latest-news : : UP News | UP Web News | Page 8

Web News

www.upwebnews.com

रूस की कंपनी के साथ भारत का एयर और मिसाइल डिफेंस समझौता

March 27, 2026

रूस की कंपनी के साथ भारत का एयर और मिसाइल डिफेंस समझौता

UP News UP Web News UP News Portal, Uttar Pradesh News

नई दिल्ली 27 मार्च 26, रक्षा मंत्रालय ने आज तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी-8 आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही विमान के निरीक्षण के लिए आठ सौ 58 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना के लिए 445 करोड़ रुपये की तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों की खरीद का अनुबंध रूस की जे.एस.सी. रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के साथ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। मंत्रालय ने कहा कि ये अत्याधुनिक मिसाइलें ड्रोन और क्रूज मिसाइलों सहित हवाई खतरों के खिलाफ देश की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता बढ़ाएंगी। यह समझौता भारत-रूस रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगा।

इसी बीच, बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ भारतीय नौसेना के लिए भारत के लिए खरीद यानि बाय इंडिया श्रेणी के अंतर्गत 100 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री वाले पी-8 आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही विमान के निरीक्षण का अनुबंध किया गया। इसकी कीमत 413 करोड़ रुपये है। यह अनुबंध देश में स्थित रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल सुविधा में पी-8 आई बेड़े के डिपो स्तर के रखरखाव को सुनिश्चित करेगा, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

बालेंद्र शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बने

Posted on 27.03.2026 Time 07.58 PM, Kathmandu, Nepal News, UP News Portal

काठमांडू, 27 मार्च 26, नेपाल में, आज बालेंद्र शाह ने नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। काठमांडू के शीतल निवास में राष्‍ट्रपति राम चन्‍द्र पौडेल ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ मंत्रिमंडल के नए सदस्‍यों ने भी शपथ ली।

मंत्रिमंडल के सदस्‍यों को उनके विभाग भी सौंप दिये गये हैं। गृह मंत्रालय सूदन गुरुंग को दिया  गया है। स्वर्णिम वागले को वित्त मंत्री बनाया गया है। बिक्रम तिमिल्सिना को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। श्री शिशिर खनाल विदेश मंत्री बने है।

खड़का राज पौडेल को संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री नियुक्त किया गया है। दीपक साह को श्रम और रोजगार मंत्रालय दिया गया है। बिराज भक्त श्रेष्ठ ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय का कार्यभार देखेंगे।

गीता चौधरी को कृषि और पशुधन विकास तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री नियुक्त किया गया। सस्मित पोखरेल को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा खेल मंत्री बनाया गया है।

Kathmandu, 27 March 26, In Nepal, today, Balendra Shah was sworn in as the new Prime Minister. He was administered the oath of office and secrecy by President Ram Chandra Paudel at the Shital Niwas in Kathmandu. Along with him, new members of the cabinet were also sworn in. Cabinet members have also been given their portfolios. The Home Ministry has been given to Sudan Gurung. Swarnim Wagle has been made the Finance Minister. Bikram Timilsina has been made Minister of Communications and Information Technology. Mr. Shishir Khanal has become the Foreign Minister. Khadka Raj Poudel has been appointed Minister of Culture, Tourism and Civil Aviation. Deepak Sah has been given the Ministry of Labour and Employment. Biraj Bhakta Shrestha will take charge of the Ministry of Energy, Water Resources and Irrigation. Geeta Choudhary was appointed Minister of Agriculture and Livestock Development and Minister of Forests and Environment.

काठमाडौँ, मार्च 27: बालेन्द्र शाहले आज नेपालमा नयाँ प्रधानमन्त्रीको शपथ लिएका छन्। काठमाडौँको शीतल निवासमा राष्ट्रपति रामचन्द्र पोडलले उनलाई पद र गोपनीयताको शपथ दिलाए। मन्त्रीमण्डलका नयाँ सदस्यहरूले पनि उनीसँगै शपथ लिएका थिए। मन्त्रीमण्डलका सदस्यहरूलाई पनि आफ्नो विभाग हस्तान्तरण गरिएको छ। सुदान गुरुंगलाई गृह मन्त्रालय दिइएको छ। स्वर्णम वागललाई अर्थमन्त्री बनाइएको छ। बिक्रम तिमिलसिनालाई सञ्चार र सूचना प्रविधि मन्त्री बनाइएको छ। श्री सिहर खानल विदेश मन्त्री बनेका छन्। खडका राज पोडललाई संस्कृति, पर्यटन र नागरिक उड्डयन मन्त्री नियुक्त गरिएको छ। दीपक साहलाई श्रम र रोजगार मन्त्रालय दिइएको छ। बिराज भक्तहरूले उत्कृष्ट ऊर्जा, जल स्रोत र सिँचाइ मन्त्रालयको कार्यभार देख्नेछन्। गीता चौधरीलाई कृषि तथा पशुधन विकास तथा वन तथा वातावरण मन्त्री नियुक्त गरिएको थियो।

