latest-news : : UP News | UP Web News | Page 47

Web News

www.upwebnews.com

हॉर्मूज मार्ग खुला रखने को प्रभावित देश भेजें अपने युद्धपोत: अमेरिका

March 15, 2026

हॉर्मूज मार्ग खुला रखने को प्रभावित देश भेजें अपने युद्धपोत: अमेरिका

वाशिंगटन (अमरीका) 15 मार्च 26, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने तेहरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से अपने युद्धपोत भेजने का आग्रह किया है। ईरान के साथ युद्ध अब तीसरे सप्ताह में पहुंच गया है। ट्रूथ सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन सहित अन्य देशों से होर्मुज में अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अमरीका तटीय क्षेत्रों पर बमबारी जारी रखेगा और ईरानी जहाजों तथा नौकाओं को निशाना बनाता रहेगा।

28 फरवरी से, अमरीका और इस्राएल ने ईरान पर एक बड़ा संयुक्त हमला शुरू किया था और ईरान की जवाबी कार्रवाई के साथ अब यह पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया है। होर्मुज में ईरानी हमलों ने जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात को प्रभावित किया है, जो कच्चे तेल और ऊर्जा आपूर्ति की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रम्प ने दावा किया कि अमरीका ने ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। ईरान द्वारा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है।

ईरान का आरोप: यूएई की जमीन से हो रहे मिसाइल हमले

तेहरान , 15 मार्च 26, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई) पर आरोप लगाया है कि उसने अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ईरानी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के लिए होने दिया। ईरान के इस आरोप के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि दो ईरानी ठिकाने खारग द्वीप तथा अबू मूसा पर रात भर हुए हमले रास अल खैमाह और दुबई के पास तैनात हिमर्स रॉकेट प्रणालियों से किए गए थे।

ईरान के खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने यू.ए.ई के निवासियों को जेबेल अली, खलीफा बंदरगाह और फुजैरा बंदरगाह सहित प्रमुख बंदरगाहों के पास के क्षेत्रों को खाली करने की चेतावनी दी है। ईरान का दावा है कि अमरीकी सैन्य संपत्तियों से जुड़े इन ठिकानों को संभावित जवाबी कार्रवाई में निशाना बनाया जा सकता है।

यू.ए.ई सरकार ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने बताया कि देश ने अपने क्षेत्र से हमलों की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यू.ए.ई संवाद और कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने दहशत को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठे संघर्ष के वीडियो फैलाने के आरोपी दस लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात – यू.ए.ई ने आज सुबह एक नए मिसाइल हमले की सूचना दी है। यह घटना ईरान द्वारा यू.ए.ई के तीन प्रमुख बंदरगाहों को खाली करने के आह्वान के एक दिन बाद हुई है। ईरान ने पहले संभावित हमलों की चेतावनी दी थी और अधिकारियों से बंदरगाहों को खाली करने को कहा था।

इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजेंगे।
उधर, इस्राएली हमलों के कारण लेबनान में मानवीय स्थिति और खराब हो गई है। वहां अब तक लगभग आठ सौ लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 8 लाख 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित होना पड़ा है।

नेपाल में बस दुर्घटना, 7 भारतीयों की मृत्यु

काठमांडू, (नेपाल) 15 मार्च 26, गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में सोलह लोग सवार थे, जिनमें चौदह भारतीय तीर्थयात्री शामिल थे जो मनकामना मंदिर से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल थे। घायलों का उपचार किया जा रहा है। बस का चालक बच गया है, जबकि उसका सहायक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है।

PNG कनेक्शनधारी नहीं रख सकेंगे Lpg

नई दिल्ली 15 मार्च 26, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) दोनों के कनेक्शन वाले परिवारों को तत्काल प्रभाव से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया है। कल जारी एक अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि पीएनजी कनेक्शन रखने वाले किसी भी व्यक्ति को घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखने या सरकारी तेल कंपनियों या उनके अधिकृत वितरकों से एलपीजी सिलेंडर रिफिल लेने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे उपभोक्ताओं को भी अपना एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा। आदेश में कहा गया है कि जिन व्यक्तियों के पास पहले से पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें भविष्य में नया एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करने की अनुमति भी नहीं होगी।

तेल विपणन कंपनियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे उन उपभोक्ताओं को नए एलपीजी कनेक्शन जारी न करें या रिफिल न दें जिनके पास पहले से ही पाइप वाली प्राकृतिक गैस की सुविधा है। सरकार ने कहा कि यह कदम खाना पकाने की गैस की आपूर्ति में दोहराव को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि पीएनजी नेटवर्क तक पहुंच न रखने वाले परिवारों के लिए एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध रहें। यह अधिसूचना पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति में व्यवधान के बीच आई है।

इस बीच, भारत के राजनयिक प्रयासों के बाद, ईरान ने भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी वाहक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। खाड़ी देशों से एलपीजी ले जा रहे दो एलपीजी वाहक जहाज, शिवालिक और नंदा देवी, कल सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गए। ये जहाज उन चौबीस जहाजों में शामिल थे जो क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए थे। जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ये जहाज अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों की ओर जा रहे हैं। इन जहाजों में लगभग 92 हजार 700 टन एलपीजी है और इनके 16 या 17 मार्च को भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की उम्मीद है।

राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में फंसे शेष 22 भारतीय ध्वज वाले जहाजों के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक प्रयास जारी हैं।

इस बीच, कल अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने नागरिकों से एलपीजी सिलेंडरों की जल्दबाजी में बुकिंग न करने और आवश्यकता पड़ने पर ही बुकिंग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों के लिए व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं और 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यावसायिक सिलेंडरों का वितरण शुरू हो चुका है।

सरकार ने बढ़ाया वार्षिक फास्टेग शुल्क

नई दिल्ली 15 मार्च 26 (पीबी) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास के लागू शुल्क को मौजूदा तीन हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार 75 रुपये करने का निर्णय लिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि 75 रुपये की बढ़ी हुई फीस अगले महीने की पहली तारीख से लागू होगी।

संशोधित दर वैध फास्टैग वाले पात्र गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगी जो राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर एक हजार से अधिक टोल प्लाजा पर वार्षिक पास सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। फास्टैग वार्षिक पास एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए एकमुश्त शुल्क भुगतान के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है। यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है।

New Delhi, March 15: The National Highways Authority of India (NHAI) has decided to increase the applicable fee of FASTag annual pass for the financial year 2026-27 from the existing Rs. The Ministry of Road Transport and Highways said that the increased fee of ₹75 will be effective from the first of next month. The revised rate will be applicable to eligible non-commercial vehicles with valid FASTag who wish to avail the annual pass facility at more than a thousand toll plazas on National Highways and National Expressways. The FASTag annual pass eliminates the need to recharge FASTag frequently through one-year validity or one-time fee payment for 200 toll plaza crossings. This pass is applicable for all non-commercial vehicles with a valid FASTag.

« Newer PostsOlder Posts »