Web News

www.upwebnews.com

भदोही जनपद का नामकरण फिर संत रविदास नगर होगा: योगी आदित्यनाथ

July 29, 2026

भदोही जनपद का नामकरण फिर संत रविदास नगर होगा: योगी आदित्यनाथ

वाराणसी, 29 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की कि भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में दर्शन-पूजन किए तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने समता, सद्भाव और कर्म की साधना पर आधारित समाज का मार्ग प्रशस्त किया। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

शिव भक्ति का मास गुरुवार से प्रारंभ जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

उप्रससे 29 जुलाई

बस्ती ।आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अगुवाई उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मुख्य मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश व निकास द्वार, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य रूप से मंदिर परिसर एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुदृढ़ बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो । कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए । पूरे मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से असामाजिक तत्वों एवं व्यवस्थाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए । नगर पालिका/पंचायती राज विभाग को मंदिर क्षेत्र व कांवड़ मार्ग पर निरंतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) तथा शुद्ध पेयजल के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया । आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु कांवड़ मार्ग व मंदिर परिसर के समीप मेडिकल टीम, एम्बुलेंस आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया ।


आपको बताते चले कि भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण मास कल वृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहा है। श्रावण मास के पहले दिन से ही बस्ती जनपद के प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम, कर्ण व तिलकपुर सहित जनपद के अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिवभक्त जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भदेश्वरनाथ मन्दिर पर श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। जनपद में आस्था का केंद्र बाबा भदेश्वर नाथ सावन में विशेष पूजा अर्चना का महत्व है पौराणिक रूप से भी इस मंदिर का विशेष महत्व है पौराणिक मान्यताओं की माने तो यहां पर प्रभु श्री राम के गुरु वशिष्ठ वी महाभारत काल में पांचो पांडव ने यहां पूजा अर्चना किया था मंदिर के पुजारी राकेश गिरी ने बताया की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर समिति द्वारा इंतजाम किए गए है।
शिवरात्रि के अवसर पर 10 अगस्त की रात्रि से अयोध्या से 10 लाखों कांवरिया भक्ति पवित्र सरयू नदी का जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे जिसको लेकर जिला प्रशासन में मंदिर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। तैयारियों की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि इस बार कावड़ यात्रा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है आगामी मेले में लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है जिसको लेकर रोड ड्राइवर्जन के साथ जगह-जगह पर बैरिकेटिंग किया जायेगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जयन्त कुमार मिश्रा संवाददाता

July 28, 2026

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जेएनसीयू में तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में 29 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड, साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि दीक्षांत समारोह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल. पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन गोरखपुर के परिचय समारोह में बोले सीएम योगी, न्याय और सामाजिक मूल्यों की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम

Posted on 28/07/2026
Time 18:15 P.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिविल कोर्ट, गोरखपुर स्थित बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बार एसोसिएशन की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि सिविल कोर्ट, गोरखपुर की स्थापना वर्ष 1895 में हुई थी और तब से यह संस्था न्याय, सत्य और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोरखपुर कचहरी और यहां के अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन ने न केवल आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी राजनीतिक, सामाजिक और न्यायिक क्षेत्र में समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा उनकी भावी योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, पेशेवर नैतिकता का पालन करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

July 27, 2026

भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

फोटो –पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी का  स्वागत करते आयोजक

हाथरस। शहर के गौशाला प्रांगण में भगवान दक्ष प्रजापति की भव्य जनसभा के बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, शरद प्रजापति, माटीकला बोर्ड सदस्य राजकुमारी गोला और मनोनीत सभासद आरसी गोला सहित विभिन्न जनपदों से आए समाज के लोग उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि प्रजापति समाज अपनी मेहनत, कौशल और संस्कारों से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है तथा समाज की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।आयोजन में डॉ. जितेंद्र, बंटी गोला, हरीश गोला, गौरव प्रजापति, सोनू गोला, हिमांशु गोला, रूपेश प्रजापति, खजान सिंह गोला, सियाराम गोला और सभासद अशोक कुमार गोला सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह मास्टर ने किया। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

« Newer PostsOlder Posts »