सम्पादकीय 17.05.2026 by Sarvesh Kumar Singh, Editor, UP Web News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी छह दिनी विदेश यात्रा के दूसरे दिन नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। यहां उन्होंने विश्व परिदृश्य और आसन्न चुनौतियों को न केवल रेखांकित किया, बल्कि भारतवासियों को आगाह भी किया। उनकी बातों में स्पष्ट रूप से उन्नत भारत के भविष्य की लालसा और विकसित भारत का सपना समाया हुआ है। हेग का संदेश केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि समुची दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। आज जो ऊर्जा संकट खडा हुआ है उससे केवल भारत ही नहीं समूची दुनिया को प्रभावित होना है। इसका समाधान भी खोजना है और अपनी जरूरतों को भी पूरा करना है।
पीएम मोदी ने हेग में कहा कि यह दशक आपदाओं के लिए जाना जा रहा है। पहले कोराना का दंश, फिर युद्धों का सिलसिला इससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। श्री मोदी ने भारत की प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि यदि हम अभी नहीं चेते और उपायों को नहीं अपनाया गया तो कई दशक के प्रगति के प्रयासों पर पानी फिर जाएगा और दुनिया की एक बडी आबादी फिर से गरीबी की ओर लौट जाएगी। उनका इशारा साफ था। ईरान-अमेरिका के युद्ध ने जो गंभीर ऊर्जा संकट खडा किया है। उससे विश्व के सामने गतिशील विकास को बनाये रखना निश्चित रूप से मुश्किल हो रहा है।
विदेश यात्रा पर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने हैदराबाद और दिल्ली के कार्यक्रमों में देशवासियों से संयमित ऊर्जा के उपभोग का आग्रह किया था। उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों का कम से कम उयोग करने के लिए कोराना काल जैसी व्यवस्थाएं अपनाने की अपील की थी। इसमें कारों का कम प्रयोग, वर्क फ्राम होम, डिजिटल माध्यमों से मीटिंगें। कार्यालयों में दो दिन का वर्क फ्राम होम, एक दिन नो वेहिकल डे मानने के साथ साथ, एक साल तक सोना नहीं खरीदने, किसानों से कम उर्वरकों का उपयोग करने की अपील भी शामिल है। इस मुहिम का व्यापक असर हुआ है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम की अपील के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी शुरु कर दी हैं।
प्रधानमंत्री का हेग का संदेश महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह जहां भारत के स्पष्ट सपनों को उजागर करता है वहीं बाधाओं को रेखांकित करता है और समाधान भी बताता है। इस दौरे में प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड सरकार के साथ कई समझौते किये हैं। ये समझौते भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
टला हादसा —
अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन का मामला,राजा का सहसपुर की घटना
Post on 17.5.26
Sunday , Time 7.00.PM
Moradabad , Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक छात्रा का पैर फिसल गया। ट्रेन के चलने के दौरान फंसी छात्रा भी घिसटने लगीं।ट्रेन मैनेजर ने नजारा देखा तो गाड़ी रुकवा लीं।ट्रेन व प्ले टफार्म के बीच फंसी यात्रा को निकाल लिया गया। मामला चंदौसी रेलमार्ग पर राजा का सहसपुर स्टे़शन का है।अलीगढ़ से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।इस दौरान छात्रा ने ट्रेन में चढ़ना चाहा मगर पैर का संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म के नीचे गिरने लगी।इस दौरान फंसी छात्रा ट्रेन के साथ ही फिसलने लगी। गनीमत रहीं कि
छात्रा ट्रेन का हैंडल पकड़े रहें। इस दौरान छात्रा गाड़ी के साथ भी घिसटने लगीं। छात्रा को ट्रेन के साथ फिसलता देखकर ट्रेन मैनेजर ओमकार सिंह सेकंड ने हालात देख प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकी और फंसी छात्रा को सुरक्षित निकाल लिया गया।इससे छात्रा की जान बच गई।
Posted on 17/05/2026
Time 13:10 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh
गोरखपुर। 17 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, एम्स थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपने ही पति को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर आत्मह/त्या के लिए मजबूर करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वादी (मृतक के भाई) ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी भाभी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा, उसके भाई को लंबे समय से मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर वादी के भाई ने बीते 14 मई 2026 को आत्मह/त्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पत्नी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पत्नी का नाम अर्पिता यादव उर्फ ऊषा पुत्री हरिशंकर यादवनिवासी सोहग, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर है ।
आरोपी पत्नी के विरुद्ध थाना एम्स, जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 123/2026, धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
2015 में सपा से बने थे ब्लॉक प्रमुख, दोबारा वापसी सियासत गर्माई
बसपा से 2019 में जिला पंचायत में एक वार्ड बड़े अंतर से जीता 2022 में बसपा से चुनाव लड़ा,मुकाबले में रहे
Post on 17.5.26
Monday Moradabad
Time 1.30 Pm Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले दलों में उलटफेर होने लगे है। भाजपा के साथ सपा के लिए भी नाक का सवाल बनने वाली ठाकुरद्वारा सीट पर बसपा से पूर्व प्रत्याशी मुजाहिद अली ने सपा में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होकर एंट्री पा ली। इससे आने वाले दिनों में इस सीट पर सपा में टिकट की आपसी रस्साकशी तेज होने के आसार है।
उत्तराखंड से जुड़ी ठाकुरद्वारा सीट पर सपा में टिकटों को लेकर घमासान तेज होने के आसार है। हालांकि क्षेत्रीय विधायक नवाब जान तीन बार से जीतकर विस में पहुंच रहे है।अब सपा में मुजाहिद हुसैन के भी शामिल होने से सियासी राजनीति गरमा सकती है।
सपा से 2002 में अपनी सियासी पारी शुरु करने वाले मुजाहिद हुसैन सपा से 2015 में ब्लॉमक प्रमुख बने।पर विस चुनाव टिकट न मिलने पर 2019 में बसपा में शामिल हो गए।जिला पंचायत में दो वार्डो से लड़े मुजाहिद ने एक वार्ड में बड़े अंतर से जीत हासिल की।बसपा से 2019 में विस चुनाव जमकर लड़ा। पर कामयाबी नही मिल सकीं। शनिवार को मुजाहिद अली ने सपा मुखिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होकर एक बार सीट पर टिकट की दौड़ को तेज कर दिया है।