प्रधानमंत्री ने शहीदों को किया नमन, श्रद्धांजलि : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

प्रधानमंत्री ने शहीदों को किया नमन, श्रद्धांजलि

March 23, 2026

प्रधानमंत्री ने शहीदों को किया नमन, श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 23 मार्च 26,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान देशवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि इन स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, देशभक्ति और निर्भीक प्रतिरोध के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों में जोश और प्रेरणा का संचार करते हैं।