Web News

www.upwebnews.com

दायित्व का निर्वाह करें जन सूचना अधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त

March 7, 2026

दायित्व का निर्वाह करें जन सूचना अधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त

( संजीव गुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि शाहजहांपुर विकास की राह पर निरंतर प्रगति कर रहा है। जन सूचना अधिकारियों को इसमें अपने दायित्व का गम्भीरता के साथ निर्वाह करना चाहिए। उन्हें निर्धारित अवधि में आवेदनों का जवाब प्रेषित करना चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को यहां अच्छे अर्थों में सम्मान मिला। वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर जिले को मेडिकल कॉलेज का उपहार दिया है। मेडिकल कॉलेज का इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं। एक जिला एक उत्पाद के साथ ही एक जिला एक मेडिकल कॉलेज योजना यहां चरितार्थ हो रही है। सीमेंट कंपनी समेत कई औद्योगिक कारखाने हैं। जरी-जरदोजी का जो हस्तशिल्प दम तोड़ने के कगार पर पहुंच चुका था, उसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। गंगा एक्सप्रेस वे से इस जनपद को व्यापक लाभ मिलेगा। औद्योगिक गलियारा का निर्माण प्रगति पर है।

चार होनहारों ने मुरादाबाद को दिलाई पहचान, सिविल सेवा में हासिल की मंजिल

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा।
पांचवीं बार में देवांश ने 77 वीं रैंक, जबकि सृजित ने दूसरी लगाई लंबी छलांग, 84 वीं रैंक हासिल की जबकि ऋषभ शर्मा ने 116 और एडवोकेट की बेटी गरिमा सिंह ने 240 वीं रैंक

Post on 6.3.26
Friday, Time 22.20 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia.

मुरादाबाद, 6 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। परीक्षा में मुरादाबाद से चार होनहारों ने नया मुकाम हासिल किया। युवाओं ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर फोकस किया और सिविल सेवा परीक्षा में अपनी चमक बिखेरी।

*पांचवीं बार में देवांश को 77 वीं रैंक*
मुरादाबाद में रैंकिंग में 77 वीं रैंकिंग गोकुल दास गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर डा किरन साहू के बेटे देवांश गुप्ता ने पाईं है। देवांश ने पांचवीं बार सिविल सेवा परीक्षा में जगह बनाई। देवांश ने लगातार नाकामियों से हिम्मत न हारकर सिविल सेवा में जगह बनाने में कामयाब रहे।
इस बार 77 वीं रैंक हासिल की। बताया कि 2021 में एलएलबी के बाद सिविल सेवा के जरिए काम करने का निर्णय कर लिया। उनका कहना है कि आत्मविश्वास और धैर्य के साथ हुईं अंततः सफ़लता दिलातीं है।

*दूसरे प्रयास में खामियां दूर कर सृजित ने हासिल की 84 वीं रैंक*
पिछली बार 277 वीं रैंक हासिल करने वाले सृजित कुमार ने इस बार लंबी छलांग लगाई। मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले सृजित मुरादाबाद में तैनात एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के बेटे हैं। अपनी कामयाबी का श्रेय पिता और माता नीलिमा सिंह को देते हैं। सिविल सेवा परीक्षा परिणाम आया तो पिता एसपी ट्रैफिक घर पर थे। परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खास यह कि सृजित ने अपनी रैंकिंग में सुधार कर 84 वीं रैंक पाईं। 2021 में आईआईटी IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा कर यूपीएससी
UPSC की तैयारी में जुट गए।UPSC CSE 2024 में 277 वीं रैंक मिली। IRS (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) सेवा मिली। पिता को प्रेरणा स्रोत मानते हुए एक बार तैयारी की।

*प्राइवेट नौकरी छोड़ ऋषभ ने हासिल की 116 वीं रैंक*
बरेली की मूल निवासी आभा शर्मा मुरादाबाद में एल आईं यू की इंस्पेक्टर के पद पर हैं। उनके होनहार पुत्र ऋषभ ने सिविल सेवा परीक्षा में 116 वीं रैंक हासिल कर मुकाम बनाया। प्रयागराज से बीटेक कर बेंगलुरु में कंपनी में जाँब कर लीं। पर नौकरी में मन न लगा तो 2023 में नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दो साल मेहनत कर 2025 में सिविल सेवा परीक्षा दीं। ऋषभ ने दूसरी बार की कोशिश में 116 वीं रैंक पाईं।


