Moradabad : : UP News | UP Web News | Page 10

Web News

www.upwebnews.com

गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच तीसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

March 13, 2026

गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच तीसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

14-15 मार्च को चलेगी, ट्रेन के होंगे दो फेरे
Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति परीक्षा को लेकर रेलवे ने तीसरी ट्रेन के संचालन की तैयारी की है। परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए गाजियाबाद मुरादाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार मंडल में तीसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चलेगी। गाजियाबाद से शुक्रवार को सुबह दस बजे चलेगी। ट्रेन हापुड़,गजरौला व अमरोहा होते हुए मुरादाबाद दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम छह बजे वापसी में गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। गाजियाबाद में ट्रेन रात 9.15 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

पुलिस परीक्षार्थियों के लिए कल से चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें

बरेली-बिजनौर व लखनऊ – शाहजहांपुर के बीच 14-15 मार्च को चलेगी ट्रेनें

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे में पुलिस परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बिजनौर -बरेली और लखनऊ से शाहजहांपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेल प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके अलावा भी स्टेशनों पर जीआरपी आरपीएफ और रेल अधिकारी व स्टाफ की ड्यूटियां लगाई गई है।
यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति परीक्षा शुक्रवार व शनिवार को होगी। मुरादाबाद में 45 हजार परीक्षार्थी जुटेंगे। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अलावा रेलवे ने विशेष रूप से तैयारी की है। मुरादाबाद मंडल में परीक्षार्थियों की आवाजाही के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रहा है। पहली ट्रेन बिजनौर से बरेली व दूसरी लखनऊ शाहजहांपुर के बीच
संचालित होगी।
सीनियर डीसीएम के अनुसार पुलिस परीक्षा के चलते विशेष ट्रेनें 14-15 मार्च को संचालित होगी। ट्रेनों के एक दिन में दो फेरे पूरे करेगी। ट्रेन बिजनौर से मुरादाबाद सुबह 7.15 बजे और बरेली से दोपहर 2.30 बजे आने का समय निर्धारित किया गया है। सुरक्षा और सुविधाओं के चलते स्टेशन और रेलवे का पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।

*14-15 मार्च को यह होगा शेड्यूल*
बिजनौर से सुबह-4.20 बजे
चलकर बरेली 8.50 बजे।

बरेली से दोपहर एक बजे चलकर बिजनौर शाम 6.20 बजे।
रूट-हल्दौर, चांदपुर सियाऊ, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद व रामपुर।
———
*लखनऊ-शाहजहांपुर शेड्यूल*

लखनऊ से 4.10 सुबह चलकर
शाहजहांपुर-7.15 बजे।

शाहजहांपुर से दोपहर एक बजे चलकर लखनऊ शाम -4.10 बजे।
रूट-मलीहाबाद, संडीला, बालामऊ व हरदोई

लोदीपुर में रुकेंगी राज्यरानी आला समेत 16 ट्रेनें

 

17-18 मार्च को दिल्ली रूट पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद से सटे लोधीपुर बिशनपुर रेलवे स्टेशन पर चैत्र अमावस्या मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 16 ट्रेनों का ठहराव रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिल्ली रूट की सोलह ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया है। सभी गाड़ियों का दो मिनट का ठहराव किया गया है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार लोदीपुर बिशनपुर में चैत्र अमावस्या का मेला लगेगा। मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट की ट्रेनों को अस्थाई रूप से ठहराव रहेगा। ट्रेनों का दो मिनट केलिए ठहराव निर्धारित किया गया है।

अप-डाउन की ट्रेनें।
आला हजरत, बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी,लखनऊ- चंडीगढ़ लालकुआं-आनंद विहार, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, राज्यरान, बरेली-दिल्ली पैसेंजर,नई दिल्ली -वाराणसी काशी विश्वनाथ, अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेनें हैं।

पेट्रोल पंपों की क्रेडिट लिमिट समाप्त, डिपो से एडवांस पर मिलेगा तेल

आँयल कंपनी के नए फरमान

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद(उप्र समाचार सेवा)।
पश्चिम एशिया में संघर्ष से गैस संकट के बीच आँयल कंपनियों के नए फरमान से पेट्रोल पंप संचालकों में हलचल मची है। कंपनी ने पेट्रोल पंप संचालकों को मिलने वाली क्रेडिट लिमिट की सुविधा को समाप्त कर दिया। साथ ही डिपो से एडवांस पेमेंट के आधार पर तेल लेने के आदेश जारी किए हैं।
कई दिन से जारी संघर्ष के बाद से ऊर्जा संकट गहराया है। सरकार के नए निर्णय के बाद जहां कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है। आपूर्ति बाधित होने का असर होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर पड़ा है। साथ ही घरेलू सिलिंडर की डिलीवरी की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इससे गैस एजेंसियों पर गैस बुक कराने को लेकर मारामारी मची है।
गैस संकट के बीच आँयल कंपनियों ने नया आदेश जारी किया है। भारत पेट्रोलियम कंपनी ने पेट्रोल-डीजल पंप डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। कंपनी की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया कि पंप डीलरों को मिलने वाली उधार क्रेडिट लिमिट को खत्म की गई है। यहीं नहीं कंपनी ने अब तेल मंगाने के लिए एडवांस पेमेंट का नया प्रावधान लागू किया है। यानी पेट्रोल पंप संचालकों को डिपो से तेल मंगाने के लिए एडवांस पेमेंट बतौर आरटीजीएस या अन्य नकद भुगतान भी देना होगा। आँयल कंपनी की ओर से जारी मेल में तत्काल प्रभाव से गुरुवार की रात से नई व्यवस्था लागू किया गया है।

वर्जन।

” पश्चिम एशिया में संघर्ष का तेल को लेकर कोई संकट नहीं। अभी स्थिति सामान्य से भी ज्यादा सही है। अलबत्ता भारत व हिन्दुस्तान आँयल कंपनियों ने जरुर अपने पेट्रोल-डीजल डीलर्स की सुविधाओं में कटौती की है। पर इंडियन आँयल कंपनी पर कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आँयल कंपनियों में कैश एंड कैरी की ही व्यवस्था है।”
मनोज त्यागी, महासचिव
पेट्रोल डीजल डीलर्स एसोसिएशन, मुरादाबाद।

March 12, 2026

प्रापर्टी डीलर की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद

-कटघर के दुर्गेश नगर में 12 साल पुराने मामला
-अदालत ने लगाया दोषियों को 20-20 हजार का जुर्माना
-होली की शाम को हुईं घटना
-आरोपियों ने दर्शाया सड़क दुघर्टना,पर साक्ष्य बने सजा का आधार

Post on 12.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
गुरुवार को एडीजे कोर्ट ने युवक की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

कटघर थाना क्षेत्र में बारह साल पुराने मामले की सुनवाई एडीजे -आठ राकेश कुमार गौतम की अदालत में हुईं। कोर्ट में पुलिस ने विवेचना के आधार पर दुर्गेश नगर निवासी पंकज चौहान की हत्या में शामिल तीन दोस्तों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट में हुई।
एडीजीसी समर्थ शुक्ला के अनुसार मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में कहा कि पंकज और अन्य युवकों में दोस्ती थीं। होली के दिन 16 मार्च, 2014 की शाम को ये लोग पंकज को घर से ले गए। रात ग्यारह बजे पंकज घर पर छोड़ गए। पंकज के सिर में गंभीर चोट थीं। साथियों ने घटना की वजह रोड एक्सीडेंट बताई। उसे अस्पताल ले गए।जहां डाक्टरों ने मृत बताया। प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। पंकज के साथियों के खिलाफ आरोप पत्र की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने सड़क दुघर्टना बताते हुए तर्क दिए।अभियोजन पक्ष की पैरवी व साक्ष्य के आधार पर अदालत ने अमित, चीकू व रोहित को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व बीस बीस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

–डाक्टर समेत 12 गवाहों के हुए बयान–
एडीजीसी का कहना है कि शुरु में गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज हुआ।पर डाक्टर के चोटों को लेकर दिए बयान और अन्य की गवाही सजा में मजबूत साक्ष्य बनीं।

*सड़क दुघर्टना में घायल बता शव घर में फेंक गए आरोपी*

चारों दोस्त प्रापर्टी डीलिंग के धंधे में शामिल थे। होली के दिन शाम को घूमने गए। जहां रात में पंकज को मरणासन्न अवस्था में घर डाल गए। प्रियंका पति को लेकर सांई अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत बताया। अस्पताल का कहना था कि कुछ लोग युवक को लेकर अस्पताल लाएं पर उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया।

« Newer PostsOlder Posts »