Web News

www.upwebnews.com

राष्ट्र रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने जीवन न्योछावर कर दिया-अविरल सिंह

May 10, 2026

राष्ट्र रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने जीवन न्योछावर कर दिया-अविरल सिंह

Posted on 10.05.2026 Time 08.52 AM Sunday, #Barabanki #Maharanapratap
बाराबंकी , 09 मई। शनिवार को शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के सुपुत्र युवा नेता अविरल कुमार सिंह ने मातृभूमि के रक्षक वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शीश झुकाते हुए उन्हें नमन किया।
इस जयंती के अवसर पर ताज बाबा राईन,विनोद यादव तारिक जिलानी,हशमत अली गुड्डू,हाजी जाहिद, ओवेस सलमानी, मो आसिफ सरताज राईन,ने अविरल कुमार सिंह जी का माल्यार्पण कर और तलवार भेंट कर धूमधाम से जयंती मनाई।
इस मौके पर अविरल कुमार सिंह ने आए हुए अपने बड़ों और नवजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने हेतु अपना जीवन अर्पण करने वाले वीरता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक महान  योद्धा महाराणा प्रताप ने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।हमेशा गरीबों मजलूमों की मदद को हमेशा खड़े रहे ।उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी जाति धर्म के लोगों का हमेशा सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे।
इस मौके पर अनुराग,विपिन वर्मा,अंशु यादव,विकास यादव,मनीष यादव,हृदय यादव,आदि तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए