Web News

www.upwebnews.com

ऊर्जा संचरण को सुपरकंडक्टर की दरकारः प्रो. प्रकाश चौहान

April 14, 2026

ऊर्जा संचरण को सुपरकंडक्टर की दरकारः प्रो. प्रकाश चौहान

Prof Prakash Chauhan lecture in TMU Moradabad

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के अंतर्गत एप्लाइड साइंसेज विभाग की छठी नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज- एनसीएमडी-2026 में एक्सपर्ट्स ने दिए व्याख्यान

  • सामग्री के गुणों की सटीक पहचान पर जोरः एक्सपर्ट दिनेश चंद्र
  • डॉ. मयंक अग्रवाल ने एआई और मशीन लर्निंग के उपयोग पर की चर्चा
  • वीसी प्रो. वीके जैन ने प्रभावशीलता और दक्षता के बीच बताया अंतर
  • डीन प्रो. आरके द्विवेदी बोले, एडवांस्ड मटेरियल्स का विकास आवश्यक
  • कॉन्फ्रेंस के फर्स्ड डे चुनौतियों और परिणामों पर 65 रिसर्च पेपर्स प्रस्तुत
  • एनसीएमडी-2026 में अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस प्रोसिडिंग का किया विमोचन

मुरादाबाद, 14 अप्रैल 2026, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद के निदेशक प्रो. प्रकाश चौहान ने स्टुडेंट्स को प्रेरित करते हुए कहा, असफलताओं से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने चंद्रयान-2 के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा, उच्च तापमान सहन करने वाली सामग्रियों के विकास की आवश्यकता है। प्रो. चौहान ने जोर देते हुए वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय मानव मिशन के लक्ष्य की चर्चा की। साथ ही पारंपरिक धातुओं से लेकर आधुनिक सेंसर, डिटेक्टर और अंतरिक्ष तकनीक तक के विकास पर जोर दिया। उन्होंने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया, चंद्रमा के लिए विकसित भारतीय कैमरों का डेटा वैश्विक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने ऊर्जा संचरण के लिए सुपरकंडक्टर की आवश्यकता, महत्वपूर्ण खनिजों पर निर्भरता की चुनौतियों और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सौर ऊर्जा के महत्व, फ्लोटिंग सोलर पैनल पर हो रहे कार्य और भारत में उपलब्ध थोरियम के ऊर्जा उत्पादन में संभावित उपयोग पर भी प्रकाश डाला। प्रो. चौहान तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के अंतर्गत एप्लाइड साइंसेज विभाग की ओर से आयोजित छठी नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज-एनसीएमडी-2026 के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रो. सतेंद्र पाल सिंह बतौर कीनोट स्पीकर अपने अनुभव साझा किए। आईयूएसी, नई दिल्ली के डॉ. प्रवीन कुमार की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। कॉन्फ्रेंस के फर्स्ड डे चुनौतियों और परिणामों पर 65 रिसर्च पेपर्स प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस प्रोसिडिंग का विमोचन भी किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रो. प्रकाश चौहान, विशिष्ट अतिथियों- इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर, नैनीताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर श्री दिनेश चंद्र, जीके यूनिवर्सिटी, हरिद्वार के डॉ. मयंक अग्रवाल, टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर, नैनीताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर श्री दिनेश चंद्र ने बतौर विशिष्ट अतिथि सामग्री के गुणों की सटीक पहचान और उनके सुरक्षित उपयोग पर बल दिया। जीके यूनिवर्सिटी, हरिद्वार के डॉ. मयंक अग्रवाल ने मैटेरियल्स एवं डिवाइसेज के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। आधुनिक अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तकनीकों के माध्यम से सामग्री के गुणों का पूर्वानुमान, डिज़ाइन तथा अनुकूलन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार की गति तेज हो रही है। टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन ने प्रभावशीलता एवम् दक्षता के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए संचार, समन्वय और नेतृत्व के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने हनुमान जी को उत्कृष्ट संचारक का उदाहरण बताया। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने सम्मेलन की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा, वर्तमान समय में उपकरणों का तीव्र गति से लघुकरण हो रहा है, जिसके लिए एडवांस्ड मटेरियल्स का विकास अत्यंत आवश्यक है। अंत में सम्मेलन के सह-संयोजक डॉ. पराग अग्रवाल ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। संचालन संयोजक डॉ. दिप्तोनिल बनर्जी ने किया।

Moradabad, 14 April 2026, Prof. Prakash Chauhan motivated the students and said, “There is no need to be afraid of failures, but one should learn from them and move forward. Referring to the experiences of Chandrayaan-2, he said, “There is a need to develop materials that can withstand high temperatures.” Prof. Chauhan emphasized the goal of an Indian manned mission to the Moon by 2040. At the same time, emphasis was laid on developments ranging from traditional metals to modern sensors, detectors, and space technology. Referring to India’s space achievements, he pointed out, the data from Indian cameras developed for the Moon is being used globally.

