latest-news : : UP News | UP Web News | Page 4

Web News

www.upwebnews.com

कांग्रेस ने लोगो की समस्याओं को दूर करने के लिये हमेशा से किया है संघर्ष – रामनिवास यादव

March 28, 2026

कांग्रेस ने लोगो की समस्याओं को दूर करने के लिये हमेशा से किया है संघर्ष – रामनिवास यादव


फिरोजाबाद। कांग्रेस ने लोगो की समस्याओं और परेशानियों को दूर करने के लिये हमेशा से संघर्ष किया है जो आज भी जारी है। भाजपा, सपा, बसपा लोगो को गुमराह करके सत्ता हथियाने के लिये झूंठ , फरेब और नफ़रत की राजनीति करती हैं l
यह विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने घड़ी दरिगपुर मातारानी प्रांगण में आयोजित बैठक में व्यक्त करते हुये कहा कि राजनीति का अर्थ पीड़ितो , शोषितों और जरुरतमंदो की सेवा करते हुये सभी को बेहतर शिक्षा , स्वास्थ , भोजन उपलब्ध कराकर उन्हें मुलभुत सुबिधायें उपलब्ध करानी चाहिए साथ ही देश एवं देशवासियों के सम्मान और स्वाभिमान बनाये रखने की जिम्मेदारी है जिसे कांग्रेस शुरू से ही करती चली आ रही है परन्तु वर्तमान सरकारें जनता के विकास और खुशहाली पर कार्य न करके सत्ता में बने रहने के लिये जाति के नामपर , धर्म के नामपर , हिंदुस्तान – पाकिस्तान के नामपर नफ़रत फैलाकर लोगो को गुमराह करके उन्हें आपस में लड़ाने का काम तथा देश को कमजोर करने का काम कर रही हैं जो अब जनता भी समझ चुकी है और कांग्रेस की तरफ आशाभरी नजर से देख रही है l
इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी , किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव , ज़िला महासचिव अनिल यादव , जिला सचिव संजय यादव , पूर्व एडीओ हरिशंकर शर्मा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव ने भी विचार व्यक्त किये अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक शुगरसिंह यादव ने की तथा संचालन राजवीर सिंह यादव ने किया l
बैठक में सुभाष चन्द्र , कुलदीप यादव , विमल कुमार , सुरेश पाल , पुष्पेंद्र यादव , मुकेश कुमार , भूपेंद्र सिंह , सर्वेश कुमार , राजीवकुमार , विजयकुमार , केशवदेव , कृष्णकांत , सत्यवीर , विजयवीर , योगेंद्र सिंह , आकाश , अनिकेत , रामकुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे l
बैठक के उपरांत जलोपुरा मण्डल के पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र दिये गये l

Firozabad मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल, गिरफ्तार


फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।
सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 11 मार्च को थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत एनएच-19 स्थित पारस कोल्ड स्टोर के पास ग्रे कलर की अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। युवक के पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने घटना के खुलासे के लिए 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बन्ना रोड, एफएच मेडिकल कॉलेज के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुंचकर अभियुक्त की घेराबंदी की तो एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त की पहचान जाहिद उर्फ डीपर पुत्र शराफत अली निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर के रूप में हुई है।
सीओ ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्ताशुदा अभियुक्त ने 11 मार्च को हुई मोबाइल लूट की घटना को अपने साथी असलम के साथ कारित करना स्वीकार किया है।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

मैनाठेर कांड:गवाहों के बयान व साक्ष्यों ने दिलाई बहुचर्चित प्रकरण में सजा

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

-शनिवार को एडीजे कोर्ट ने दिया सुनाया 47 पेज का निर्णय
-डीआईजी,डीएम ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Post on 28.3.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शनिवार को मैनाठेर कांड में सजा का फैसला सुर्खियां बना। कोर्ट ने दोषी ठहराए सभी 16 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। 47 पेज के आदेश में घटना में साक्ष्य और गवाहों के बयान अहम रहे। कोर्ट के फैसले पर प्रशासन से लेकर शासन तक की निगाह रहीं।

