Web News

www.upwebnews.com

रफ्तार भरेंगी पूर्णिया कोर्ट- आनंद विहार समेत दो समर स्पेशल ट्रेनें

April 29, 2026

रफ्तार भरेंगी पूर्णिया कोर्ट- आनंद विहार समेत दो समर स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद, बरेली, गाजियाबाद, शाहजहांपुर समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों का सफर होगा आसान
यात्रियों को मिलेगी सुविधा, 26 अप्रैल से 14 जुलाई तक होगा संचालन
जबकि दूसरी ट्रेन सहरसा से आनंद विहार के बीच
28 अप्रैल से 16 जुलाई तक संचालन, ट्रेन के होंगे बारह ट्रिप

Post on 28.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
गर्मी में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। रेल मुख्यालय ने पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के बीच समर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दी है।स्पेशल के संचालन से मुरादाबाद,बरेली के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट के लिए ट्रेन चलाईं गई। ट्रेन 26 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच ट्रेन के 22 फेरे होंगे।हफ्ते में दो दिन चलने वाली ट्रेन(05579-80) चलने से गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद,बरेली, शाहजहांपुर के यात्रियों को सुविधा होगी। जबकि दूसरी ट्रेन सहरसा से आनंद विहार के बीच चलेगी। 28 अप्रैल से 16 जुलाई तक ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा।