Etah : : UP News | UP Web News | Page 6

Web News

www.upwebnews.com

विकास भवन का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

March 12, 2026

विकास भवन का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

एटा 12 मार्च उप्रससे। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे, उन्होंने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पटल सहायकों से उनके कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने कहा प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें, आईजीआरएस पर कोई पेंडेंसी न रहे

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रहने पाए। उन्होंने विशेष रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी ने पटल सहायकों के कार्यों का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों एवं सूचनाओं के अंकन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों का अद्यतन अभिलेखीकरण समय से करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, पीडी सुरेन्द्र कुमार, डीसी मनरेगा प्रभु दयाल, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, डीपीओ संजय सिंह, डीएसटीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

March 10, 2026

आंगनवाड़ी से घूस मांगने के आरोप में एटा के सीडीओ सस्पेंड

एटा में प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार हजार रुपए रिश्वत मांगने का सीडीओ पर आरोप, शासन ने लिया संज्ञान

एटा 10 मार्च उप्रससे। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा ने प्रत्येक आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये की मांग करते हुए डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी के समक्ष रखी।

सूत्रों ने बताया मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र नारायण मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से “10 हजार की व्यवस्था” कराने की बात की हैं। संजीव पचौरी पोषण अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं।

यह मामला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती से जुड़ा है। आंगनबाड़ी का रिजल्ट 10 तारीख के बाद आउट होगा।

सीडीओ ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर से आत्मीयता जताते हुए पैसों के लेन-देन की बात की और अपने “हिस्से” की चर्चा की। जब डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर ने असहजता व्यक्त करते हुए पूछा कि यह कैसे होगा, तो सीडीओ ने कथित तौर पर कहा, “क्या कैंडिडेट से लिया नहीं जा रहा है?”प्रत्येक कैंडिडेट से 10000 रुपए चाहिए। इस बात को सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। नगेंद्र नारायण मिश्रा पदोन्नत होकर बीडीओ से सीडीओ बने हैं और वर्तमान में एटा में तैनात हैं। इस घटना का संज्ञान लेते हुए शासन ने मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्र को सस्पेंड कर दिया है।

एटा के अवागढ़ ब्लॉक परिसर में मिला युवक का शव, पुलिस ने मुख्यालय भेज कराया पोस्टमार्टम

एटा 10 मार्च उप्रससे। जनपद के अवागढ़ ब्लॉक परिसर में मंगलवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने मृतक सिंटू (35) पुत्र रघुराई उर्फ प्रेमपाल गांव मंडनपुर थाना जलेसर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ब्लॉक परिसर में कैसे पहुंचा।
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चलेगा।

March 9, 2026

एटा में तीसरी मंजिल से गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

एटा 09 मार्च उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे परिजन वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए थे।

काशीराम कॉलोनी निवासी मीना (28 वर्ष), पत्नी सत्यवीर, अपनी छत से कपड़े उतारकर ला रही थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल मीना को तुरंत एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही मीना ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस एटा ले आए।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया।

चौकी प्रभारी मंडी मोहित शर्मा ने बताया कि काशीराम कॉलोनी में एक महिला तीसरी मंजिल से गिर गई थी जिसे उसके परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए वहां डॉक्टरों ने उपचार देकर आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उसके बाद परिजनों से घर वापस ले आए जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को मौके पर भेज कर निरीक्षण किया और उसका पोस्टमार्टम कराया।

March 8, 2026

एटा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कला में कार्यक्रम आयोजित

राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

एटा 08 मार्च उप्रससे। जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर मुख्य विकास अधिकारी डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हरचंदपुर कलां एटा में जिला प्रोबेशन कार्यालय तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और बेटियों को शिक्षित करना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। आज महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभार्थीपरक की योजनाएं संचालित की जा रही है जिनके माध्यम से उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाए जाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं मनु (कक्षा-6), रेखा (कक्षा-6), अंजलि (कक्षा-8), दिव्या (कक्षा-8) तथा रेखा (कक्षा-9) को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं काजल, राखी, दीपांजलि एवं करीना को भी पुरस्कृत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में मोहिनी, भारती, त्रिप्ती, पूनम, आरती, शीलम, प्रियंका एवं गीता को सम्मानित किया गया। शिक्षिकाओं में लक्ष्मी द्विवेदी, शालिनी, रंजना तथा रेनू को भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूकता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, कनिष्ठ सहायक सत्वेंद्र सिंह,वन स्टॉप केंद्र प्रभारी जागृति चतुर्वेदी, डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर अंकिता सक्सेना, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा चौहान, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर बालिका शिक्षा राम लखन, ईकैट ग्रुप के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अंबरीश कुमार राय, डायट के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।

« Newer PostsOlder Posts »