Web News

www.upwebnews.com

एटा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

March 5, 2026

एटा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

एटा 05 मार्च उप्रससे। जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राजा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इख़्हू थाना फरिहा निवासी बबलू पुत्र बखेड़ी सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल अवागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बबलू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों द्वारा शव को वापस एटा लाए जाने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के बहनोई शिवेंद्र ने बताया कि बबलू करारा से ईखू जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रेफर होने के बाद इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी समकक्ष आगाची से बात की, खामनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 05 मार्च 26,भारत ने गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयोतल्लाह सैयद अली खामेनेई के निधन पर औपचारिक रूप से शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से बात की, जबकि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत में ईरानी दूतावास का दौरा किया और सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। जयशंकर ने एक्स पर कहा, “आज दोपहर ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर बात की।

भारत ने खामनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली 05 मार्च 26, भारत सरकार ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज दिल्ली में ईरानी दूतावास जाकर भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। श्री मिसरी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

New Delhi 05 Mar 26, The Government of India has condoled the passing away of the Supreme Leader of Iran, Ayatollah Seyyed Ali Khamenei. Foreign Secretary Vikram Misri visited the Iranian Embassy in Delhi today and signed the condolence note on behalf of the Government of India. Mr. Misri expressed condolences on the passing away of Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei.

ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल तंत्र को ध्वस्त करने का इसराइल का दावा

तेहरान, 05 मार्च 26, पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इजरायली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। इनमें मिसाइल लॉन्चर और वायु रक्षा प्रणाली शामिल हैं, जो इजरायली वायुसेना विमानों के लिए खतरा मानी जा रही थी। इससे पहले, इजरायल ने पूर्वी तेहरान में ईरान के बड़े सैन्य परिसर पर हमला किया था। इस परिसर में आईआरजीसी, खुफिया निदेशालय, बासिज, कुद्स फोर्स, आंतरिक सुरक्षा बल, साइबर युद्ध बल और विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए जिम्मेदार आंतरिक सुरक्षा इकाई का मुख्यालय शामिल हैं।

इस बीच, अमरीकी वायु सेना ईरान पर लगातार भारी हवाई हमले कर रही है। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा कि उनके बलों ने 20 से अधिक ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया है या डुबो दिया है, जिनमें सोलेमानी श्रेणी का युद्धपोत भी शामिल है। अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान पहली बार लंबी दूरी की सटीक मारक मिसाइलोंपी का भी इस्तेमाल किया।

इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में अमरीका और इजरायल मज़बूत स्थिति में हैं और वे आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल भंडार को तेजी से नष्ट किया जा रहा है।

दूसरी ओर, ईरान भी इस क्षेत्र में अपने हवाई हमले जारी रखे हुए है। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके वायु रक्षा प्रणाली ने कल 3 बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया, 129 ड्रोन का पता लगाया, जिनमें से 121 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 8 देश की सीमा के भीतर गिरे। मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष की शुरुआत से अब-तक 189 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है, जिनमें से 175 मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया, 13 समुद्र में गिरीं और एक मिसाइल देश की सीमा के भीतर गिरी। कुल 941 ईरानी ड्रोन का भी पता लगाया गया है, जिनमें से 876 को रोक लिया गया जबकि 65 देश के भीतर गिरे। आठ क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट किया गया।

दुबई प्रशासन ने पुष्टि की है कि अमीरात के विभिन्न क्षेत्रों में सुनाई दी आवाजें सफल वायु रक्षा कार्रवाई का हिस्सा थीं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

कतर के गृह मंत्रालय ने कहा है कि संबंधित अधिकारी एहतियाती उपाय के तौर पर अमेरिकी दूतावास के आसपास रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित आवास की व्यवस्था की गई है।

सऊदी अरब ने भी कहा है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने अल-खारज प्रांत के पूर्व में तीन ड्रोन मार गिराए। इससे पहले, अल-खारज शहर के बाहर तीन क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट किया गया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि रास तनुरा रिफाइनरी पर हमले की कोशिश की गई थी।

इस बीच, बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी सहयोग परिषद-जीसीसी देशों के आपात एवं संकट प्रबंधन विभागों की बैठक आयोजित की गई। जीसीसी देशों में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

श्रीलंका ने ईरानी पोत के 84 नाविकों के शव बरामद किए

कोलंबो, श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं। यह पोत श्रीलंका के दक्षिण के समुद्र में अमरीकी पनडुब्बी के हमले के बाद डूब गया था। यह घटना हिंद महासागर में श्रीलंका की समुद्री सीमा से परे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। लगभग 180 चालक दल वाले इस नौसेना पोत को दक्षिणी श्रीलंका के गाले में कथित हमले के बाद डुबो दिया गया।

हाल ही में विशाखपट्टणम में कई देशों के युद्धपोतों के साथ अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा और नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद यह युद्धपोत ईरान लौट रहा था। श्रीलंकाई नौसेना के जहाज और विमान क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। जीवित बचे लोगों का पता लगाने और लापता चालक दल के सदस्‍यों के शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

« Newer PostsOlder Posts »