Moradabad : : UP News | UP Web News | Page 22

Web News

www.upwebnews.com

बुध बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में आग से लाखों का माल खाक

February 22, 2026

बुध बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में आग से लाखों का माल खाक

देर रात आग की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें, आग पर दो घंटे बाद काबू पाया

Post on 22.2.26
Sunday, Time 12.00 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,22 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शहर के बीच बुध बाजार में एक कपड़े की दुकान आग की चपेट में आ गई। आग से दो मंजिला दुकान में रखा कपड़े और अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी के अधिकारी और पुलिस भी पहुंच गई। विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।आग की लपटे तेज होने से बुझाने में दो घंटे लग गए। अग्निकांड से लाखों के नुकसान का आंकलन किया गया है।
आग की घटना शनिवार की देर रात की है।शहर में बुद्ध बाज़ार स्थित न्यू क्लॉक मार्किट में आग कपड़े की दुकान में लगीं। आग की लपटों ने ऊपरी मंजिल पर भी कपड़े की दुकान को लील लिया। दो मंजिला दुकान में आग की दुकान तेजी से फैली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश होने लगीं। पर आग तेज होने से इसपर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस भी आसपास बीच बचाव में जुटीं रहीं।
आग न्यू क्लाँथ मार्केट में जिस दुकान के स्वामी हरीश उतरेजा की है। खबर मिलने पर देर रात स्वामी व परिवार और आसपास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान के कारण दुकान में ज्यादा स्टाँक रखा गया था। हालांकि अग्निकांड में जनहानि न होने की सूचना नहीं है।

February 21, 2026

*प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया ई सेवा केंद्र का शुभारंभ, न्याय रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी*

Post on 21.2.26
Saturday, Time 3.45 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 21 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में ई सेवा केंद्र के जरिए डिजिटल सुविधा की शुरुआत हो गई। शनिवार को हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही रविवार को आयोजित होने वाले मेगा विधिक शिविर के प्रचार प्रसार के लिए उपलब्ध न्याय रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
मुरादाबाद में शनिवार से न्याय प्रक्रिया हाईटेक हो गई। वादकारी अब ई सेवा केंद्र के जरिए सुविधाएं पा सकेंगे। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कचहरी में ई सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। बताया कि इस माध्यम से न्याय सुलभ हो जाएगा। यह सुविधा उन लोगों के लिए ज्यादा फ़ायदेमंद होगी जहां डिजिटल साक्षरता यह प्रौद्योगिकी की कमी है। केंद्र के माध्यम से वादकारी ई फाइलिंग, डिजिटल दस्तावेज, आँनलाइन पेमेंट, मोबाइल एप सहायता, ई मुलाकात आदि सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
कोर्ट परिसर से ही प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पंचायत भवन में लग रहे मेगा विधिक शिविर के प्रचार प्रसार के लिए न्याय रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने कहा कि प्रचार वाहन विधिक जागरूकता में मील का पत्थर होगा। प्रचार वाहन का मकसद विधिक शिविर, लोक अदालत, महिला व बाल संरक्षण आदि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव तक पहुंचाना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी ने कहा कि न्याय चला निर्धन के द्वार की टैग लाइन दी गई है। न्याय रथ से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में कमजोर और जरुरतमंद लोगों तक विधिक सेवाओं का संदेश पहुंचेगा।
ई सेवा केंद्र का शुभारंभ, प्रचार वाहन को रवाना करने के साथ ही न्याय परिसर में पौधारोपण भी किया।

एजे का बार सभागार में माल्यार्पण और स्वागत

अधिवक्ताओं को आगे बढ़ने के लिए पढ़ने की प्रेरणा-

प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी का बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों को संबोधन
मुरादाबाद,21 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने वकीलों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब भी समय हो पढ़ें। पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे।
शनिवार को मुरादाबाद आएं प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी का बार सभागार में स्वागत किया गया्। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से सभागार में न्यायमूर्ति व जिला जज का एसोसिएशन के पदाधिकारी और वकीलों ने स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया। बुकें और स्मृति चिन्ह भेंट की। इस मौके पर न्यायमूर्ति ने कहा कि उनके बीच समय यात्रा का अहम हिस्सा है। न्यायमूर्ति ने वकीलों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि जब भी समय मिले,वह पढ़ें। कोर्ट में नए वकीलों को बहस के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि बहस से बोलने की आदत बनेगी।
न्यायमूर्ति ने कहा कि मंच से समस्याओं को भी रखा गया। हालांकि उन्होंने समस्याओं को समाधान कराने के प्रयास किए गए हैं। न्यायमूर्ति ने कहा कि वह कल भी वकील थे और कल‌ भी रहेंगे। वे(वकील) उनके मूलधन और ब्याज भी है।
कार्यक्रम में अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता कमाल अख्तर का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन, जूनियर बार एसोसिएशन, बिलारी एसोसिएशन आदि की ओर से माल्यार्पण, बुकें और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायिक अधिकारियों के अलावा एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रमाशंकर, अभिषेक भटनागर, अतुल सोती, आशुतोष त्यागी, रमा पंत, गोपाल द्विवेदी, पूनम सैनी, रफीक अहमद, प्रदीप ठाकुर, नवनीत शमशेरी,अरशद, शिवांश विग, सुमित मिश्रा, संजय सोनी, अंजार हुसैन, आलिया, प्रमोद प्रत्येकी आदि रहे।
कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। जबकि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने न्यायमूर्ति का स्वागत करते हुए वकीलों की समस्याओं को रखा। खासकर रेवन्यू कोर्ट समेत अन्य न्यायालय खुलवाने की मांग की।

शासकीय अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का किया सम्मान शाँल और बुकें की भेंट

मुरादाबाद।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति जिला मुरादाबाद नीरज तिवारी का शासकीय अधिवक्ताओं गण द्वारा शाल व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर एडिशनल डीजीसी मनीष भटनागर, एडीजीसी संजीव अग्रवाल, आनंद पाल सिंह, अशोक कुमार यादव, समर्थ शुक्ला ,ब्रजराज सिंह ,नीलम वर्मा, राजीव कौशिक, सुरेंद्र सिंह, अकरम खां, अभिषेक भटनागर आदि रहे।

February 20, 2026

प्रशासनिक न्यायमूर्ति 22 को करेंगे मेगा शिविर का शुभारंभ

मुरादाबाद, 20 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी 22 फरवरी मेगा शिविर का शुभारंभ करेंगे। मेगा शिविर के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार को जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने तैयारी परखीं। रविवार को पंचायत भवन में मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के आयोजन के लिए जिला जज सै. माऊ बिन आसिम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी के निर्देशन में शुक्रवार को सदर, कांठ, ठाकुरद्वारा और बिलारी में प्री-कैम्प लगाए गए।प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बताया कि 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर 22 फरवरी का शुभारंभ होगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे प्रशासनिक न्यायमूर्ति करेंगे।
इससे पहले न्यायमूर्ति नीरज तिवारी शनिवार को जिला न्यायालय परिसर से न्याय रथ को प्रचार के लिए रवाना भी करेंगे। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जाना है।

जिला जज ने परखीं शिविर की तैयारियां–
शिविर से पहले शुक्रवार को जिला जज सैयय्द माऊज बिन आसिम ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा जिला जज ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए साफ सफाई
स्टाँल, जलपान आदि के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

« Newer PostsOlder Posts »