 

March 21, 2026

टीईटी परीक्षा आवेदन 27 मार्च से

UP TET EXAM

प्रयागराज, 21 मार्च 26, यूपी टीईटी परीक्षा के फॉर्म ऑनलाइन 27 मार्च से भरे जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन जारी हो गया है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।

March 1, 2026

भारत का युवा अब समाज को नई दिशा दिखाने वाला बना: देवदत्त जोशी

Savishkar Startsup Seminar in AKTU Lucknow by ABVP

Posted on 01.03.2026 Sunday Time 07.27 PM, Lucknow, UP NEws

लखनऊ, 1 मार्च 2026, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ हुआ। संगम में  युवाओं को स्वावलंबन और राष्ट्र पुनर्निर्माण का मंत्र मिला।

सविष्कार’ का दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ का आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), में हुआ। नवाचार और उद्यमिता के इस महाकुंभ के दूसरे और अंतिम दिन युवाओं को अपने विचारों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रेरित किया गया।

Devdatt Joshi, Sah Sangathan Mantri ABVP

आज के दिवस के मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी उपस्थित रहे जिन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया। वहीं समारोप सत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही एवं सविष्कार के राष्ट्रीय संयोजक श्री निसर्ग राठौड़ ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

Ghanshyam Shahi, kshetriya Sangathan Mantri ABVP

इस दो दिवसीय स्टार्टअप सम्मेलन में मेटा, एड्यूबुक, हाउस एस्थेटिक्स, बमशम, वॉक्सऑरा लैब्स, रेशनल एआई, एएम स्किल्स ई-एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड, डेक्सटोरा एआई एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, राइट लेफ्ट एआई, फिजिक्स वाला, ड्रोन लैब, आईआईएम लखनऊ इनक्यूबेशन सेंटर तथा आई-हब यूपी AKTU जैसे प्रमुख कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि पैनल संवाद में भाग लिया।

आज के दिवस के मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारत का युवा अब केवल नौकरी की कतार में खड़ा रहने वाला नहीं बल्कि समाज को नई दिशा और रोजगार देने वाला बन रहा है। हमारे युवाओं में असीम ऊर्जा और विश्वस्तरीय विचार हैं; आवश्यकता है तो बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का कार्य करती रही है। हमारा मानना है कि सविष्कार जैसे मंचों से निकलने वाले स्टार्टअप्स का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ कमाना नहीं होना चाहिए बल्कि उनका मूल लक्ष्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओं का तकनीकी और सुलभ समाधान खोजना होना चाहिए। यही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण है।”

समारोप सत्र को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही ने कहा, “आज देश का युवा नवाचार के क्षेत्र में अपनी असीम संभावनाओं का प्रदर्शन कर रहा है। इस दो दिवसीय संगम में देशभर से आए लगभग 250 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की है और हमने देखा कि छोटे शहरों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों के पास भी अत्यंत व्यावहारिक और परिवर्तनकारी स्टार्टअप आइडिया हैं। विद्यार्थी परिषद और सविष्कार का यह संयुक्त प्रयास इन विचारों को कागजों से निकालकर धरातल पर उतारने का एक अनुष्ठान है। हमारा लक्ष्य है कि हमारे शैक्षणिक परिसर केवल डिग्रियां बांटने के केंद्र न रहें बल्कि वे नवाचार और उद्यम के जीवंत इकोसिस्टम बनें।”

समारोप सत्र में इस आयोजन का सारांश प्रस्तुत करते हुए सविष्कार के राष्ट्रीय संयोजक श्री निसर्ग राठौड़ ने कहा, “इन दो दिनों में देशभर से आए छात्र प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच जो ऊर्जावान संवाद हुआ है वह अद्वितीय है। ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ केवल एक आयोजन नहीं बल्कि एक वैचारिक क्रांति की शुरुआत है। युवाओं के भीतर ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की जो आग हमने इन दो दिनों में देखी है वह हमें पूर्ण विश्वास दिलाती है कि हम इन बेहतरीन विचारों को आगे ले जाने और उन्हें उचित इनक्यूबेशन दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यहाँ से निकलने वाला हर युवा भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, मेंटर्स और देश के कोने-कोने से आए छात्र प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। वंदे मातरम के गान के साथ नवाचार और उद्यमिता के इस दो दिवसीय आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

February 28, 2026

शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में देवरिया BSA शालिनी श्रीवास्तव निलंबित

देवरिया, शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में विभागीय लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को  निलंबित कर दिया गया है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्होंने कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं किया था अनुपालन।

February 24, 2026

विश्वविद्यालयों में आरक्षण के लिए UGC की नई गाइडलाइन

Posted on 24.02.2026 Tuesday Time 12.02 PM, UGC University Grants commission, Guidelines, Reservations

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अस्थाई और संविदा नियुक्तियों में कड़ाई से आरक्षण लागू करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इनमें शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उस निर्देश का जिक्र किया गया है जिसमें कहा है कि ओबीसी, एस सी, एस टी के लिए शिक्षण, गैर शिक्षण सभी वर्गों में 45 दिन तक की नौकरी में कड़ाई से इन वर्गों को आरक्षण प्रदान किया जाए।

यूजीसी के प्रमुख मनीष जोशी ने 16 फरवरी को नया सर्कुलर जारी कर कहा है कि आयोग ने 15.05.2018 के सर्कुलर का सभी केंद्रीय, राज्य, डीम्ड विश्विद्यालय, इनसे संबद्ध कॉलेज, सभी विधि विश्वविद्यालय अंशकालिक नियुक्तियों में भी आरक्षण को कड़ाई से लागू करें।

« Newer PostsOlder Posts »