Mathura Vrandavan News
Posted on 08.05.2026 Time 10.36 PM, Friday, News Source: Atul Kumar Correspondent UP Samachar Sewa, Mathura
मथुरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र बलदेव के सभागार में समस्त शिक्षक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड बलदेव के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लिखित रूप में प्राप्त कर संबंधित पटलों पर त्वरित निस्तारण के लिए अग्रसारित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री शुषेन्द्र मित्तल ने कहा कि विकास खंड में किसी भी स्तर पर शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनों की एकजुटता पर बल दिया।
यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सारस्वत ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह शिक्षक समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
भारतीय किसान यूनियन शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवेन्द्र रावत ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किसान यूनियन भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, महामंत्री चंद्रभान सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश यादव, यूटा महामंत्री गिरीश अग्रवाल, श्यामबाबू, मनेन्द्र, विष्णु शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

