Web News

www.upwebnews.com

गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़, चोरी के आरोपी के पैर में लगी गोली, आभूषण और नकदी बरामद

August 26, 2026

गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़, चोरी के आरोपी के पैर में लगी गोली, आभूषण और नकदी बरामद

Posted on 25/08/2026
Time 08:55 A.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा ) । रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मो. शहजादे घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी के 4 कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र, गले का हार और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी नियाज अहमद समेत एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर और संतकबीरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान 31 अगस्त को

लखनऊ, सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026 समारोह 31 अगस्त को आयोजित होगा। समारोह इस आर इंस्टीट्यूट में संपन्न होगा।
यह सम्मान अवधी भाषा, साहित्य, संस्कृति को समर्पित है। इन विभूतियों को आगामी 31 अगस्त, 2026 को एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज, बीकेटी में आयोजित गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।
सम्मान सीतापुर के एमएलसी एवं एसआर ग्रुप, बीकेटी के चेयरमैन श्री Pawan Singh Chauhan जी के पिता श्रद्धेय स्व. सूबेदार सिंह चौहान जी एवं माता श्रद्धेय स्व. राजदेवी सिंह चौहान जी की सुस्मृति में प्रदान किया जाएगा।

August 25, 2026

मथुरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन लाख का 1200 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

मथुरा। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोसीकलां क्षेत्र में करीब 1200 किलोग्राम संदिग्ध पनीर बरामद कर नष्ट कराया। नष्ट किए गए पनीर की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। पनीर के तीन नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की सचल दल टीम ने एनएच-2 हाईवे स्थित किंग ढाबे के पास संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में पनीर मिला। अधिकारियों के अनुसार पनीर अस्वच्छ एवं गुणवत्ता की दृष्टि से संदिग्ध पाया गया। जनहित में पूरे पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। वाहन चालक एवं मालिक सत्यवीर निवासी डीग, राजस्थान पनीर की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

विभाग ने पनीर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एथनॉल नीति या जनता का उत्पीड़न, गन्ने से ईंधन बनाने के फेर में चीनी-गुड़ रिकॉर्ड महंगे : डॉ. राजीव शर्मा

मथुरा/गोवर्धन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव *डॉ. राजीव शर्मा* ने केंद्र सरकार की एथनॉल ब्लेंडिंग नीति पर कड़ा कटाक्ष करते हुए सरकार की नीयत और मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा देने वाली सरकार की यह कैसी नीति है, जहां गन्ने से ईंधन बनाने के फेर में जनता की दोनों तरह से लूटा जा रहा है। सरकार की गलत प्राथमिकताओं के कारण आज देश का आम नागरिक और वाहन चालक दोहरी मार झेलने को मजबूर है।
उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार को जनता के पेट से ज्यादा गाड़ियों के टैंक की चिंता है। गन्ने का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल एथनॉल बनाने में झोंकने के कारण बाजार में चीनी और गुड़ की किल्लत हो गई है। इसका नतीजा यह है कि बाजार में *चीनी के दाम 65 से 70 रुपये प्रति किलो और गुड़ के दाम 80 रुपये प्रति किलो* के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, जो आम परिवारों के बजट से बाहर है।
डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार की इस नीति ने आगामी त्योहार रक्षाबंधन का स्वाद भी पूरी तरह बिगाड़ दिया है। त्योहार से ठीक पहले मिठाई बाजारों में आग लगी है और आम आदमी का पसंदीदा घेवर लगभग *800 से 1000 रुपये प्रति किलो* तक पहुंच चुका है।
सरकार की तकनीकी समझ पर कटाक्ष करते हुए डॉ. राजीव शर्मा ने कहा, “यह केंद्र सरकार की अद्भुत नीति है, जो एक तरफ आम आदमी की थाली और त्योहार को महंगा कर रही है, तो दूसरी तरफ पेट्रोल में जबरन मिलाया जा रहा एथनॉल गाड़ियों के इंजनों को सरेआम कबाड़ बना रहा है।”
उन्होंने कहा कि एथनॉल मिश्रित ईंधन के कारण वाहनों के इंजन और पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं, जिससे मध्यमवर्गीय वाहन मालिकों पर मरम्मत का भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
कांग्रेस नेता ने मांग की कि सरकार अपनी इस जनविरोधी और त्रुटिपूर्ण नीति पर तुरंत रोक लगाए, वरना कांग्रेस सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।

बैंकिंग मांगों को लेकर यूएफबीयू ने घोषित किया देशव्यापी आंदोलन

हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रस्तावित पीएलआई योजना वापस लेने, पेंशन सुधार, एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस का विकल्प देने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। यूएफबीयू के अनुसार 11 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल तथा 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। आंदोलन के तहत 27 अगस्त को सामूहिक प्रदर्शन, 28 अगस्त को काला बैज लगाकर विरोध, तीन सितंबर को पोस्टर अभियान तथा आठ सितंबर को बैज लगाकर विरोध किया जाएगा। संगठन ने सरकार से लंबित मांगों का द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान करने की मांग की है। यह जानकारी यूएफबीयू यूनिट के पुष्पांकर जैन ने दी।

« Newer PostsOlder Posts »