Web News

www.upwebnews.com

गाय की रक्षा न करने वाला मुख्यमंत्री कमजोर: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

May 3, 2026

गाय की रक्षा न करने वाला मुख्यमंत्री कमजोर: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
03/05/2026

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गोरखपुर में हुंकार:, मुझे रोकने की हिम्मत किसी में नहीं”

​गोरखपुर : ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने रविवार 3 मई को गोरखपुर के सहारा स्टेट स्थित भारत माता मंदिर से ‘गोविष्टि यात्रा’ का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सत्ता और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। शंकराचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गोरखपुर आने से पहले उन्हें धमकियां मिलीं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।
​सत्ता और ‘परम सत्ता’ का संघर्ष
​शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें दो तरह से डराने की कोशिश की गई—एक ‘सत्ता’ द्वारा और दूसरी ‘परम सत्ता’ (प्रकृति) द्वारा। उन्होंने कहा, “हमें धूप और गर्मी का डर दिखाया गया, लेकिन आज का सुहावना मौसम गवाह है कि परम सत्ता हमारे साथ है। रही बात धमकियों की, तो किसी ‘माई के लाल’ में हिम्मत नहीं कि हमें मरवा दे। अगर किसी पार्टी ने ऐसा किया, तो वह सत्ता से बेदखल हो जाएगी।”

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने उनके “कथित साहस” पर सवाल उठाए। शंकराचार्य ने कहा जो मुख्यमंत्री गाय की रक्षा नहीं कर पा रहा, वह कमजोर है। अगर उनमें साहस होता, तो वे केंद्र की परवाह किए बिना गोमाता को ‘राज्यमाता’ घोषित कर देते।
​सरकार डरती है कि गोमाता को सम्मान देने से गो-हत्यारे और कुछ समुदाय उन्हें वोट नहीं देंगे। भाजपा के मुख्यमंत्री अब गो-हत्यारों का भी वोट मांग रहे हैं। क्या आप गाय का खून और दूध मिलाकर पिएंगे?

सरकार में कई इंजन होने का दावा किया जाता है, लेकिन जनता के लिए कोई डिब्बा नहीं है। जो हैं भी, वे केवल चापलूसों के लिए ‘फर्स्ट क्लास’ डिब्बे हैं।

​शंकराचार्य ने वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भारत हिंदू राष्ट्र होता या सत्ता में बैठी पार्टी हिंदूवादी होती, तो गो-हत्या कब की बंद हो चुकी होती। उन्होंने कहा कि ईसाई और मुस्लिम देशों में उनके धर्म की सुनी जाती है, लेकिन भारत में गोमाता की पुकार सरकार नहीं सुन रही। उन्होंने आगाह किया कि देश में 37 से ज्यादा कानून हिंदुओं के खिलाफ हैं और मंदिरों को जेसीबी से ढहाया जा रहा है।

​इस आंदोलन को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल उनका अकेले का निर्णय नहीं है। यह आवाज चारों शंकराचार्यों की है। जैसे किसी पार्टी का एक प्रवक्ता होता है, वैसे ही चारों पीठों ने मुझे गोमाता की आवाज उठाने के लिए आगे किया है। पश्चिम के शंकराचार्य भी जल्द ही इस यात्रा में शामिल होंगे।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे ‘एक नोट और एक वोट’ गो-रक्षा के नाम पर दें। यदि हर विधानसभा में एक हजार वोट इधर-उधर हुए, तो सत्ता को समझ आ जाएगा। हर विधानसभा में गो-रक्षा के लिए ‘रामाधाम’ बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ के विमान में चलते हैं, जबकि देश की प्राथमिकताएं कुछ और होनी चाहिए।
​शंकराचार्य ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और घोषणा की कि यात्रा के तीसरे चरण में वे बूचड़खानों की ओर कूच करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि वे योगी के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनकी गलतियों और गोमाता के प्रति उनकी उदासीनता के विरोधी हैं।

बर्खास्त शिक्षिका की बड़ी जीत: हाईकोर्ट ने दिया सवेतन बहाली और बकाया भुगतान का आदेश

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
03/05/2026

​गोरखपुर : गोरखपुर जनपद के भटहट ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय डुमरी में तैनात सहायक अध्यापिका प्रीति जायसवाल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने शिक्षिका की सेवा समाप्ति के आदेश को रद्द करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बहाल करने और पूरी अवधि का वेतन देने का निर्देश दिया है।

​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने 28 जुलाई 2025 को अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर प्रीति जायसवाल की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इस कार्रवाई को एकपक्षीय और गलत बताते हुए शिक्षिका ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

​जस्टिस ने मामले की सुनवाई के बाद पाया कि सेवा समाप्ति की प्रक्रिया में विधिक नियमों का पालन नहीं किया गया था और पर्याप्त आधारों का अभाव था।
​दिनांक 20 अप्रैल 2026 के आदेश में कोर्ट ने बर्खास्तगी को निरस्त कर दिया। ​विभाग को निर्देश दिया गया है कि शिक्षिका को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए। ​सेवा समाप्ति की अवधि (जुलाई 2025 से अब तक) का पूरा वेतन भुगतान किया जाए।

​प्रकरण में यह बात भी सामने आई है कि कुछ स्थानीय तत्वों और विभागीय कर्मियों ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से शिकायतें कर यह कार्रवाई कराई थी। कार्रवाई के समय जश्न मनाने वाला पक्ष अब बैकफुट पर है। कोर्ट के इस फैसले से विभागीय गलियारों में भी काफी हलचल है।

