंध शब्‍द का अर्थ भारत और नॉर्डिक भाषा में एकसमान है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की है कि यह आगे बढ़ रहे घनिष्‍ठ और अधिक सार्थक संबंधों में भी प्रदर्शित होगा।

नॉर्डिक देशों के नेताओं ने लोकतंत्र, नियम आधारित वैश्विक व्‍यवस्‍था और बहुपक्षीय संस्‍थाओं में सुधारों को लेकर प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि संघर्ष और व्‍यवधान सहित वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ मजबूत सहयोग का भी आहवान किया।

वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि युक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षविराम के पक्ष में भारत के रूख की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि भारत और नॉर्डिक देश आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रूख रखते हैं और इसमें दोहरे मानदंडों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

ब्लादिमीर पुतिन चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंचे

बीजिंग, 20 मई 2026, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की दो दिन की यात्रा पर कल रात बीजिंग पहुंचे। इस दौरान श्री पुतिन चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे। श्री पुतिन की यह यात्रा अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चीन यात्रा सम्पन्‍न होने के एक सप्ताह से भी कम समय में हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। श्री पुतिन की यह यात्रा वर्ष 2001 में हस्ताक्षरित चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

लोकसभा अध्यक्ष ने मेजर पीरु सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 20 मई 2026, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज परम वीर चक्र से सम्मानित कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि 1947-48 के युद्ध में पीरू सिंह का अदम्य साहस, असाधारण वीरता और सर्वोच्च बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदा अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, पीरू सिंह अपनी अंतिम सांस तक शत्रु के विरुद्ध डटे रहे और अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अमर बलिदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और राष्ट्र इसके लिए सदैव गौरवान्वित रहेगा। श्री बिरला ने कहा कि उनका बलिदान, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देते हैं।

बदायूं के इस्लामनगर में लूट, परिवार को बंधक बनाकर पीटा

Breaking News UP Web News

Crime News, Posted on 20.05.2026 Time 11.25 AM , Wednesday, Badaun, Islamnagaar, UP

बदायूं, 20 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा), जिले के कस्बा इस्लामनगर में बीती रात कच्चा बनियान गिरोह के चार सदस्यों ने एक घर में दावा बोल दिया। गृहस्वामी और अन्य परिजनों को बंधक बनाकर पिटाई की। घर से नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाश नकाब पहने हुए थे।

जानकारी के अनुसार बिल्सी-बिसौली रोड़ स्थित एक बाहरी मकान में रात करीब डेढ़ बजे चार कच्छाधारी बदमाशों ने बोला धावा। पीछे के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने लगभग दो घंटे तक जमकर मचाया ताडंव। बदमाशों ने गृहस्वामी नजाकत उनकी पत्नी मिस्कीन,पुत्रवधु फिजा और डेढ़ साल के मासूम बच्चे हमीद रजा तक को नहीं बक्शा। तमंचे और लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा। मारपीट में नजाकत उनकी पत्नी मिस्कीन और देवरानी शबनम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर,जहां दंपत्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बदमाश घर से सोना,चांदी और नगदी लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर एसपी देहात,कई थानों की फोर्स,फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

दिल्ली-मुरादाबाद राजमार्ग पर दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु

 

Breaking News, Posted on 20.05.2026 Time 11.05 Wednesday, Amroha, Gajraula, Brijghat

गजरौला (अमरोहा), 20 मई 2026,मुुरादाबाद दिल्ली राजमार्ग पर ब्रजघाट के समीप आज सुबह हुई मार्ग दुर्घटना में बंगाल निवासी 3 लोगों समेत 4 की मृत्यु हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना ब्रजघाट के पास सुबह करीब चार बजे हुई।
थाना गजरौला पुलिस के अनुसार मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों में कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान, रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर, मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक, मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में घायल दो लोग बेहोशी की हालत में मिले।

« Newer PostsOlder Posts »