Web News

www.upwebnews.com

Action: Uttarakhand Police की ऋषिकेश चौकी का समस्त स्टाफ सस्पेंड, होटल में जुआ पकड़ा

March 28, 2026

Action: Uttarakhand Police की ऋषिकेश चौकी का समस्त स्टाफ सस्पेंड, होटल में जुआ पकड़ा

उप्रससे: जितिन माथुर
संवाददाता, ऋषिकेश

ऋषिकेश (उत्तराखंड) :28 मार्च 26, SSP Dehradun प्रमेन्द्र डोभाल ने सख्त एक्शन लेते हुये पूरी चौकी को किया सस्पेंड जिसमें IDPL चौकी प्रभारी विनय शर्मा सहित 12 पुलिसकर्मी सम्मिलित है।
नगर निगम ऋषिकेश के 1 पार्षद व 10 बार डांसरो सहित कुल 40 लोगों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार किये गये लोगों में अधिकतर लोगो अधेड़ उम्र के है। बार डांसरों में 7 लड़कियाँ जो 20 वर्ष 30 वर्ष के बीच की है और 3 लड़िकयाँ जो 30 से 40 वर्ष के बीच की है ।
इनमें से 8 लड़कियाँ हिन्दू धर्म से है और 2 लड़कियाँ मुस्लिम समुदाय से है। और दो दलाल है।

ऋषिकेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिस कड़ी में 27 मार्च की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। जिस पर देहरादून एसएसपी परमेन्द्र डोभाल द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रोड मुर्गी फार्म के पास स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि, विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलों के साथ काफी संख्या में लोगो के जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इस दौरान चौकी स्तर पर चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान शिथिलता बरतने एवं लापरवाही परिलक्षित होने पर एसएसपी दून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त स्टाफ को निलम्बित कर दिया गया। एसएसपी दून द्वारा चौकी प्रभारी IDPL विनय शर्मा सहित 12 पुलिस कर्मियों को निलम्बित किया गया।

कोतवाली ऋषिकेश के आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक होटल में नेपाल की तर्ज पर अवैध रूप से संचालित कसीनो का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। मौके से एक पार्षद, आठ डांसर सहीत कुल 40 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

एसएसपी दून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नीरज सेमवाल के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में चल रही अवैध जुआ पार्टी के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही की है। अभियुक्तों के कब्जे से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, रू0 1,37,600 रू0 नगद तथा विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले बरामद हुए हैं।

हरिद्वारा रोड स्थित होटल में चल रही अवैध जुआ पार्टी पर कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून परमेंद्र डोबाल द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त स्टाफ को किया निलम्बित कर दिया गया है।

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट बताया कि इस मामले में होटल नवरंग को सील किया गया। घटना के बाद से ही होटल का मालिक फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। होटल से जुआ खेलने वाले 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कई लड़कियां भी शामिल हैं।

बरामदगी:
1-कुल कैसिनो क्वाइन (टिक्की) 3356 नग
2-ताश की गड्डियाँ: 26
3-नकदी 1,37,600 रू0
4-विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलों: 09

March 25, 2026

पत्रकारों ने दी गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धांजलि

गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान स्मृतियों में जीवित रहेगा-धर्मेंद्र चैधरी
हरिद्वार, 25 मार्च। गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष धर्मेंद्र चैधरी एवं प्रेस क्लब के पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। सभागार में गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चैधरी ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान स्मृतियों में जीवित रहेगा। महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन दर्शन से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने में अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई एकता सौहार्द को बनाए रखा। दंगों में फंसे निर्दाेष लोगों को बचाने में अपनी जान की बाजी लगा दी। धर्मेंद्र चैधरी ने बताया कि उनके द्वारा प्रताप नाम से साप्ताहिक अखबार का संपादन भी किया। अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। इस दौरान ललितेंद्र नाथ, बालकृष्ण शास्त्री, संजय आर्य, राहुल वर्मा, सुनीलदत्त पांडे, विजेंद्र हर्ष, शैलेंद्र ठाकुर, मनोज खन्ना, सूर्यकांत बेलवाल, सुनील पाल, सुमित सैनी, पुलकित शुक्ला, सुमेश खत्री, शाहनवाज, सुमित यश कल्याण आदि पत्रकार मौजूद रहे।

March 23, 2026

एसएसपी से की दो उपनिरीक्षकों पर मुकद्मा दर्ज करने की मांग

हरिद्वार, 23 मार्च। बागपत निवासी निश्चय राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गंग नहर थाने में तैनात रहे दो उपनिरीक्षकों पर मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान निश्चय राणा ने बताया कि वर्ष 2012 में बागपत में कुछ लोगों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। उन्होंने केस की मजबूती से पैरवी की। जिसके चलते पांच लोगों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। निश्चय राणा ने बताया कि केस की पैरवी करने के कारण उन पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अलग-अलग राज्यों में कई मुकद्मे दर्ज कराए गए। जो कि जांच में झूठे पाए गए। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उन पर रानीपुर कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस की जांच में वह मुकदमा फर्जी निकला। इसके बाद 2023 में उनके छोटे भाई निवेश राणा के खिलाफ रूड़की के गंगनहर थाने में मुकद्मा दर्ज कराया गया। निश्चय राणा ने मुकद्मे की जांच कर रहे दो उपनिरीक्षकों पर केस बंद करने के नाम पर उनसे बड़ी रकम लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने पर दोनो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। निश्चय राणा ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोनों पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हरिद्वार: आश्रम को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया

हरिद्वार, 23 मार्च। भूपतवाला निवासी स्वामी गोपालाचार्य ने आश्रम को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी गोपालाचार्य ने आरोप लगाया कि आश्रम और मंदिर से मूर्ति हटाकर जिम का संचालन किया जा रहा है। स्वामी गोपालाचार्य ने बताया कि उनके गुरू ब्रह्मलीन स्वामी मधुसूदनाचार्य ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर राजीव नयन आनंद आश्रम का निर्माण किया था। गुरूदेव के ब्रह्मलीन होने के बाद कुछ लोगों ने आश्रम और मंदिर से मूर्तियां हटा दी हैं और जिम का संचालन कर रहे हैं। पूजा पाठ के कार्यो को भी बाधित किया जा रहा है। उन्होंने प्रबंधक एवं ट्रस्टीयों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम और मंदिर की संपत्ति को बेचने की तैयारी की जा रही है। स्वामी गोपालाचार्य ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गयी है। प्रशासन को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए। स्वामी गोपालाचार्य ने कहा कि आश्रम और मंदिर को बचाने के लिए वे संघर्ष करते रहेंगे।

March 20, 2026

उत्तराखंड में 5 नए मंत्री बने, शपथ कराई गई

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पांच विधायकों को शामिल कर इसका विस्तार किया गया है।

देहरादून , 20 मार्च 26, लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वालों में राजपुर से विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल से राम सिंह कैरा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका व्यापक अनुभव राज्य के लिए लाभदायक होगा।

« Newer PostsOlder Posts »