*गरिमा ने संघर्ष के बाद पाईं सफलता*

मूलरूप से रामपुर में टांडा दढ़ियाल के निवासी रामौतार सिंह की होनहार बेटी गरिमा सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में जगह बनाई। गरिमा ने 240 वीं रैंक हासिल की। मुरादाबाद में एडवोकेट रामौतार सिंह बताते हैं कि तीन बार की नाकामियों के बावजूद बिटिया ने हिम्मत नहीं हारी। पहली बार में इंटरव्यू में नंबर कम से पिछड़ गई। चौथी बार में गरिमा सिविल सेवा
की सीढ़ियां चढ़ गई।
मुरादाबाद में मानसरोवर कालोनी में रहने वाले रामौतार सिंह की बेटी गरिमा की शुरुआती पढ़ाई केसीएम स्कूल से हुई। इंटर कर डीयू में मिरांडा के बाद आईआईटी इंदौर से पढ़कर गरिमा ने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बनाया। गरिमा के बड़े भाई रक्षा मंत्रालय में सेक्शन आँफीसर व दूसरा एनडीए में कैप्टन के पद पर हैं। अब यूपीएससी का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एडवोकेट रामौतार सिंह के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। रात तक उनके घर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। इनमें मुरादाबाद में शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्र पाल सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

सादाबाद में होली के दिन भीषण सड़क हादसा, NSG कमांडो की मौत, तीन साथी गंभीर घायल

हाथरस। जनपद हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन एक भीषण सड़क हादसे में NSG कमांडो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे पल्हावत गांव के पास हुई।
बताया गया है कि मथुरा के राया क्षेत्र निवासी NSG कमांडो योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा (32) अपने तीन दोस्तों के साथ थार गाड़ी से हाथरस में होली खेलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के गेट और पहिए तक अलग हो गए।
हादसे में योगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद विष्णु कुमार (28), सत्यवीर सिंह (32) और जीतू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मंदिर के पास मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
06/03/2026

धूल उड़ाने से मना करने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमले में हुई मौत

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और लाठी-डंडों से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को वादी अपने मामा और अन्य परिचितों के साथ गांव के पास नदी किनारे स्थित शिव मंदिर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान गांव के कुछ युवक मोटरसाइकिल को तेज गति से गोल-गोल घुमाते हुए धूल उड़ाने लगे। वहां बैठे लोगों ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वादी के मामा को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा संख्या 138/26 के तहत धारा 103(1), 191(2), 190, 115(2), 352 बीएनएस में केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान संदीप निषाद, शेषनाथ निषाद, गौतम निषाद, रमेश निषाद, विक्की राजभर और राजन निषाद निवासी ग्राम करहिया थाना चिलुआताल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और दो मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गईं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

फिरोजाबाद: बाबा नीम करोरी की जन्म स्थली का हो रहा है विकास

फिरोजाबाद, 07 मार्च 26, बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर को प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 222.47 लाख की लागत से भव्य भवन के साथ अन्य निर्माण कार्य हो रहा है। इस भवन का उद्देश्य इस क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है।आयुक्त आगरा मंडल ने शुक्रवार को उन कार्यों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।

आयुक्त आगरा मंडल आगरा नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को बाबा नीब करौरी बाबा की जन्मस्थली का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु कराई जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यटन को बढ़ावा देने और भक्तों की सुगमता के लिए यहां पर्यटकों के ठहरने हेतु 222.47 लाख की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है, आयुक्त ने यहां पर बन रहे टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, परिसर के भीतर बनाई जा रही सी.सी. रोड इत्यादि का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में उच्च स्तरीय सामग्री का प्रयोग करें। पर्यटकों की सुविधा के लिए बन रहे इस भवन का उद्देश्य क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इसके पश्चात् आयुक्त ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ नीब करौरी बाबा के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, अपर जिलाधिकारी विशु राजा आदि उपस्थित रहें।

Firozabad, Mar 07: Akbarpur village, the birthplace of Baba Neem Karori, is being developed as a tourism hub by the state government. There is a grand building for devotees and tourists at a cost of 222.47 lakhs along with other construction work. The objective of this building is to place the region firmly on the map of spiritual tourism. Commissioner Agra Division inspected those works on Friday and gave instructions. Commissioner Agra Division Agra Nagendra Pratap made an on-the-spot visit to the birthplace of Baba Neeb Karauri Baba on Friday. During this, he inspected the works being carried out by the Uttar Pradesh Tourism Department for the convenience of devotees and tourists. In order to promote tourism and for the convenience of devotees, a grand building is being constructed here at a cost of 222.47 lakhs for the stay of tourists

« Newer PostsOlder Posts »