पन्द्रह साल पुराने मैनाठेर कांड में शनिवार को फैसला सुनाया गया। हालांकि अदालत ने 23 मार्च को कांड में सभी सोलह लोगों को दोषी ठहराया था। तभी से यह मामला सबके लिए खासी सुर्खियां बन गया। थाना मैनाठेर में असालतनगर बघा में 6 जुलाई, 2011 को खासा बवाल हुआ। मैनाठेर में बवाल के चलते भीड़ ने डीआईजी की बुरी तरह से पिटाई की और सर्विस रिवॉल्वर छीन लिया।

विभिन्न अदालतों में हुईं कांड की सुनवाई–
केस की सुनवाई अलग-अलग अदालत में चलीं। अदालतों में सुनवाई के दौरान गवाहों के भी बयान हुए। केस के हालातों को देखते हुए अभियोजन पक्ष की ओर से इसकी मजबूत पैरवी की गई।
एडीजे कोर्ट दो में एडीजीसी ब्रजराज सिंह के अनुसार बसपा सरकार में हुआ बवाल शासन में खासा चर्चा में आया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए 51 गवाहों के कोर्ट में बयान कराने को सूची तैयार की गई। सभी के बारी बारी से अदालत में बयान हुए।

अदालत में रखे घटनाक्रम के साक्ष्य, डीआईजी-डीएम बने प्रमुख गवाह

डीजीसी नितिन गुप्ता और एडीजीसी संजीव अग्रवाल का कहना है कि डीआईजी पर जान लेवा हमले, पीएसी वाहन में आग लगाने, पेट्रोल पंप में तोड़ फोड़ समेत घटनाक्रम हुआ था। लिहाजा अभियोजन पक्ष ने 22 गवाहों को बयान के लिए कोर्ट में बुलाया। डीआईजी, मौके पर साथ पीआरओ रवि, डीएम राजशेखर,उनके ड्राइवर और गनर के अलावा पेट्रोल पंप संचालक संतराम समेत अन्य प्रमुख साक्षी बने। केस में दसवें नंबर के गवाह प्रत्यक्षदर्शी पंप संचालक संतराम ने घटना का हाल बताया। भीड़ से बचते बचाते पेट्रोल पंप की तरफ आए तो भीड़ लाठी-डंडे, पथराव करती वहां पहुंच गई। गोली लगने से डीआईजी गिर गए। साथ ही हमलावरों ने पंप का कैश लूट लिया और तोड़फोड़ कर डाली। डीजीसी के अनुसार
केस में कुल 22 गवाहों के बयान हुए।

*अदालत ने दिया 47 पेज का निर्णय*
एडीजे कोर्ट दो कृष्ण कुमार ने डेढ़ दशक पुराने घटना और हालातों के मद्देनजर गवाहों के बयान और तब के साक्ष्यों को अहम माना। अदालत ने पूरे तथ्यों पर गौर करने के बाद फैसला सुनाया। फैसले पर पुलिस प्रशासन की निगाह रहीं।

*इन धाराओं में मिलीं सजा व जुर्माना*
धारा 147- दो वर्ष –
148- तीन वर्ष
307 दस वर्ष -10 हजार
336 दो माह
332 दो वर्ष
353 दो वर्ष
436 आजीवन कारावास -20 हजार

427 दो वर्ष
395 आजीवन कारावास -20 हजार
397 सात वर्ष -आठ माह
आपराधिक विधि संशोधन अधि.- तीन वर्ष
लोक संपत्ति क्षति -पांच वर्ष -5 हजार

मुरादाबाद में संयुक्त निदेशक (अभियोजन) चन्द्र प्रकाश मणि त्रिपाठी का कहना है कि डेढ़ दशक पुराने मैनाठेर कांड में अभियोजन पक्ष की पैरवी से दोषियों को कठोर सजा मिली।
न्यायालय के निर्णय से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।

*माहौल को शांत कराने गए डीआईजी पर ही उत्तेजित भीड़ ने हमला बोल दिया, मरणासन्न हालत में अस्पताल पहुंचे थे*

घटनास्थल पर मामले को शांत कराने जाते तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार सिंह को बेकाबू भीड़ ने घेर लिया। जमकर पिटाई की और गोली चलाई। डीआईजी को गंभीर हालत में पहले सांई अस्पताल लाया गया।लहूलुहान डीआईजी की हालत देखकर उन्हें तत्काल दिल्ली एम्स अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान हालात देख तत्कालीन डीएम राजशेखर व अन्य पुलिसकर्मी वहां से लौट गए।
हालांकि इस केस में कुछ मुकदमे दर्ज हुए। पर थाना मैनाठेर में अपराध संख्या 177/2011 में दर्ज इस केस सुनवाई के बाद दोषियों को दिलाई जा सकीं।

