Web News

www.upwebnews.com

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज, यूएस और ईरान के मिसाइल हमले

March 3, 2026

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज, यूएस और ईरान के मिसाइल हमले

Posted on 03.03.2026, Tuesday, Time 08.44 AM Tehran, Iran, News Source PB-Akashvani India

तेहरान, 03 मार्च 26, पश्चिम एशिया में संघर्ष और तीव्र हो गया है। ईरान और इजरायल-अमरीकी बलों ने नए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। ईरान समर्थित मिलिशियाओं ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन सहित खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल और अमेरिका ने तेहरान में दर्जनों ठिकानों पर हमला किया, जिनमें ईरानी सैन्य और खुफिया ठिकाने शामिल हैं।

इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना, उसकी नौसेना को समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। एक निजी मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में, ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में अभी ‘बड़ी कार्रवाई’ बाकी है। साथ ही ट्रम्प ने आवश्यकता पड़ने पर ईरान में अमरीकी सेना भेजने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि अमरीकी सेना की ओर से अभी सबसे कड़े हमले होने बाकी हैं और अगला चरण ईरान के लिए और अधिक कठोर होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पूरा होने के बाद दुनिया एक सुरक्षित स्थान बन जाएगी।

पेंटागन में एक प्रेस वार्ता के दौरान, अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि पहले 48 घंटों में 1,250 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेत शेमेश शहर का दौरा किया और तेहरान से दागी गई मिसाइलों से प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ का यह तीसरा दिन है, जिसका उद्देश्य इस्राइल, अमरीकी और पूरी दुनिया के खिलाफ मौजूद खतरों को समाप्त करना है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसके सर्वोच्च नेता और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत से ईरान कमजोर नहीं हुआ बल्कि और मजबूत हुआ है। इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने जनरल माजिद इब्नेलरेज़ा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय ने अनुसार, अब-तक 174 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 161 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं। कुल 689 ईरानी ड्रोनों का भी पता लगाया गया, जिनमें से 645 को रोक दिया गया, जबकि 44 ड्रोन देश की सीमा के भीतर गिरे। इसके अलावा, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीकी-इस्राइली बमबारी में एक बालिका प्राथमिक विद्यालय की 160 से अधिक छात्राओं की मौत हुई है।

होली पर  यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन सघन चेकिंग अभियान

 

Post on 2.3.26
Monday, Time 9.15 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,2मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
होली के त्योहार पर यात्री सुरक्षा व अपराध पर अंकुश के लिए रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार को एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी ने होली पर यात्री सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिए होली पर स्टेशन पर विशेष चेकिंग की। इस दौरान जीआरपी के सीओ अनिल कुमार के अलावा जीआरपी, आरपीएफ और डाँग स्क्वायड के संग स्टेशन व परिसर को खंगाला। पुलिस टीमों ने ट्रेन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि पर जगहों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध और वस्तुओं को भी खंगाला। रेलवे पुलिस फोर्स ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों का जाएजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई।
इस दौरान एसपी जीआरपी थाने पहुंचे। निरीक्षण करते हुए
मालखाना, हवालात, कार्यालय आदि का जाएजा लिया।

March 2, 2026

फरवरी में GST संग्रह 1 लाख 83 हजार करोड़ से अधिक

इस वर्ष फरवरी में वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी संग्रह एक लाख 83 हजार करोड़ रूपये से अधिक रहा है। इसी महीने केन्‍द्रीय जीएसटी संग्रह 37 हजार 473 करोड़ रूपये और राज्‍य जीएसटी संग्रह 45 हजार 900 करोड़ रूपये रहा। एकीकृत जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रूपये से अधिक था।

श्री प्रियाकांतजू मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब लड्डू-जलेबी की होली बनी आकर्षण का केंद्र

मथुरा। धर्म नगरी मथुरा के प्रमुख मंदिरों में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध ब्रज की होली का उल्लास चरम पर है। इसी क्रम में छटीकरा मार्ग स्थित श्री प्रियाकांतजू मंदिर में सोमवार को भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ब्रज की पारंपरिक होली का आनंद लिया।
संस्थान के संस्थापक एवं प्रख्यात भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस उत्सव का मुख्य आकर्षण पुष्प होली रही। राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ खेली गई होली के दौरान पूरा मंदिर परिसर अबीर-गुलाल से रंगमय हो उठा। ठाकुर जी महाराज ने स्वयं हाइड्रोलिक पिचकारी से भक्तों पर रंग की बौछार कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
महोत्सव में लड्डू और जलेबी की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रसाद रूप में बरसाए गए लड्डू और जलेबी को पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह और होड़ देखने को मिली। इसके साथ ही ब्रज की परंपरा को जीवंत करती लठामार होली की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
होली गीतों और भजन संध्या के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए और रंग, रस एवं भक्ति के इस अद्भुत संगम का आनंद लेते रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मथुरा। जनपद के थाना कोतवाली मथुरा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपी को आर्य समाज रोड स्थित रेलवे फाटक के पास से धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 152/26, धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त ईशान पुत्र शहजाद, निवासी नक्कारची टीला, थाना कोतवाली, मथुरा (उम्र लगभग 35 वर्ष) को सोमवार को करीब 15:20 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आमोद कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार तथा कांस्टेबल प्रिंस चौधरी की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
« Newer PostsOlder Posts »