प्रेमिका से शादी करने की जिद, टॉवर पर चढ़ा युवक : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

प्रेमिका से शादी करने की जिद, टॉवर पर चढ़ा युवक

March 15, 2026

प्रेमिका से शादी करने की जिद, टॉवर पर चढ़ा युवक

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत प्रेमिका से शादी करने की जिद को लेकर एक युवक रविवार को टॉवर पर चढ़ गया। यह देख ग्रामीण हैरान रह गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत गांव नगला मवासी निवासी राहुल नामक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। शादी की बात तय न होने के कारण वह रविवार को गांव बिल्टीगढ़ स्थित टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने टॉवर पर चढ़ने के बाद खुद ही डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर युवक को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को किसी तरह समझा बुझाकर टॉवर से नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान युवक लगभग तीन घंटे टॉवर पर चढ़ा रहा। जिससे पुलिस और ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चमन शर्मा का कहना है युवक अपनी किसी प्रेमिका से शादी करने की जिद को लेकर टॉवर पर चढ़ा था। जिसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। मामले में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।