केस में बचाव पक्ष के अधिवक्ता पीके जैन और विवेक जैन का कहना है कि न्यायालय ने अधिकतम सजा की है।अब न्यायालय के निर्णय का अवलोकन करेंगे। अपील का अधिकार है। हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे।

Mainpuri एक ही फांसी के फंदे पर झूल गये देवर भाभी

Mainpuri samachar UP Web News
Posted on 28.03.2026 Time 04.49 PM Mainpuri, Daya Shankar Tiwari
मैनपुरी , 28 मार्च 26 (उप्र समाचार सेवा) थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर में देवर और भाभी ने शुक्रवार रात को डीजे पर जमकर डांस किया, सबके सोने के बाद दोनों घर से निकल गए। शनिवार सुबह उनके शव जामुन के पेड़ पर लटके मिले, मौत की वजह आखिर क्या रही, इसे लेकर परिजनों ने चुप्पी साध ली है
एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी 18 वर्षीय अखिलेश कश्यप के चाचा भीमसेन शुक्रवार को माता शीतला देवी मंदिर नेजा चढाने के लिए गए थे। अखिलेश, उसकी 30 वर्षीय भाभी सरोजनी और अन्य परिजन भी साथ गए थे। शाम को सभी लोग नेजा चढ़ाकर गांव वापस आ गए थे। रात को घर के बाहर डीजे लगाया गया था।  डीजे पर अखिलेश अपनी मौसी के लड़के की पत्नी सरोजनी के साथ जमकर नाचा। रात करीब 11 बजे सभी लोग सोने चले गए। शनिवार की सुबह अखिलेश और भाभी सरोजनी का शव गांव से करीब 400 मीटर पूर्व की तरफ जामुन के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा गया है। देवर और भाभी की खुदकुशी के मामले में परिजनों ने चुप्पी साध ली है। वहीं इस मामले में पुलिस जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

PM Narendra Modi
Posted on 28.03.2026 Time 04.35 PM
Noida , News Source PB Akashvani
गौतमबुद्ध नगर, 28 मार्च, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  PM Narendra Modi ने आज जिले के जेवर Jewar में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे Noida International Air Port के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने 40 एकड़ में फैले रखरखाव, मरम्मत और नवीनीकरण सुविधा केंद्र की आधारशिला भी रखी।
इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भारत में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्यों में से एक के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, इटावा और फरीदाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, लघु एवं मध्यम उद्योगों और युवाओं के लिए अनेक नए अवसर लेकर आएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जेवर हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश की प्रगति और विकास का प्रतीक बनेगा।
Speaking on the occasion, Shri Modi said that this is a new chapter in the campaign of developed Uttar Pradesh, developed India. The Prime Minister said that Uttar Pradesh has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India. He said that this airport will benefit various districts of Western Uttar Pradesh including Agra, Mathura, Aligarh, Ghaziabad, Etawah and Faridabad. Prime Minister Modi said that this airport will bring many new opportunities for the farmers, small and medium industries and youth of western Uttar Pradesh. He hoped that Jewar Airport will become a symbol of progress and development of Uttar Pradesh.
श्री मोदी ने कहा कि हवाई अड्डे किसी भी देश की बुनियादी सुविधाएं मात्र नहीं हैं, बल्कि ये प्रगति को पंख देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में संपर्क के विस्तार के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद वैश्विक बाजार तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेंगे। रखरखाव, मरम्मत और नवीनीकरण क्षेत्र के बारे में श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का भी संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कई देशों में भोजन, पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि हर देश इस संकट से निपटने के प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपने नागरिकों की शक्ति पर भरोसा करते हुए पूरी ताकत से इस संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत संघर्षरत क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस आयात करता है, और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है कि इस संकट का बोझ आम परिवारों और किसानों पर न पड़े। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में भी भारत ने अपनी तीव्र विकास गति को बनाए रखा है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से विकसित किया गया है। प्रारंभिक चरण में इस हवाई अड्डे की यात्री संचालन क्षमता प्रति वर्ष एक करोड़ 20 लाख यात्रियों की होगी, और पूर्ण विकास होने पर इसे प्रति वर्ष 7 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाया जा सकेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
« Newer PostsOlder Posts »