​पीड़ित शिक्षिका प्रीति जायसवाल ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी बीएसए गोरखपुर को सौंप दी है और जल्द से जल्द स्कूल में जॉइनिंग की मांग की है। अब सभी की निगाहें विभाग पर टिकी हैं कि कोर्ट के इस आदेश का अनुपालन कितनी तेजी से सुनिश्चित किया जाता है।

महंगे होटलों में रुककर स्टेशन पर चोरी करने वाले 7 शातिर गिरफ्तार

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
03/05/2026

‘मुकेश’ और ‘बिच्छू’ गैंग का पर्दाफाश, चोरी करने का हाईटेक तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

​गोरखपुर। शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बैग काटकर कीमती सामान उड़ाने वाले दो शातिर गिरोहो ‘मुकेश गैंग’ और ‘बिच्छू गैंग’ का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये गैंग व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए अपनी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
​पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में चोरी करने के जो तरीके बताए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। यह गिरोह किसी प्रोफेशनल कंपनी की तरह काम करता था।
​गैंग के सदस्य शहर के अलग-अलग होटलों में रुकते थे ताकि किसी को शक न हो।
गिरोह का सरगना हर सुबह 3:30 बजे सभी सदस्यों को व्हाट्सएप कॉल कर जगाता था। सुबह 4:30 बजे गैंग लीडर व्हाट्सएप वीडियो कॉल करता था और सदस्यों को बताता था कि किस रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर पहुंचना है। स्टेशन पर पहुंचते ही लीडर किसी खास यात्री (पैसेंजर) को चिन्हित करता था। सभी सदस्य मदद के बहाने यात्री को घेर लेते थे और मौका मिलते ही ब्लेड से बैग काटकर जेवरात और नकदी पार कर देते थे।
​गिरफ्तार आरोपीयो का विवरण
​पुलिस द्वारा पकड़े गए 7 आरोपियों में से अधिकांश पेशेवर अपराधी हैं जो फिरोजाबाद जिला: 6 आरोपी (विभिन्न थाना क्षेत्रों से)
​हाथरस जिला: 1 आरोपी
​यह गैंग बेहद शातिर तरीके से तकनीक का इस्तेमाल कर रहा था। इनके पास से चोरी के जेवरात और अन्य सामान बरामद हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी से शहर के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

बंगाल में सनातनी सरकार के लिए गोरखपुर में ‘विजय हवन

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
03/05/2026

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने माँ काली से की प्रार्थना
​गोरखपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज गोरखपुर में सनातनी सरकार की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की महानगर इकाई ने गोलघर स्थित काली मंदिर में ‘सनातन विजय हवन’ का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर बंगाल में ‘भगवा सरकार’ बनने की प्रार्थना की।
​ जितेंद्र वर्मा ‘पल्लू’
​कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश प्रभारी जिेंद्र वर्मा पल्लू (एडवोकेट) ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से बंगाल की धरती पर सनातनियों के खिलाफ अत्याचार और जुल्म का माहौल बनाया गया है। इस बार के चुनाव परिणाम ममता बनर्जी के ‘सनातन विरोधी’ शासन को माकूल जवाब देंगे। ​बंगाल की पहचान स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और माँ जगत जननी काली की पूजा से है। हम चाहते हैं कि वह गौरवमयी पहचान फिर से स्थापित हो।

​गुंडाराज के खात्मे की कामना
​हवन के माध्यम से संघ के कार्यकर्ताओं ने मां काली के समक्ष यह संकल्प दोहराया कि बंगाल की धरती से अराजक तत्वों और गुंडों का सफाया हो, ताकि वहां रहने वाले हिंदू सुरक्षित महसूस कर सकें। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि कल आने वाले चुनाव परिणाम राज्य में पूर्ण बहुमत की सनातनी सरकार का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

​इस विजय हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​आकाश यादव, आलोक गोस्वामी, श्री प्रकाश पांडे,​उमेष वर्मा, सुधीर यादव, सुनील गुप्ता,​अजय गुप्ता, विपुल कुमार और अन्य दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

चिलुआताल पुलिस की बड़ी कामयाबी

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
02/05/2026

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को वापस दिलाए ₹19,992, खिले चेहरे

​गोरखपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ जारी अभियान में चिलुआताल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी सूझबूझ के चलते ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने 23 मार्च 2026 को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय गलती से ₹19,992 एक अज्ञात यूपीआई (UPI) आईडी पर ट्रांसफर कर दिए थे। एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत ‘राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल’ (National Cyber Crime Reporting Portal) पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर के निर्देश पर संचालित साइबर सेल टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की।
​पुलिस टीम ने संबंधित बैंक और पेमेंट गेटवे से संपर्क कर उक्त ट्रांजैक्शन को तत्काल होल्ड करवाया। निरंतर फॉलोअप के बाद 2 मई 2026 को पूरी धनराशि वापस पीड़ित के बैंक खाते में क्रेडिट करा दी गई।

​इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी शामिल रहे:
​सूरज सिंह (थानाध्यक्ष, चिलुआताल)
​शैलेन्द्र कुमार (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
​सच्चिदानन्द पाण्डेय (उपनिरीक्षक)
​सावधानी ही बचाव है: पुलिस की अपील
​थानाध्यक्ष चिलुआताल ने आम जनता से अपील की है कि डिजिटल लेनदेन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। यदि किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो:
​तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
​अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

« Newer PostsOlder Posts »