Web News

www.upwebnews.com

सांसद के अमर्यादित बक्तव्य के खिलाफ महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

May 14, 2026

सांसद के अमर्यादित बक्तव्य के खिलाफ महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

उप्रससे,अजय बरया
ललितपुर -हमीरपुर-महोबा के सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किये जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री रजनी अहिरवार के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट में विरोध‌ प्रदर्शन किया गया एवं धरना दिया गया। जिला महामंत्री रजनी अहिरवार ने कहा कि महोवा हमीरपुर के सांसद द्वारा जो अमर्यादित अपमानजनक शब्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहें गये हैं वह भारतीय लोकतंत्र में विरोध की राजनीति को शर्मसार करने बाले हैं।एक लोकतांत्रिक देश के जनता से चुने गए प्रधानमंत्री जी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसी के विरोध में जिला महिला मोर्चा द्वारा बर्णी कालेज से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया और जम कर नारेबाजी की गई इसके उपरांत कुछ समय के लिए धरना भी दिया गया।इस अवसर पर भी जम कर नारे बाजी की गई।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन,कार्यक्रम संयोजक रुचिका बुन्देला, डाक्टर स्वाधीनता कृष्णा, जिला महामंत्री रजनी अहिरवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू,श्रीमती पार्वती खटीक पार्षद ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राखी तामकर ,रानी जहां ,रितु समाधिया, सुनीता सोनी,भागवती लोधी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही ।

May 3, 2026

व्यापार मंडल ने पत्रकारों को गिनाई शहर की समस्याएं


उप्रससे ,अजय बरया

ललितपुर- जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिले की मूलभूत समस्याएं पानी ,बिजली सड़क स्मार्ट मीटर, एवं वर्तमान में चल रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय होटल स्टेशन रोड पर पत्रकार वार्ता की जिलाधिकारी से मांग की गई
समस्याओं का हल करने की कृपा करें नहीं तो व्यापार मंडल को आंदोलन करने की रणनीति तैयार करनी पड़ेगी
ललितपुर के जिलाधिकारी जनपद की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी टीम के साथ शहर को सुंदर बनाने एवं अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के लिए विशेष रुचि ले रहे हैं जिलाधिकारी महोदय की कार्य प्रणाली को लेकर व्यापार मंडल उनका धन्यवाद ज्ञापित करता है
अभी-अभी 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा कहा गया था कि विद्युत अधिनियम की धारा 2003 47/5 के अनुसार बिना उपभोक्ता के सहमति के स्मार्ट मीटर लगाना उचित नहीं है फिर भी प्रदेश के विद्युत कॉरपोरेशन द्वारा जिले में 36000 प्रीपेड मीटर लगा दिए हैं जिसकी उपभोक्ता से कोई सहमति नहीं ली गई जो सरासर गलत है
स्मार्ट मीटर लगने के बाद जो बिल पहले 1000 की आ रहे थे वह बिल वर्तमान में 3000 आने लगे है क्योंकि स्मार्ट मीटर जंपिंग होता है इस पर मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राहत देते हुए तुरंत विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे अवकाश के दिन एवं रविवार को कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे
कनेक्शन काटने के पहले 5 बार एसएमएस भेजकर सूचित किया जाएगा
ऑनलाइन पेमेंट करने पर तुरंत लाइट जोड़ी जाएगी
वर्तमान में मुख्यमंत्री के अनुसार जल योजना घर-घर पहुंचने का निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए समस्याओं का हल करने की मांग की गई है
पाइपलाइन सड़क खोद कर मानक के अनुसार 3:30 फीट गहराई पर डालना चाहिए और खोदी हुई सड़क को तुरंत मरम्मत कर देनी चाहिए
स्टेशन से लेकर मवेशी बाजार तक एवं इलाइट चौराहे तक रोड चौड़ीकरण के लिए मार्ग खुदा हुआ पड़ा है एवं व्यापारियों को दुकान में प्रवेश करने के लिए सड़क की तुरंत मरम्मत
की जाए
वर्तमान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है इस पर व्यापार मंडल हमेशा साथ रहा है लेकिन व्यापार मंडल की मांग है अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा न्याय संगत कार्रवाई हो बलपूर्वक नहीं हटना चाहिए अतिक्रमण कारवाई करते समय सक्षम अधिकारी साथ में होना चाहिए और जो नगर पालिका प्रशासन व्यापार मंडलों के साथ एक राय बनाई गई थी धूप छांव से बचाव के लिए 4 फुट की चद्दर बिना पिलर के लगाने की अनुमति दी गई थी एवं नाली ढकने के लिए फोल्डिंग चद्दर लगाने की अनुमति दी थी फिर भी घंटाघर के पास अतिक्रमण हटाते समय नाली के ऊपर फोल्डिंग चद्दर को भी अलग कर दिया गया है इसका व्यापार मंडल विरोध करता है
और मांग करता है कि भविष्य में नाली के ऊपर फोल्डिंग चद्दर नहीं हटाई जाए और जो ग्राहकों का सामान जप्त करके ले गए थे वह वापस किया जाए आपसे अनुरोध है कि जिलाधिकारी महोदय के कहे अनुसार स्टेशन से मवेशी बाजार तक और इलाइट चौराहे तक अतिक्रमण हटाया जाए बाद में निगरानी भी की जाए जिससे द्वारा अतिक्रमण न हो भीषण गर्मी को देखते हुए नगर में देसी प्याऊ खुलवाई जाए लगे हुए वाटर कूलरों की देखभाल की जाए एवं एवं हैंड पंप को ठीक कराया जाए
क्योंकि अधिकांश वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े होने के कारण जनता को भीषण गर्मी में पानी पीने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, प्रदेश मंत्री संतोष इमलिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट , रविंद्र दिवाकर, डॉ संजीव कड़की, जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी , नगर संयोजक मंगू पहलवान नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, मनीष जैन मनपसंद, आदि उपस्थित थे
शैलेंद्र सिंघई जिला महामंत्री जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर

