Web News

www.upwebnews.com

Moradabad News छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, गंभीर घायल

May 1, 2026

Moradabad News छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, गंभीर घायल

*छेड़छाड़ के वीडियो वायरल से सक्रिय पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा,गोली लगीं*
बुर्कानशीं महिला से दिनदहाड़े से की थीं शर्मनाक हरकत
देर रात हुईं मुठभेड़,आरोपी अस्पताल में भर्ती

Post on 30.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शहर के बरवालान इलाके में सुनसान सड़क पर बुर्कानशीं महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कटघर के मकबरा का नौशाद निकला। महिला से दिनदहाड़े अश्लील हरकत के तीन वीडियो वायरल से पुलिस सक्रिय हुई। जगह के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर लीं
कुछ घंटों में ही पुलिस टीमों ने देर रात आरोपी को धर दबोचा। भागने की कोशिश में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पैर में गोली लगीं है।
गुरुवार को सरेआम बुर्कानशीं
महिला से छेड़खानी हुईं।घर लौटतीं महिला को अकेला देख आरोपी उसके पीछे चला और पकड़ लिया। महिला ने शोर मचायातो आरोपी भाग गया।पर पूरी शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। छेड़छाड़ के तीन वीडियो वायरल हुए। मीडिया फुटेज से पुलिस एकबारगी हैरान रह गई। घटना मुगलपुरा के बरवालान क्षेत्र की घटना के बाद पुलिसने गंभीरता से लिया।

 

एसपी सिटी ने संबंधित क्षेत्र के आधार पर पहले पीड़िता को तलाशा। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस टीमों ने आरोपी का सुराग लगाया।वायरल वीडियो के चंद घंटे बाद आरोपी नौशाद की घेराबंदी की जाने लगी।कटघर के मकबरा निवासी आरोपी को देररात मुठभेड़ में पकड़ा गया।भागने की कोशिश में पुलिस को गोली चलानीं पड़ी। पैर में गोली लगने के चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना हैकि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

April 30, 2026

बिलारी के युवा अधिवक्ता की ट्रेन से कटकर मौत

तहसील बार एसोसिएशन में निधन पर जताया शोक
Post on 30.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
बिलारी में रेल फाटक पार करते समय युवा अधिवक्ता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच
गया। अधिवक्ता बिलारी बार एसोसिएशन से जुड़े होने से वहीं वकालत कर रहे थे।
गुरुवार को यह हादसा हुआ।बिलारी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ मरेसी के रहने वाले सुमित शर्मा तहसील बार एसोसिएशन में वकालत कर रहे थे। गुरुवार सुबह युवा अधिवक्ता सुमित शर्मा कहीं जाने के लिए रेल फाटक संख्या 12 पर पहुंचे तभी फाटक से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन के तेज झटके से वह खुद को बचा नहीं सकें और मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने से अधिवक्ता व परिजनों में शोक व्यक्त हो गया।
इस घटना से बिलारी तहसील में शोक का माहौल फैल गया। असल में सुमित के पिता राम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता है व कचहरी में कार्यरत है।घटना की सूचना के बाद मौके पर रेलवे व सिविल पुलिस पहुंच गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।बिलारी ने शव का पंचनामा भरा है।

गृह-जल व सीवर कर में 15 फीसद की छूट,30 सितंबर तक मिलेगा फायदा

नगर निगम ने शहर के भवन स्वामियों को दीं राहत
Post on 30.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
नगर निगम ने शहर में भवन स्वामियों को कर में छूट में बड़ी राहत दी है।निगम ने 30 सितंबर तक गृह-जल व सीवर कर पर 15% तक की छूट दी है।इस वित्तीय वर्ष में बिल जमा करने वाले करदाताओं को लाभ मिलेगा।
निगम ने कर भुगतान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 30 सितंबर 26 तक भवन स्वामी गृह जल व सीवर कर में 15 फीसद की छूट दी है।करदाता निगम के पोर्टल पर बिलों काआँनलाइन भुगतान भी कर सकेंगें। निगम काउंटर, क्षेत्रीय कार्यालयों आदि में टैक्स का भुगतान किया जासकता है।
इसके अलावा निगम ने निगम सीमा में खाली प्लाँट व भू-खंड भी संपत्ति कर दायरे में आएंगे। निगम अधिनियम के तहत ऐसे भू-खंडों से कर लिया जाएगा।

लोक अदालत की सफलता को न्यायिक अधिकारियों के संग बैठक

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुलाई बैठक
Post on 29.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
9 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया गया।बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को ओर से बुलाई न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की।प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी ने अदालत के जरिए ज्यादा से ज्यादा लंबित मामलों को निपटाने को कहा।
उत्तरप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम के दिशा-निर्देश पर लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीजे लोक अदालत के नोडल अधिकारी घनेन्द्र कुमार ने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए।कहा कि वे अपने अदालतों में लंबित शमनीय वादों के पक्षकारों को सूचित कर लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। कहा कि लोक अदालत से त्वरित,सुलभ न्याय से आमलोगों को राहत मिलती है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की कि सर्वाधिक मामले लोक अदालत में भेजें।जिससे लंबित वादों का तुरंत निस्तारण हो सकें।
प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।कहा कि आपसी सुलह समझौते के आधार पर लंबित मामलों को निस्तारण कराना मुख्य उद्देश्य है।

April 29, 2026

दहेज हत्या व उत्पीड़न में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा

शहर के कटघर क्षेत्र का मामला
हरिद्वार के निवासी ने पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट,

Post on 29.4.26
Wednesday Moradabad
Moradabad

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
कटघर पुलिस ने दहेज हत्या व उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को आज पकड़ लिया। कटघर के डबल फाटक क्षेत्रमें महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए महिला को मार डालने का आरोप लगाया।

उत्तराखंड में हरिद्वार के निवासी राजीव श्रीवास्तव की ओर तहरीर दी गई। जिसमें दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया गया।घटना मंगलवार रात की है। कटघर में डबल फाटक के पास शिव विहार कालोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं में तहरीर दी।केस में मुख्य आरोपी पति अमन उर्फ सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बुधवार को पुलिस उप निरीक्षक सुनील राठी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।पुलिस नेआरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मार डाला।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की।
एस पी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर निवासी अमन की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुईं। बीती रात एक बजे मोहल्ला सीतापुरी में महिला की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलीं। महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिजन हरिद्वार के निवासी है। तहरीर के आधार पर पति अमन समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »