latest-news : : UP News | UP Web News | Page 55

Web News

www.upwebnews.com

पेट्रोल पंपों की क्रेडिट लिमिट समाप्त, डिपो से एडवांस पर मिलेगा तेल

March 13, 2026

पेट्रोल पंपों की क्रेडिट लिमिट समाप्त, डिपो से एडवांस पर मिलेगा तेल

आँयल कंपनी के नए फरमान

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद(उप्र समाचार सेवा)।
पश्चिम एशिया में संघर्ष से गैस संकट के बीच आँयल कंपनियों के नए फरमान से पेट्रोल पंप संचालकों में हलचल मची है। कंपनी ने पेट्रोल पंप संचालकों को मिलने वाली क्रेडिट लिमिट की सुविधा को समाप्त कर दिया। साथ ही डिपो से एडवांस पेमेंट के आधार पर तेल लेने के आदेश जारी किए हैं।
कई दिन से जारी संघर्ष के बाद से ऊर्जा संकट गहराया है। सरकार के नए निर्णय के बाद जहां कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है। आपूर्ति बाधित होने का असर होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर पड़ा है। साथ ही घरेलू सिलिंडर की डिलीवरी की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इससे गैस एजेंसियों पर गैस बुक कराने को लेकर मारामारी मची है।
गैस संकट के बीच आँयल कंपनियों ने नया आदेश जारी किया है। भारत पेट्रोलियम कंपनी ने पेट्रोल-डीजल पंप डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। कंपनी की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया कि पंप डीलरों को मिलने वाली उधार क्रेडिट लिमिट को खत्म की गई है। यहीं नहीं कंपनी ने अब तेल मंगाने के लिए एडवांस पेमेंट का नया प्रावधान लागू किया है। यानी पेट्रोल पंप संचालकों को डिपो से तेल मंगाने के लिए एडवांस पेमेंट बतौर आरटीजीएस या अन्य नकद भुगतान भी देना होगा। आँयल कंपनी की ओर से जारी मेल में तत्काल प्रभाव से गुरुवार की रात से नई व्यवस्था लागू किया गया है।

वर्जन।

” पश्चिम एशिया में संघर्ष का तेल को लेकर कोई संकट नहीं। अभी स्थिति सामान्य से भी ज्यादा सही है। अलबत्ता भारत व हिन्दुस्तान आँयल कंपनियों ने जरुर अपने पेट्रोल-डीजल डीलर्स की सुविधाओं में कटौती की है। पर इंडियन आँयल कंपनी पर कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आँयल कंपनियों में कैश एंड कैरी की ही व्यवस्था है।”
मनोज त्यागी, महासचिव
पेट्रोल डीजल डीलर्स एसोसिएशन, मुरादाबाद।

March 12, 2026

हाथरस स्टेशन पर मिला साधु का जला हुआ शव

हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर जला हुआ साधु का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

हाथरस, 12 मार्च 26। उत्तर-पूर्वी रेलवे लाइन पर स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को एक साधु का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तथा पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक साधु के शरीर पर जलने के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि साधु की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इस घटना को लेकर दहशत में हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या

Uttar Pradesh Map

Posted on 12.03.2026, Time 08.09 PM Thursday, Badaun

प्लांट में घुसकर पूर्व कर्मचारी ने प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी

बदायूं, 12 मार्च 26, मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के बायो पेट्रोलियम प्लांट में गुरुवार दोपहर एक पूर्व कर्मचारी ने प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हमलावर अजय प्रताप  ने प्लांट में घुसकर प्रबंधक सुधीर गुप्ता (58) और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (34) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों को 2–3 गोलियां लगीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोलीबारी के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नौकरी से निकाले जाने को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार आरोपी अजय प्रताप पहले प्लांट में ऑपरेटर के पद पर काम करता था और बाद में वेंडर के रूप में जुड़ा था। कंपनी से निकाले जाने के बाद उसका प्रबंधन से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पहले भी प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी, जिसको लेकर मुकदमा भी दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक अजय प्रताप सैंजनी गांव का ही रहने वाला है और दबंग प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

Photo Caption : माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, दिनांक 12 मार्च 2026 को देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर मे मां दर्शन-पूजन करते तथा गौशाला में गौ सेवा करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चैत्र नवरात्रि से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

गोमाता को खिलाया गुड़, जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

मंदिर में आये श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

पोस्टेड 12 मार्च 2026, गुरुवार, यूपी न्यूज

बलरामपुर, 12 मार्च 26  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व गोशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

CM ne जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार सुबह विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने सभी का कुशलक्षेम जाना, फिर कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के उचित निराकरण पर जोर दें और सरकार की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित भी कराएं।

बदायूं में भीषण अग्निकांड! सत्या ट्रेडर्स माॅल जलकर खाक, 6 करोड़ से अधिक का नुकसान

Uttar Pradesh Map

बदायूं जिले के फैजगंज-बेहटा थाना क्षेत्र में बुधवार देर-रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर पंचायत मुडिया धुरेकी एम.एफ.हाईवे के पास स्थित सत्या ट्रेडर्स माॅल में संदिग्ध परिस्थतियों में भीषण आग लग गई। देर-रात लगी यह आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई और कुछ ही पलों में पूरे माॅल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने जब माॅल की उठती ऊंची-ऊंची आग की लपटों और धुएं का गुबार देखा तो इलाके में हडकंप मच गया। हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
सूचना के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की बदायूं व संभल जिले की कई गाडियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयावह थी कि उसे काबू करने में में दमकल कर्मियों को करीब पांच घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार कोशिशों के बावजूद सुबह 4 बजे के आसपास बामुशिक्ल आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि गनीमत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
माॅल के मालिक संजय गर्ग और शेखर गर्ग के अनुसार बुधवार देर-रात अचानक अज्ञात कारणों से माॅल में आग लग गई। जब तक किसी को कुछ समझ आता,तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और देखते ही देखते पूरे माॅल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग 6 करोड़ रूपये से ज्यादा का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आग शाॅर्ट-सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा इसकी पड़ताल की जा रही है।
बरहाल इस भीषण आग ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

« Newer PostsOlder Posts »