April 23, 2026

गृह जनपद पहुंचने पर नव नियुक्त लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव का हुआ जोरदार स्वागत

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल द्वारा जिले के सक्रिय कार्यकर्ता हरी सिंह यादव जिजयावन को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनयन के बाद जब हरी सिंह यादव जिजयावन लखनऊ से अपने गृह जनपद ललितपुर पहुंचे, तो सपा कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्वागत समारोह में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि हरी सिंह यादव जिजयावन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। वहीं नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

मिशन 2027 की फतह का सपाइयों ने लिया संकल्प

उप्रससे , ललितपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महर्षि कश्यप एवं निषाद राज जी की जयंती भी मनाई गई। नेताओं ने उनके जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनके योगदान को याद किया।
बैठक में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती प्रत्येक सेक्टर स्तर पर मनाए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे इस अवसर पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए मिशन 2027 को फतह करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया । बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने और चुनाव में जीत हासिल करने का भरोसा जताया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

गृह जनपद पहुंचने पर नव नियुक्त लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव का हुआ जोरदार स्वागत
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल द्वारा जिले के सक्रिय कार्यकर्ता हरी सिंह यादव जिजयावन को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनयन के बाद जब हरी सिंह यादव जिजयावन लखनऊ से अपने गृह जनपद ललितपुर पहुंचे, तो सपा कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्वागत समारोह में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि हरी सिंह यादव जिजयावन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। वहीं नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

April 20, 2026

कई महीनो से नलों में आ रहा गंदा पानी -व्यापार मंडल

व्यापार मंडल ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान

को समस्या से कराया अवगत, शीघ्र निराकरण की मांग

उप्रससे,अजय बरया

ललितपुर- जिला उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने गर्मी के मौसम में दूषित जल आपूर्ति के संबंध में एक ज्ञापन जल संस्थान डोडा़ घाट अधिशासी अभियंता को दिया क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा शुद्ध पेयजल घर घर पहुंचना है लेकिन इस भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर में पूरी तरह से जल आपूर्ति नहीं हो रही लगभग 7, 8 माह से नलो में गंदा पानी आ रहा है कभी नल आ रहे हैं कभी नल नहीं आ रहे कई वार्डों में तो महिनो से जलापूर्ति नहीं हुई है और लोग मजबूरन गंदा पानी पीने को पी रहे हैं जिससे संक्रामक रोग फैल रहा है कई बार्ड में अमृत योजना के अंतर्गत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए नगर के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और महीनो बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है जिससे वार्डों में पैदल चलना भी दूबर है
जहां पाइपलाइन खोदी गई है उसे तुरंत मरम्मत करने की कृपा करें और आपसे अनुरोध है कि जहां नई पाइप लाइन डाली जाए वहां 7 दिन के अंदर ही पाइप डालकर सड़क की पूरी मरम्मत कर देनी चाहिए और जहां पाइपलाइन डल रही है वहां मानक के अनुसार 3:30 फीट गहराई पर ही डालें जिससे पाइपलाइन के ऊपर से बाहन निकलने पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त नहीं होगी और जगह-जगह पानी लीकेज नहीं होगा श्रीमान जी से अनुरोध है कि आप निश्चित ही 15 दिन के अंदर पाइप लाइनों की मरम्मत, बिजली मोटर, की मरम्मत पानी टंकियां की सफाई अवश्य कर ले जिससे आने वाले समय में शुद्ध पेयजल की कोई समस्या ना हो और सरकार की मंशा के अनुसार कार्य हो इस पर अधिशासी अधिकारी ने समस्याओं का हल करने का पूर्ण आश्वासन दिया ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडै़या, जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, डॉक्टर संजीव कड़की, जिला मंत्री अनिल मामा भांजा, संभव सिंघई, सुबोध गोस्वामी, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू शिखर मिर्चवारा, दीपक सेन आदि उपस्थित थे

« Newer PostsOlder Posts »