 

जिलाधिकारी ने श्री राम नवमी पर देवरहा बाबा गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

Mathura Vrandavan News, UP News, UP News Portal, Uttar Pradesh News
मथुरा 27 मार्च 26 ,श्री राम नवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी  चंद्र प्रकाश सिंह ने राल स्थित ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ गौ-पूजन किया तथा आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में संचालित गौधाम गुरुकुल (स्कूल) के बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। गुरुकुल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों द्वारा बनाए गए शिल्प एवं हस्तकला का अवलोकन किया और उनसे पढ़ाई व भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  चंद्र प्रकाश सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने गौशाला में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई भी की। जिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि ब्रह्मऋषि श्री देवरहा बाबा गो-आश्रय स्थल में लगभग 8600 गौवंश संरक्षित हैं। 136 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस गौशाला में गौवंशों के लिए 27 शेड उपलब्ध हैं। उन्होंने गौ उत्पाद केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां गोबर व गौमूत्र से बने साबुन, फेसवॉश, दीपक, फिनाइल, घी और धूपबत्ती आदि उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि इन उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं—भूसा, हरा चारा, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं एवं शेड—का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि गौवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा और स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के भी निर्देश दिए।

रोजगार से जोड़ रही योगी सरकार:अग्निहोत्री

Mainpuri samachar UP Web News
Postted on 27.03.2026, Time 07.32 PM, Mainpuri, UP Samachar Sewa Daya Shankar Tiwari
मैनपुरी 27 मार्च 2026 – प्रदेश  सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), करहल रोड में पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, प्रदेश सरकार मिशन रोजगार के तहत शिक्षित युवाओं को बिना किसी भेदभाव के उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय कंपनियों में भी प्रत्येक जनपद में रोजगार मेले लगाकर युवाओं को नौकरियां प्रदान की जा रही हैं, विभिन्न लाभार्थीपरख योजनाओं में स्वतः रोजगार स्थापित करने के लिए भी बैंकों से सस्ती ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराकर युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। शासन के निर्देशों के क्रम में समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि इन रोजगार मेलों के माध्यम से न केवल सरकारी क्षेत्र बल्कि निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में युवाओं को सेवायोजित होने का अवसर मिल रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर हाथ को काम मिले और कोई भी युवा बेरोजगार न रहे।
         उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस भी संस्था या कंपनी में उनका चयन हो रहा है, वहां वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं धैर्य के साथ कार्य करें तथा अपने कार्य से संस्था का विश्वास अर्जित करें। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल का निरंतर विकास करने की भी सलाह दी, जिससे वे भविष्य में और बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
  जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह रोजगार मेला जनपद के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां एक ही स्थान पर 50 से अधिक प्रतिष्ठित नियोजक उपस्थित होकर रोजगार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निजी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे रोजगार प्राप्त करना सरल होता है।
       मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार सृजन की दिशा में इस प्रकार के रोजगार मेले अत्यंत सार्थक पहल हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को अपने कौशल (स्किल) को भी विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल के अनुरूप उपलब्ध रोजगार के अवसरों को पहचानें और उनका लाभ उठाएं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
   वृहद रोजगार मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल रहीं, कंपनियों द्वारा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को ₹8,000 से ₹35,000 प्रतिमाह के वेतनमान पर रोजगार प्रदान किया गया तथा उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर/नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। मेले में 3,500 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 1,465 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया।
      इस अवसर पर सहायक निदेशक (सेवायोजन), आगरा मण्डल, आगरा, चन्द्रचूड़ द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी इटावा विकास मिश्रा, जिला सेवायोजन अधिकारी आगरा सौरभ, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रवि भूषण सहित, रवीश मिश्रा, हृदेश कुमार सक्सेना, बृजेश कुमार सिंह, साहिल कुमार, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता कुं.आर.सी महिला महाविद्यालय  डॉ. अलका ने किया ।

पेट्रोल पंप पर सो रहे हैं सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Breaking News UP Web News
मैनपुरी
जनपद के थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप सो रहे सेल्समैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले सेल्समैन का मोबाइल भी ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 35 वर्षीय गौरव कुमार जसराना रोड नगला दुर्जन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। बृहस्पतिवार रात वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। कुछ लोगों ने बताया कि होली के दिन रुपये लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
« Newer PostsOlder Posts »