Gorakhpur : : UP News | UP Web News | Page 5

Web News

www.upwebnews.com

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

March 22, 2026

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Samachar UP Web News

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026

यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर बनाता था शिकार, वाहन व नकदी बरामद

गोरखपुर। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का सामान, 1150 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कैंट में पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2026 धारा 123, 140(1), 309(4), 309(6) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी देवरा तुर्क चारा (सहाय का पूरा), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 21 मार्च को पीड़ित दुबई से गोरखपुर पहुंचा था और घर जाने के लिए एक चारपहिया वाहन में बैठा, जिसमें पहले से कुछ लोग सवार थे। रास्ते में वाहन चला रहे आरोपी अर्जुन यादव ने पीड़ित को पानी पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीते ही पीड़ित बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर उसके पास से करीब 3000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया तथा उसे रास्ते में वाहन से नीचे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह स्वयं कार चालक के रूप में काम करता था, जबकि उसके साथी रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को टारगेट करते थे। ये लोग यात्रियों से गंतव्य पूछकर खुद को उसी दिशा में जाने वाला बताकर उन्हें अपने वाहन में बैठा लेते थे और फिर रास्ते में नशीला पदार्थ देकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट का कुछ सामान, 1150 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनजान लोगों के साथ सफर करने और उनके द्वारा दिए गए खाने-पीने की वस्तुओं से सतर्क रहें। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

गोरखपुर में ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026

गोरखपुर, गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,इस गिरोह के सदस्यों पर आरोप हैं कि वह लोग फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब एक अरब रुपए मंगाकर इस रकम को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग की और लोगों को भारी मुनाफे का लालच देते हुए उन्हें ठगा है, पुलिस को इस गिरोह के ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लखानडीह निवासी अजीत यादव, कुशीनगर जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के आलम चक निवासी अजय कुमार, बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के छोटकी सेढ़ियां निवासी पारतेश सिंह और कुशीनगर जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सेनूआ निवासी गणेश साहनी के रूप में हुई है, अभी पुलिस को एक गिरोह के एक और सदस्य शाहजहांपुर निवासी ऋषभ की तलाश है.

इस मामले में सीओ अरुण कुमार एस की माने तो इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथी साइबर सेल की मदद से इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है,जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेजी कर उन्हें पकड़ा जा सके, बताया जा रहा है कि इस गिरोह के सदस्यों ने अब तक कई 100 लोगों को अपना शिकार बनाया है और 20 मार्च को भी रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक होटल में यह लोग कुछ और नए सदस्यों को अपना ठगी का शिकार बनाने के फिराक में थे.

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस को 20 मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थीं कि रामगढ़ताल स्थित एक होटल में कुछ लोग फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग में निवेश करने के नाम पर लोगों को झांसा दे रहे हैं, इस गिरोह के सदस्य लोगों को अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर सैकड़ो लोगों से रुपए ऐड चुके है, और कुछ नए लोगों को बुलाकर ठगी की योजना बना रहें हैं, इस सूचना पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने होटल में छापेमारी कर इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से लैपटॉप बैंक खाते से जुड़ी दस्तावेज मोबाइल फोन और विभिन्न खातों ऑन की यूजर आईडी और पासवर्ड से संबंधित डिटेल भी बरामद की है, पुलिस अधिकारियों की माने तो यह गृह अविनियमित निक्षेप योजनाएं संचालित कर रहा था जो पूरी तरह से गैरकानूनी है, इस ठगी को लेकर कई और पीड़ितों के समाने आने की संभावना है,पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों का डिटेल खंगाल रही है, पता लगाने की कोशिश कर रहीं है कि कि ठगी में कौन-कौन लोग शामिल हुआ और ठगी की कुल रकम कितनी है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी और किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल किया करते थे,इस गिरोह के सदस्य इन खातों में लोगों को निवेश के नाम पर बड़ी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी, इसके बाद इस पैसे से क्रिप्टो ट्रेडिंग की जाती थी, और निवेशकों को मुनाफे के झूठे आंकड़े दिखाकर और अधिक पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता था, जब निवेदक अपने पैसों को वापस मांगते थे तो उनके साथ टालमटोल कर उनसे संबंध तोड़ दिया जाता था, पुलिस की जांच में आरोपियों के पास से ऐसे खाते कवि रिटेल मिले है जिसमें साइबर जालसाजी की रकम भी आई है, दूसरे जनपद की पुलिस ने इन खातों को फ्रिज भी कराया है, इस गिरोह के सदस्य एक खाता बंद हो जाने के बाद झांसा देकर दूसरे के नाम से खाता खुलवा लेते थे और उनकी यूजर आईडी अपने पास लेकर उससे ठगी करते थे.

गोरखपुर से निषाद पार्टी का चुनावी बिगुल, आरक्षण को बनाया मुद्दा 160 सीटों पर है निशाना

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026 (more…)

March 21, 2026

राजकुमार चौहान की हत्या में शामिल पांच अभियुक्तो को चिलुआताल थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी नॉर्थ ने किया खुलासा

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
21/03/2026

चिलुआताल थाने की पुलिस ने राजकुमार चौहान की हत्या में शामिल पांच अभियुक्तो व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। जिसके संबध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान दीपक गौड पुत्र स्वर्गीय जवाहिर गौड निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दूसरा लालजी यादव उर्फ गट्टू पुत्र स्वर्गीय राम जतन निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर तीसरा शेषनाथ यादव पुत्र सुरजू चौथा अंकित यादव पुत्र शेष नाथ पांचवा देवव्रत यादव पुत्र शेषनाथ निवासीगण बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा 6 एक नफ़र बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। जिनके पास से घटना का साक्ष्य छिपाये जाने में प्रयुक्त एक वाहन टीपर सीज व पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राज चौहान उर्फ निरहू का एक मोबाइल बरामद किया गया। एसपी नॉर्थ ने बताया कि 17 मार्च 2026 को सुबह 06:15 बजे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजकुमार चौहान को गोली मार दी गई है, जिन्हें इलाज हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें से दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव, धरमपाल चौहान, .अमरसिंह चौधरी, मोनू पाण्डेय,सत्येन्द्र चौधरी टिल्लू, .अभय पाण्डेय व 2-3 अज्ञात पंजीकृत कर घटनास्थल का निरीक्षण व आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच, सीडीआर अवलोकन व अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही से नामजद अभियुक्त दीपक गौड पुत्र स्वर्गीय जवाहिर गौड निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दूसरा लालजी यादव उर्फ गट्टू पुत्र स्वर्गीय राम जतन निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्य छिपाये जाने व साक्ष्य नष्ट करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्त शेषनाथ यादव पुत्र सुरजू , अंकित यादव पुत्र शेष नाथ,. देवव्रत यादव पुत्र शेषनाथ को गिरफ्तार किया गया तथा एक नफ़र बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।अभियुक्तगण व बाल अपचारी से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राज चौहान उर्फ निरहू ने जो कपड़ा पहन कर राजकुमार चौहान की हत्या किया था उसके पहने कपड़ों में हत्या करने के दौरान काफी खून लगा था, उस कपड़े को निरहू हम लोगों के टीपर वाहन में रखा था । जिसे आदित्य यादव ने जला दिया था । अभी भी वह वाहन जिसपर आदित्य यादव ने कपड़े जलाए थें वह वाहन टीपर व जले हुए कपड़े का राख मौके पर है। जिनकों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह,एसओजी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह,उपनिरीक्षक राज मंगल सिंह, अजय कुमार यादव,छोटेलाल राय, शैलेन्द्र कुमार,लक्ष्मी नारायण द्विवेदी,ज्ञानचन्द पटेल,आशीष सिंह,कांस्टेबल अशोक चौधरी शामिल रहे।

गैस एजेंसियों का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्था परखी

Gorakhpur Samachar UP Web News

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
21/03/2026

उपलब्धता व वितरण सुचारू रखने के निर्देश, उपभोक्ताओं को न हो परेशानी—डीएम*

गोरखपुर। जनपद में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शुक्रवार को गोरखपुर इंडेन सर्विस, डोमिनगढ़ तथा जय शिव इंडेन, चरगांवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति, वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एजेंसियों पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग और डिलीवरी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल रहे हैं या नहीं। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर फीडबैक लिया गया। अधिकांश उपभोक्ताओं ने वितरण व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
जिलाधिकारी ने पाया कि दोनों एजेंसियों पर गैस सिलेंडरों का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है और कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में आपूर्ति बाधित न होने पाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि गैस जैसी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि बुकिंग के बाद निर्धारित समय सीमा में ही सिलेंडर की डिलीवरी हो। साथ ही कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानकों के पालन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि गैस गोदामों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा दूरी और अन्य मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों को भी समय-समय पर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर सक्रिय रखें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही होम डिलीवरी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रसीद एवं सही वजन का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर अन्य गैस एजेंसियों का भी औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि पूरे जनपद में गैस वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए।

« Newer PostsOlder Posts »