Sarvesh : : UP News | UP Web News | Page 29

Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद के होटल में Sex रैकेट पकड़ा गया, तीन लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार

March 22, 2026

मुरादाबाद के होटल में Sex रैकेट पकड़ा गया, तीन लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

होटल से गैंग सरगना व तीन युवतियों समेत 13 गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने होटल पर छापास , सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

होटल शेर-ए-पंजाब में दिल्ली से लाई जाती युवतियां, दस ग्राहक व गैंग सरगना गिरफ्तार,
जबकि होटल मालिक फरार

Post on 22.3.26
Sunday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शनिवार की रात को कोतवाली पुलिस ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बुध बाजार में स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।देह व्यापार के खुलासे के लिए पुलिस सक्रिय रहीं। पुलिस ने गैंग सरगना, दस ग्राहक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। जबकि होटल मालिक वहां से फरार हो गया।
होटल में धंधे को लेकर शनिवार को भी सूचनाएं मिल रही थी। पर पुख्ता सबूत न मिलने के चलते पुलिस ने पुष्टि नहीं की।
शहर में संगठित देह व्यापार धंधे का शनिवार की रात को खुलासा हुआ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद होटल पर छापा मारा तो स्थिति देख दंग रह गई।पता चला कि होटल शेरे ए पंजाब में युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को होटल में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस ने दस आरोपियों को पकड़ा। नागफनी का वसीम (31वर्ष), कटघर में करुला का रेहान-19, गलशहीद में ईदगाह छोटी मस्जिद का अमान-22 वर्ष, कटघर का विशाल (28 वर्ष), नागफनी का कैफ (19 वर्ष),सिविल लाइंस में आशियाना कालोनी का शिवकुमार (30 वर्ष), मझोला की दानसहाह मिलक का विकास (38 वर्ष), कटघर में गोविंद नगर का अरविंद (28 वर्ष),कटघर का अमन (23 वर्ष), कटघर में बलदेव पुरी का कौशल(23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस गैंग का सरगना मझोला में बुद्धि विहार निवासी राहुल गुप्ता है।
पुलिस ने तीन युवतियों को भी पकड़ा।पूछताछ में बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे राहुल गुप्ता के कहने पर पैसे मिलने के बहकावे में आ गई। उन्होंने बताया कि बाहर से भी लड़कियां आती हैं। और अच्छी कमाई होती है। पैसों की जरूरत से भी वे उसके झांसे में आ गईं। और धंधे में शामिल हो गईं।
हालांकि इस घटना में होटल मालिक गायब हो गया। पुलिस को बड़ी संख्या सेक्स वर्धक गोलियां आदि आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। मौके से 26,520 रुपए नकद व 17 मोबाइल फ़ोन बरामद किए। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा कायम किया है।
कार्रवाई में कोतवाली सीओ सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अलावा जवाहर लाल वर्मा, बुध बाजार चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी, उप निरीक्षक गौरव कुमार, महावीर सिंह, मनोज त्यागी आदि पुलिस कर्मी रहे।

Moradabad. (UP Samachar Sewa). On Saturday night, the Kotwali police have busted a large network of Sex rackets running in a hotel located in Budh Bazar, the busiest area of the city. The police remained active to uncover the flesh trade. The police arrested the gang leader, ten customers and three young girls. While the hotel owner fled from the spot. There were reports of business at the hotel on Saturday as well. However, due to lack of concrete evidence, the police did not confirm it. The organised prostitution trade in the city was exposed on Saturday night. The police raided the hotel on the information of the informer and were shocked to see the situation. It came to light that young girls were being called and trafficked in Hotel Sher-e-Punjab. Following the information, the police team led by the Circle Officer raided and arrested the people.

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Samachar UP Web News

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026

यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर बनाता था शिकार, वाहन व नकदी बरामद

गोरखपुर। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का सामान, 1150 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कैंट में पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2026 धारा 123, 140(1), 309(4), 309(6) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी देवरा तुर्क चारा (सहाय का पूरा), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 21 मार्च को पीड़ित दुबई से गोरखपुर पहुंचा था और घर जाने के लिए एक चारपहिया वाहन में बैठा, जिसमें पहले से कुछ लोग सवार थे। रास्ते में वाहन चला रहे आरोपी अर्जुन यादव ने पीड़ित को पानी पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीते ही पीड़ित बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर उसके पास से करीब 3000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया तथा उसे रास्ते में वाहन से नीचे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह स्वयं कार चालक के रूप में काम करता था, जबकि उसके साथी रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को टारगेट करते थे। ये लोग यात्रियों से गंतव्य पूछकर खुद को उसी दिशा में जाने वाला बताकर उन्हें अपने वाहन में बैठा लेते थे और फिर रास्ते में नशीला पदार्थ देकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट का कुछ सामान, 1150 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे अनजान लोगों के साथ सफर करने और उनके द्वारा दिए गए खाने-पीने की वस्तुओं से सतर्क रहें। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

