Web News

www.upwebnews.com

अब विकासशील देश तय करेंगे विश्व अर्थव्यवस्था का भविष्य

March 6, 2026

अब विकासशील देश तय करेंगे विश्व अर्थव्यवस्था का भविष्य

Posted on 07.03.2026, Time 09.20 AM, New Delhi

नई दिल्ली, 07 मार्च 26, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया। मुख्य भाषण देते हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति आलेक्‍सांदर स्‍तूब ने कहा कि विकासशील और अल्‍पविकसित देश यह तय करेगें कि भविष्य में विश्व व्यवस्था कैसी होगी और इसमें भारत की अहम भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्ति संतुलन बदल गया है। विकासशील और अल्‍पविकसित देशों के पास अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही मजबूत पक्ष हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिमी प्रभुत्व वाले विश्व का युग समाप्त हो गया है, लेकिन पश्चिम में इसे पूरी तरह समझने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि आज विश्व राजनीति में कई बड़ी चुनौतियाँ हैं।

उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करना छोड़ देते हैं, तो वर्तमान विश्व व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम को यह पता लगाने का प्रयास करना चाहिए कि एक अपूर्ण विश्व में शक्ति को नियंत्रित करने का सर्वोत्तम तरीका क्या है।

उन्होंने कहा कि भारत किसी भ्रम में नहीं रहा है और उसने अपनी विदेश नीति को एक व्यावहारिक विश्व दृष्टिकोण पर आधारित किया है। उन्होंने कहा कि भारत स्वयं को अलग-थलग नहीं करता और उसकी शक्ति सक्रिय भागीदारी पर आधारित है।

नई विश्व व्यवस्था को आकार देने के विषय पर डॉ. स्‍तूब ने कहा कि फिनलैंड की नीति मूल्यों पर आधारित यथार्थवाद पर टिकी है। उन्होंने कहा कि भारत हजारों वर्षों से मूल्यों पर आधारित यथार्थवाद का पालन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक रचनात्मक सदस्य के रूप में भारत के कार्य करने के तरीके से यह स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार को एक भू-राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और इस युग में भारत के नेतृत्व की आवश्यकता है। राष्ट्रपति स्तूब ने कहा कि नई तकनीक से विकसित और विकासशील देशों के बीच की खाई नहीं बढ़नी चाहिए।

इस अवसर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीयों को वैश्विक जागरूकता को और अधिक विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में होने वाली चर्चाएं नई क्षमताओं, प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और नई सोच पर केंद्रित होंगी।

Prime Minister Narendra Modi launched the 11th edition of the Raisina Dialogue in New Delhi today. Delivering the keynote address, President of Finland Alexander Stubb said that the developing and least developed countries will decide what the world order will be like in the future and India will have an important role in it. He said the global balance of power has shifted. Developing and least developed countries have both economic and population strengths. The President said that the era of the Western-dominated world is over, but it will take some time before it is fully understood in the West. He acknowledged that there are many major challenges in world politics today. He said that if nations stop following international rules, the current world order will collapse. He said that the West should strive to find out what an imperfect future holds

जनसंख्या बढ़ाने को आंध्र प्रदेश में नीति एक अप्रैल से

विजयबड़ा, 07 मार्च 26, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि आंध्र प्रदेश सरकार राज्य की घटती प्रजनन दर और भविष्य की जनसांख्यिकीय चुनौतियों से निपटने के लिए देश में अपनी तरह की पहली जनसंख्या प्रबंधन नीति लाने की तैयारी कर रही है। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस नीति को पहली अप्रैल से इसे लागू करना है।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि राज्य की कुल प्रजनन दर 1993 में 3 से घटकर वर्तमान में लगभग डेढ हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह गिरावट जारी रहने से आबादी और युवा श्रमिकों की कमी हो सकती है। इससे दीर्घकालिक आर्थिक विकास प्रभावित होगा।

शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल, पश्चिम बंगाल से सीबी आनंद बॉस हटाए गए

नई दिल्ली, 07 मार्च 26, राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की है। हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला को अब तेलंगाना का जबकि तेलंगाना के राज्‍यपाल जिष्‍णु देव वर्मा को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया गया है।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्‍यपाल जबकि सेवानिवृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल का पदभार दिया गया है। केरल के राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्‍यपाल का पदभार संभालेंगे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है। लद्दाख के उपराज्‍यपाल कविंदर गुप्‍ता को हिमाचल प्रदेश का, जबकि दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को लद्दाख का उपराज्‍यपाल बनाया गया है। पूर्व राजनयिक, तरणजीत सिंह संधू को दिल्‍ली का उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी हमारा ध्येय: डीआईजी

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
06/03/2029

नेत्र जांच शिविर में 27 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित*

गोरखपुर। कंपोजिट हॉस्पिटल एसएसबी द्वारा मानीराम स्थित एक विद्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 72 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 27 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई और उन्हें ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।
शिविर के दौरान डीआईजी डॉ. डी.के. मिश्र ने कहा कि एसएसबी अपने मूल मंत्र “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” का पालन करते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी लगातार प्रयासरत है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास व बंधुत्व की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि चिन्हित मरीजों का राज आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणालिनी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग, विशेषकर महिलाएं, आंखों के स्वास्थ्य के प्रति पर्याप्त जागरूक नहीं रहतीं। समय-समय पर आंखों की जांच कराना और सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है।
कमांडेंट डॉ. आई.एच. काजमी ने कहा कि एसएसबी के लिए लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस शिविर के आयोजन में बीआरकेडी मेडिकल कॉलेज एवं राज आई हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सिस्टर सिंडी सिंह, प्रिया, विद्यावती, डीडी द्विवेदी, अवधेश कुमार, रुकसार, प्रधानाचार्य उमेश चौधरी, भीम सिंह, मनोज, महेंद्र, प्रेम नारायण, हरेन्द्र, प्रेमप्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विभिन्न स्टेशनों पर रुकेंगी राजधानी समेत तीन ट्रेनें

Indian Rail

Post on 5.3.26
Thursday, Time 9.30 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia

Rail, Train, stopage
मुरादाबाद, 5 मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
रेल यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर सुविधा मिलेगी। यात्री सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किए गए है। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 20503-04 का दिफू और राजधानी एक्सप्रेस 20505-06 ताताबिहार स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके अलावा अवध आसाम एक्सप्रेस 15909-10 ट्रेन के नाहरकटिया, लाकवा और बोकाजोन स्टेशनों पर रुकेंगी।‌ सीनियर डीसीएम के अनुसार यात्री सुविधा को देखते हुए राजधानी समेत तीन ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है। ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर शुक्रवार से रुकने लगेगी।

« Newer PostsOlder Posts »