Web News

www.upwebnews.com

आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिएः पीएम मोदी

April 16, 2026

आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिएः पीएम मोदी

Posted on 16.04.2026  Time 08.01 PM Thursday

नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की पचास प्रतिशत आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और नीति निर्माण में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देना समय की मांग है।

पीएम श्री मोदी गुरुवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संवैधानिक संशोधन से संबंधित तीन विधेयकों पर चर्चा के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे। ये तीन विधेयक हैं- संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026, परिसीमन विधेयक-2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक-2026. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपक्ष से इस ऐतिहासिक विधेयक को राजनीतिक रंग न देने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि यह सभी के लिए और देश के लोकतंत्र के लिए लाभकारी होगा।

उन्होने कहा कि इस विधेयक का विरोध करने वालों को भविष्य में इसके परिणाम भुगतने पडेंगे। उन्‍होंने कहा कि यह विधेयक देश की दिशा और भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विकसित भारत केवल बुनियादी ढांचे, रेलवे या आर्थिक संकेतकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिलाओं की समान भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार नीति निर्माण में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम कर रही है।

चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है। उन्होंने इतने महत्वपूर्ण विधेयक को जल्दबाजी में लाने पर सवाल उठाया। श्री यादव ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक नवीनतम जनगणना पूरी होने के बाद ही पेश किया जाना चाहिए। तेलुगु देशम पार्टी की नेता डॉ. बायरेड्डी शबरी ने कहा कि आज महिलाएं राष्ट्रीय स्तर तक देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने शासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लाए गए इस महत्वपूर्ण विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इससे पहले विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 और परिसीमन विधेयक-2026 पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया। विधेयकों को पेश करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि सरकार महिलाओं को राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026, महिलाओं के लिए समानता सुनिश्चित करेगा। डॉ. बी.आर. आम्‍बेडकर का हवाला देते हुए मेघवाल ने कहा कि किसी समुदाय की प्रगति का आकलन महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति के स्तर से किया जाता है। विधि और न्‍याय मंत्री ने कहा कि देश भर में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का एक समान और कानूनी रूप से सुसंगत वितरण लागू करने के लिए लोकसभा में सीटों की कुल संख्या में पचास प्रतिशत की वृद्धि करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लोकसभा सदस्‍यों की संख्या 815 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जो मौजूदा आवंटन के अतिरिक्त हैं।

श्री मेघवाल ने कहा कि जनगणना-2027 के परिणाम वर्ष 2028 की शुरुआत से पहले आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि इसलिए, क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्व्यवस्थापन या विभाजन तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों के आवंटन के लिए 2011 की जनगणना का उपयोग किया जाएगा।

चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन इसे सरल बनाया जाना चाहिए और परिसीमन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण को लागू करने में अनावश्यक देरी कर रही है और सरकार से इसे तुरंत लागू करने का आग्रह किया।

भाजपा के तेजस्वी सूर्या ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि देश की महिलाएं लगभग चार दशकों से इसका इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहली बार देश की नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में मुखर, प्रत्यक्ष, विश्वसनीय और ठोस प्रतिनिधित्व मिलेगा।

 

April 15, 2026

प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

Breaking News UP Web News

Posted on 15.04.2026 Time 10.58 PM Prayagraj, Train Accident, 5 died

प्रयागराज। जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर आज शाम रेल हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, पचदेवरा हाल्ट पर अधिक भीड़ होने की वजह से कुछ लोग रेलवे ट्रैक के करीब आ गए, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
रेलवे पीआरओ के अनुसार, गाड़ी संख्या 12312 के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे डाउन लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 6:47 बजे इस स्थान से गुजर रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
रेलवे और पुलिस टीम ने सभी 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी जा रही है।
इस हादसे के बाद मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित रहा। बाद में ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया।

Indian-flagged LPG vessel MV Jag Vikram successfully reached the Deendayal Port in Kutch today.

