Santosh Kumar Singh Gorakhpur
20/03/2026
• झूलेलाल भगवान की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
• सिंधी नववर्ष के रूप में मनाए जाने वाले चेटीचंड पर उमड़ी आस्था, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय
गोरखपुर।
चेटीचंड के अवसर पर सिंधी समाज गोरखपुर द्वारा विकास नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला, वहीं “झूलेलाल भगवान की जय” के जयकारों से वातावरण लगातार गुंजायमान रहा।
गौरतलब है कि चेटीचंड सिंधी समाज का प्रमुख पर्व एवं नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान झूलेलाल के अवतरण का उत्सव मनाया जाता है, जिन्हें सिंधी समाज जल के देवता और अपने आराध्य के रूप में पूजता है। मान्यता है कि उन्होंने समाज की रक्षा करते हुए धर्म और सद्भाव का संदेश दिया।
शोभायात्रा को समाज के 17 मुखीसाहेबान एवं उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के सदस्य नरेश बजाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुरुआत से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था।
यात्रा के अग्रभाग में सजे रथ पर भगवान श्री झूलेलाल की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जो की साईं रवि दास की अगुवाई में चल रही थी जिसने लोगों का ध्यान खींचा। इसके पीछे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। मार्ग के कई स्थानों पर लोगों ने रुककर शोभायात्रा का स्वागत भी किया।
इस वर्ष शोभायात्रा में सिंधी समाज की महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। पारंपरिक परिधानों में शामिल लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।
शोभायात्रा विकास नगर से शुरू होकर गोरखनाथ स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां पटेल ऐलानी चौथराम ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए लक्ष्मी सत्संग भवन पहुंची, जहां आरती-पूजन के उपरांत लंगर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शरद लखमानी, प्रकाश केशवानी और दीपक लखमानी की अहम भूमिका रही। वहीं महामंत्री देवा केशवानी के नेतृत्व में युवा सिंधी समाज के कमल मंझानी, नरेश कर्मचंदानी, मनोज सचदेवा, विक्की कुकरेजा और वशु पहुजा सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
मुरादाबाद, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी- एमपीटी के 22 स्टुडेंट्स ने नई दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया- साई के इंदिरा गांधी इंडोर स्डेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शैक्षिक भ्रमण किया। इस एजुकेशनल विजिट का मुख्य उद्देश्य स्टुडेंट्स को राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षण एवम् पुनर्वास व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, खेल विज्ञान के फिजियोथेरेपी और एथलीट मैनेजमेंट में अनुप्रयोग की समझ को विकसित करना रहा। विजिट के दौरान हाई परफॉर्मेंस एनालिस्ट डॉ. प्रहलाद प्रियदर्शनी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ज्ञान ने खेल मूल्यांकन, पुनर्वास एवम् प्रदर्शन वृद्धि के क्षेत्र में अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए। इस दौरान चोटों की रोकथाम, वैज्ञानिक प्रशिक्षण सिद्धांत, रिकवरी प्रोटोकॉल और एलीट स्पोर्ट्स में बहु-विषयक टीम के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही साइकिलिंग, कुश्ती, जिम्नास्टिक और अन्य इंडोर खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के साथ व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे स्टुडेंट्स को सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर मिला।
नेशनल सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंसेज एंड रिसर्च- एनसीएसएसआर के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. बिभु कल्याण नायक, मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभ्रा चटर्जी, एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट डॉ. शुभोजीत चटर्जी और स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट डॉ. शत्रुपा चक्रवर्ती ने स्टुडेंट्स को खेल विज्ञान में अंतर-विषयक सहयोग के महत्व से अवगत कराया।बायो मैकेनिकल एनालिस्ट डॉ. अजय पंडित ने बायोमैकेनिक्स विभाग का अवलोकन कराया, जहां उन्नत मोशन एनालिसिस सिस्टम, फोर्स प्लेट्स एवम् गेट एनालिसिस तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिनका उपयोग मूवमेंट पैटर्न के अध्ययन एवम् चोटों की रोकथाम में किया जाता है। एंथ्रोपोमेट्री विभाग में बॉडी कंपोजीशन एनालिसिस, सोमैटोटाइपिंग एवं प्रतिभा पहचान तथा प्रदर्शन मॉनिटरिंग से संबंधित मापन तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसने खिलाड़ी मूल्यांकन एवम् प्रशिक्षण के वैज्ञानिक आधार को स्पष्ट किया।
भ्रमण में स्टुडेंट्स ने रेसलिंग एरीना, बास्केटबॉल कोर्ट और साइक्लिंग प्रशिक्षण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं एवम् संरचित प्रशिक्षण सत्रों को नजदीक से देखा। सत्र में विद्यार्थियों को एक्सरसाइज फिजियोलॉजी विभाग का भी भ्रमण कराया गया, जहां वी2 मैक्स परीक्षण, सहनशक्ति मूल्यांकन एवं मेटाबोलिक मॉनिटरिंग जैसे आधुनिक प्रदर्शन मूल्यांकन उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। इससे स्टुडेंटस को यह समझने में सहायता मिली कि किस प्रकार शारीरिक मानकों का आकलन और मॉनिटरिंग कर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाया जाता है तथा रिकवरी रणनीतियों को प्रभावी बनाया जाता है। भ्रमण का संयोजन फिजियोथैरेपी की फैकल्टी डॉ. हरीश शर्मा और डॉ. समर्पिता सेनापति ने किया।
भगवान परशुराम शोभायात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि व आयोजक
हाथरस। क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ गुरुवार को बड़े ही विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने भगवान परशुराम जी की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और चारों ओर जयकारों की गूंज सुनाई दी।
शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजक समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पूनम पांडे विनोद उपाध्याय और भाजपा नेता चिराग़ उपाध्याय का 51 किलो की भव्य फूलमाला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
मेला अध्यक्ष योगा पण्डित ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राम शर्मा, गिरीश पचौरी, के.के. दीक्षित, धीरज पांडे, शैलू शर्मा पहलवान, अधीर पचौरी, दिनेश लवानिया, मुकेश दीक्षित, मदन शर्मा, सुधीर पचौरी, सोनू पचौरी, रामनिवास शर्मा (प्रधान), आशीष दीक्षित, संतोष उपाध्याय, विशाल शर्मा, रामेश्वर सारस्वत, रघुवर दयाल शर्मा, सुरेश शर्मा, शोभित उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा (मास्टर), मनोज श्रोती, राकेश शर्मा, प्रवीण कौशिक, विकास शर्मा, कन्हैया कौशल, बोली पचौरी, रणवीर पाठक, सचिन पाठक, शिवकुमार शर्मा, पवन पाठक, राजवीर (मुखिया), कमल पालीवाल, श्याम अग्निहोत्री (पूर्व प्रधान), अनी पंडित, संजय शर्मा, निशांत उपाध्याय, अमित अग्निहोत्री, गोपाल अग्निहोत्री, पुनीत अग्निहोत्री, रॉकी कौशिक, देवा पंडित, पंकज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक समिति की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह आयोजन भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए