Sarvesh : : UP News | UP Web News | Page 30

Web News

www.upwebnews.com

गैस लेने गए उपभोक्ता को एजेंसी कर्मचारियों ने पीटा

March 22, 2026

गैस लेने गए उपभोक्ता को एजेंसी कर्मचारियों ने पीटा

बलिया, गैस लेने गए व्यक्ति से गैस एजेंसी कर्मियों ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के जिराबस्ती नीलम गैस एजेंसी का मामला है। यहां उपभोक्ता गैस लेने गया था। विवाद होने पर गली गलौज हुई फिर उसकी पिटाई कर दी।

बलिया के hdfc bank ATM में लगी आग

बलिया , 22 March,  एचडीएफसी बैंक के एटीएम में अचानक लगी आग। आग लगने से धूं धूं कर जली एचडीएफसी बैंक का एटीएम मशीन।

ग्रामीणों की मदद से एटीएम में लगी आग बुझाने का किया प्रयास। एटीएम में आग लगने से लाखो रुपए का हुआ नुकसान। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बैरिया मार्ग का बताया जा रहा मामला।

एटा में रोजगार सेवकों को 10 महीने से नहीं मिला मानदेय

अधिकारी मजाक उड़ा रहे, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

एटा 22 मार्च उप्रससे। जनपद में दर्जनों रोजगार सेवकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर दिया गया। रोजगार सेवकों ने अपना मानदेय तुरंत जारी करने की अपील की।

ग्राम रोजगार संघ के बैनर तले सौंपे गए इस ज्ञापन में संघ के जिलाध्यक्ष सनुज यादव ने बताया कि उन्हें पिछले लगभग 10 माह से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण उनके परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।
रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय न मिलने के कारण उनकी होली और दिवाली फीकी रही। कई रोजगार सेवक धन के अभाव में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कुछ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। वे अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में भी असमर्थ हैं। इससे पहले भी वे सभी खंड विकास अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायकों को लिखित ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले सप्ताह अलीगंज विधायक और खंड विकास अधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया था। जिले भर में जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा जारी धनराशि को विकास खंडों में बहुत कम मात्रा में वितरित किया गया है, जैसे किसी ब्लॉक को डेढ़ लाख और किसी को एक लाख रुपये। उन्होंने इसे ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताते हुए कहा कि अधिकारी उनका मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दस वर्षों में नियमित वेतन मिलने का जिक्र करते हुए वर्तमान स्थिति पर आक्रोश व्यक्त किया और तत्काल मानदेय भुगतान की मांग दोहराई।

गोरखपुर से निषाद पार्टी का चुनावी बिगुल, आरक्षण को बनाया मुद्दा 160 सीटों पर है निशाना

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026 (more…)

एटा में शराब ठेके की कैंटीन में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

एटा 22 मार्च उप्रससे। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आगरा रोड पर एक देसी शराब के ठेके की कैंटीन में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में कैंटीन में रखा लाखों रुपये का फ्रिज और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का गुबार और आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। धीरे-धीरे आग ने पूरी कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया।

अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने के अभियान में फायरमैन निशांत शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, अभय और जितिन चौधरी के साथ चालक सुखबीर गौतम भी शामिल थे।

« Newer PostsOlder Posts »