Posted on 15.04.2026 Time 09.12 PM

New Delhi, 15 April 26, The Indian-flagged LPG vessel MV Jag Vikram successfully reached the Deendayal Port in Kutch in Gujarat today. The vessel, carrying 20,400 metric tons of LPG berthed at Oil Jetty No. 1 at Deendayal port. This arrival is significant as it marks the first Indian vessel to navigate the Strait of Hormuz since the announcement of a 14-day ceasefire between the United States and Iran.

सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने, ली शपथ

Posted on 15.03.2026 Time 06.38 PM , Patna, Bihar News

पटना, 15 अप्रैल, 2026, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने आज शपथ ली। उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आता हुसैन ने शपथ दिलाई।

सम्राट चौधरी के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री ने भी शपथ ली। दोनों उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और बृजेश यादव जदयू कोटे से हैं। भाजपा से कोई मंत्री नहीं बना है। अनुमान है कि शीघ्र मंत्रिपरिषद के नए नाम तय करके शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया जाएगा।

Patna, April 15, 2026, Samrat Chaudhary was sworn in today as the first BJP Chief Minister. He was administered the oath of office by Governor Lieutenant General Syed Ata Hussain. Along with Samrat Chaudhary, two Deputy Chief Ministers were also sworn in. Both Deputy Chief Ministers Vijay Chaudhary and Brijesh Yadav are from the JDU quota. No minister has been made from the BJP. It is expected that the swearing-in ceremony will be held soon with the new names of the council of ministers being decided.

कंगना रनौत केस में कल आगरा की कोर्ट ले सकती है फैसला

Posted on 15.04.2026 Wednesday Time 06.01 PM, Agra

Agra. Trouble seems to be mounting for BJP MP and film actress Kangana Ranaut from the Mandi Lok Sabha constituency in Himachal Pradesh. A major verdict in the case related to insult of farmers and sedition is expected tomorrow in the Special Court (MP-MLA) in Agra. The court is likely to decide tomorrow whether to summon Kangana Ranaut or not.

तलब आदेश हुआ तो पेश होना पड़ेगा

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसानों के अपमान और राजद्रोह से जुड़े मामले में कल आगरा के स्पेशल कोर्ट (एमपी-एमएलए) में अहम फैसला आने की संभावना है। अदालत कल ही यह तय कर सकती है कि कंगना रनौत को तलब किया जाए या नहीं।

मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में चल रही है। जानकारी के अनुसार, इस केस में दोनों पक्षों के बीच 3 अप्रैल 2026 को विस्तृत बहस पूरी हो चुकी है। सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी-अपनी लिखित दलीलें कोर्ट में पेश की थीं, साथ ही मौखिक बहस भी की गई थी।

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने मामले को आदेश के लिए सुरक्षित रखते हुए 16 अप्रैल की तारीख तय की थी। ऐसे में कल यह स्पष्ट हो सकता है कि अदालत इस मामले में संज्ञान लेते हुए कंगना रनौत को समन जारी करती है या नहीं।

कंगना रनौत के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने किसानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे आक्रोश फैल गया था। इसी के आधार पर राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्य़क्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा द्वारा उनके खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। अब अदालत को यह तय करना है कि प्रस्तुत साक्ष्य और दलीलों के आधार पर मामला आगे बढ़ाने लायक है या नहीं।

अगर अदालत संज्ञान लेते हुए तलब आदेश जारी करती है, तो कंगना रनौत को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है। इससे न केवल कानूनी लड़ाई तेज होगी, बल्कि राजनीतिक और फिल्मी हलकों में भी इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

चूंकि कंगना रनौत वर्तमान में भाजपा की सांसद भी हैं, ऐसे में इस मामले का राजनीतिक असर भी व्यापक हो सकता है। विपक्ष पहले ही इस मुद्दे को लेकर हमलावर रहा है, जबकि समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं।

कुल मिलाकर कोर्ट का कल का फैसला इस पूरे विवाद की दिशा तय करेगा कि मामला आगे बढ़ेगा या यहीं थम जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

« Newer PostsOlder Posts »