Web News

www.upwebnews.com

डीयर पार्क में लकडी के अवैध कटान में दो गिरफतार

May 7, 2026

डीयर पार्क में लकडी के अवैध कटान में दो गिरफतार

Post on 7.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
मुरादाबाद महागर से सटे कटघर में स्थित डीयर पार्क आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने जंगल से अवैध रुप से लकड़ी काटने में कार्रवाई की हैा विभाग ने लकड़ी की चोरी में दो लोगों को गि‍रफ़तार किया हैा आरोपियों के कब्जे से लकड़ी काटने का कटर, जंगल जलेबी की लकड़ी और एक स्कूटी भी बरामद की है। भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।
वन विभाग के अनुसार चोरी की घटना 5 मई,26 की रात करीब नौ बजे की है। रामपुर हाईवे पर स्थ्रित डीयर पार्क आरक्षित क्षेत्र में वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी।इस दौरान जंगल से लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज के आधार पर टीम ने जंगल में छानबीन की तो कुछ दूरी पर दो युवक पेड़ों को काटते दिखाई दिए। वन कर्मियों ने दोनों को ललकारा तो आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगे लेकिन विभागीय टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद काजिम निवासी कटघर नाज रोड और लाईक अहमद निवासी मुस्तकफाबाद भैंसिया, कटघर के रूप में हुई है।
आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश अपराध-
वन विभाग का कहना है कि डीयर पार्क क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र घोषित है।बिना अनुमति प्रवेश करना और पेड़ों की कटाई करना भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत दंडनीय अपराध है। केस में भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विभाग ने लकड़ी तस्करों पर शिकंजा
पिछले कुछ समय से आरक्षित क्षेत्रों में अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते रात में विभाग ने गश्त बढ़ाई थी। इसका असर हुआ,अब वन विभाग तस्कमरों का नेटवर्क खंगालने में जुटा हैा