Web News

www.upwebnews.com

कांग्रेस 17 को घेरेगी विधान सभा

February 16, 2026

कांग्रेस 17 को घेरेगी विधान सभा

लखनऊ, 16 फरवरी। मनरेगा की बहाली समेत कई मांगों को लेकर कांग्रेस ने कल 17 फरवरी को विधान सभा घेरने का ऐलान किया है। घेराव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित क्या।

कांग्रेस के घेराव के मद्देनजर पुलिस ने राजधानी कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। विधान मंडल का सत्र जारी रहने के कारण पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। उधर कांग्रेस का आरोप है कि इसके बड़े नेताओं को घरों में नजरबंद किया जा रहा है।

शाहजहांपुर में राज्यरानी समेत दस ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ा

Indian Railश्री रामचंद्र मिशन आश्रम की 50 वीं स्थापना दिवस पर रेलवे की पहल

Post on 16.2.26, Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,16 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शाहजहांपुर में श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में भीड़ जुटेंगी। इसे देखते रेलवे ने अवध आसाम समेत दस ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया है। इन ट्रेनों का अब पांच मिनट तक स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार स्थापना दिवस समारोह को देखते हुए ट्रेनों के रुकने के समय में बढ़ोतरी की गई है। ट्रेनों का दो से पांच मिनट तक समय बढ़ाया गया है। यह व्यवस्था 2 मार्च तक रहेगी।
जिन ट्रेनों के समय में बढ़ोतरी की गई है। उनमें अवध आसाम एक्सप्रेस 15909-10, राज्य रानी 22453-54, वाराणसी -बरेली 14235, प्रयागराज -संगम बरेली14307, एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237,
नई दिल्ली-लखनऊ मेल 12230, एसी एक्सप्रेस 12430, श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392 ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी की गई है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय लखनऊ प्रवास कल से

 

DR MOHAN BHAGWAT SRSANGHCHALAK RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत

Posted on 16.06.2026 Time 10.10 PM Monday, Lucknow RSS Chief Dr Mohan Bhagwat
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी का दो दिवसीय प्रवास 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। वे 18 फरवरी तक राजधानी में रहेंगे।
दी दिवसीय प्रवास में वे कुटुंब बैठक, सामाजिक सद्भाव और युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं

CM UP Yogi Adityanath Janata Darshan

जनता दर्शन में समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी :अदालत में विवेचक हुए पेश, दिए बयान

Jaya Prada Nahata Actress

अभिनेत्री, पूर्व संसद जयाप्रदा

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में अब तक आठ की गवाही
Post on 16.2.26 Monday
Moradabad Rajesh Bhatia.

मुरादाबाद,16 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
पूर्व सांसद अभिनेत्री जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी केस में विवेचक कोर्ट में हाजिर हुए। केस में पहले विवेचक ने कोर्ट में बयान दर्ज कराएं। केस में अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की गई है।मामला 2019 का है।
छह साल पहले मुरादाबाद में मुस्लिम इंटर कॉलेज में आजम खां के जीत की खुशी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई। आडियो वायरल होते ही वादी की ओर से आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन समेत सपाइयों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। केस की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम प्रथम एमपी सिंह की कोर्ट में चल रहीं हैं। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि केस में अब तक वादी जया प्रदा के अलावा सात गवाहों के बयान हो चुके हैं। कोर्ट में केस से जुड़े विवेचकों के बयान होने हैं। पिछली तारीख पर विवेचकों की गैर हाजिरी पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए। हालांकि सोमवार को प्रथम विवेचक ऋषिपाल सिंह कोर्ट में हाजिर हुए। विशेष लोक अभियोजक का कहना है कि विवेचक के अदालत में बयान दिए। गवाही पूरी होने के बाद अब दूसरे विवेचक को तलब किया गया है। केस की सुनवाई के लिए 24 फरवरी निर्धारित की गई है।

« Newer PostsOlder Posts »