Web News

www.upwebnews.com

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर छह वर्षीय मासूम कांवरिया की मौत

August 10, 2026

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर छह वर्षीय मासूम कांवरिया की मौत

मितौली खीरी। कांवड़ भरकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र के पास ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मितौली थाना क्षेत्र के ढहर गांव के ग्रामीण शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली से कन्नौज स्थित मेहंदीघाट कांवड़ भरने के लिए गए थे। ग्रामीणों के साथ गांव निवासी रामलखन का छह वर्षीय पुत्र हैप्पी भी गया था। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं द्वारा पड़ोसी गांव रामखेड़ा निवासी अवधेश का ट्रैक्टर-ट्राली कांवड़ यात्रा के लिए लिया गया था। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रालियां जुड़ी हुई थीं।कांवड़ भरने के बाद श्रद्धालु वापस गोला गोकर्ण नाथ के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र के पास चलती ट्रैक्टर-ट्राली से मासूम हैप्पी अचानक नीचे गिर गया और ट्राली की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद साथ चल रहे कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया।बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली, चालक तथा साथ में मौजूद कांवड़ियों से पूछताछ के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मासूम का शव गांव नहीं पहुंचा था।उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मासूम के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छह वर्षीय बच्चे की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण भी घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं।हादसे ने कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

16वीं कांवड़ यात्रा मेहंदी घाट के लिए रवाना, 13 अगस्त को गोला में होगा जलाभिषेक

मितौली खीरी। विकास खण्ड मितौली की ग्राम पंचायत बबौना के मजरा खुर्दा से सोलवीं कांवर यात्रा रविवार को मेहंदी घाट के लिए रवाना हुई। कांवर यात्रा की शुरुआत 16 वर्ष पूर्व यज्ञदत्त वर्मा द्वारा की गई थी। तभी से यह यात्रा निरंतर श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली जा रही है।
कांवड़ यात्रा को रवाना करने से विधायक सौरभ सिंह सोनू एवं पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति बृजेश सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना की और कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए मेहंदी घाट के लिए रवाना किया।
कांवरियों का जत्था मेहंदी घाट पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर 13 अगस्त को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचेगा, जहां कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
इस अवसर पर विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति बृजेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, पूर्व प्रधान उमेश वर्मा, हरगोविंद, उमाशंकर शर्मा, श्याम किशोर, कुलदीप मिश्रा, संदीप मिश्रा, महेंद्र, रामआसरे प्रजापति, मंगूलाल राठौर, महेंद्र, अशोक वर्मा, अरविंद वर्मा सहित सैकड़ों कांवड़िए मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कस्ता में रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

कस्ता, लखीमपुर खीरी। कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कस्ता चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कस्ता चौकी इंचार्ज जय कृष्ण तिवारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि भारी वाहन भीखमपुर रोड से नहीं जा सकेंगे। भारी वाहनों को मैगलगंज और औरंगाबाद होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।

पुलिस टीम लगातार कस्ता चौराहे और आसपास के मार्गों पर मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सुगम कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

August 9, 2026

पर्यावरण मित्र समूह का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न, हरियाली मित्रों को किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी ।धरा को हरा-भरा बनाने वाले पर्यावरण मित्र समूह रजि. का वार्षिक सम्मान समारोह सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा और विशिष्ट अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी अभय प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सेठ ने की और संचालन रश्मि महेंद्रा ने किया।समारोह की मुख्य बातें समूह की वार्षिक गतिविधियों और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया,औषधीय और वास्तु आधारित पौधों की उपयोगिता व रखरखाव की जानकारी दी गई,पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्रों और विशिष्ट सहयोगियों को हरियाली मित्र सम्मान प्रदान किया गया,विधायक योगेश वर्मा ने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वनाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने पौधारोपण कार्यों की प्रशंसा कर विभागीय सहयोग जारी रखने की बात कही।इस अवसर पर सीएमएस की प्रबंध निदेशिका लेखनी सेठ, संगीता गुप्ता और पूनम गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्र के रूप में सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और सदस्यों ने पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन लखीमपुर में आयोजित

लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 9 अगस्त 2026 को बिलोवी फार्म हाउस में जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत सुरेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का संचालन आरती शुक्ला ने किया जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन आम जनमानस के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए किया गया है उन्होंने संस्थापक आलोक अभिनंदन के शुल्क कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यूबीसी विरोध और लाला वर्ग के हितों की लड़ाई को पार्टी मजबूती से लड़ेगी वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों महंगाई और भ्रष्टाचार को जनता के हितों के खिलाफ बताया सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव रखा गया नेताओं ने राफांटियर घोटाले एससी एसटी और ओबीसी एक्ट को कमजोर करने तथा अत्याचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात कही बैठक में शाहजहांपुर से जिला संगठन मंत्री एकलव्य पाठक राजू भारद्वाज पवन शुक्ला आनंद पांडे हरीश अवस्थी राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

« Newer PostsOlder Posts »