ईरान के खिलाफ अरब और यूरोप एकजुट

Posted on 22.03.2026 Time 07.00 PM, Sunday Article: Iran Israel war , Writer: Sarvesh Kumar Singh 

सर्वेश कुमार सिंह

ईरान अमेरिका के युद्ध के बीच ईरान गहरे आइसोलेशन में आ गया है। यानी कि उपेक्षा की स्थिति में है। ईरान पहले से ही अकेला लड़ रहा था। लेकिन अब उसके खिलाफ यूरोप और अरब देश एकजुट होने लगे हैं। यह आइसोलेशन ईरान के लिए बहुत ही मुश्किल वाला हो सकता है।

वजह साफ है ऊर्जा का संकट पूरी दुनिया में गहराता जा रहा है। ऊर्जा संकट के कारण अब जो देश अभी तक निरपेक्ष थे और केवल दृष्टा की स्थिति में थे, केवल युद्ध को देख रहे थे। अब उन देशों को भी कुछ ना कुछ रणनीति तय करनी पड़ रही है क्योंकि सबके सामने ऊर्जा संकट आता चला जा रहा है। एक कारण तो ऊर्जा संकट है और ऊर्जा संकट में महत्वपूर्ण भूमिका है, हॉर्मूज जलडमरू मध्य मार्ग की। इसे खुला रखना
ऊर्जा के लिए बहुत जरूरी है। ऊर्जा की आपूर्ति के लिए।

तो इस प्रकार दो कारण है जिनसे ईरान  को आइसोलेशन का सामना करना पड़ रहा है। पहला कारण जल डमरू मध्य होमस को खुला रखना है। ईरान ने चेतावनी दे रखी है कि वो अमेरिका, इजराइल और उसका समर्थन करने वाले देशों के जहाजों को इस मार्ग से नहीं गुजरने देगा। इसका असर यह हो रहा है कि ऊर्जा का संकट लगातार गहरा रहा है। तेल की आपूर्ति, गैस की आपूर्ति निर्बाध नहीं हो पा रही है। इससे जहां यूरोप के कई देश प्रभावित हो रहे हैं। वहीं जो अरब देश हैं उनकी आर्थिक स्थिति को भी यह प्रभावित कर रहा है।

जलडरू मध्य मार्ग को खुला रखने के लिए अमेरिका
ने एक अपील की थी दुनिया भर के देशों से। उस अपील का पहले तो कोई असर नहीं हुआ लेकिन जब देशों को लगा कई देशों को यह लगा यूरोप के कि वो भी इससे प्रभावित हो जाएंगे ऊर्जा की आपूर्ति को लेकर। तो उन्होंने एक निर्णय लिया और यह निर्णय है यूरोप के पांच देश एकजुट हुए हैं जिसमें ब्रिटेन,फ्रांस, जर्मनी,इटली और नीदरलैंड हैं एक और देश है जो जापान है। इसने भी इन देशों के साथ एकजुटता दिखाई है। और यह एकजुट इसलिए हुए हैं कि किसी भी कीमत पर इस जलडमरू मध्य मार्ग को खुला रखा जाए। हॉर्मूज को खुला रखने के लिए कुछ ना कुछ
रणनीति अब बनानी पड़ेगी। वो रणनीति क्या होगी? वो रणनीति के कई चरण हो सकते हैं। पहला यह छह देश ईरान से बात करेंगे। ईरान को इन्होंने संदेश दे भी दिया है कि इस मार्ग को खुला रखा जाए ताकि ऊर्जा की आपूर्ति निर्वाद बनी रहे। इसके अलावा ईरान से यह भी अपील की है उन्होंने कि जो ऊर्जा संयंत्रों पर ईरान की तरफ से हमले हो रहे हैं उनको भी बंद किया जाए। पहला चरण यह है। इसके अलावा फिर कूटनीतिक वार्ताएं होंगी। कूटनीतिक वार्ता से अगर बात नहीं बनेगी तो हो सकता है यह छह देश मिलकर कुछ अपनी सेना का या अपनी नेवी का अपना कुछ जहाजों को भेजकर भी वहां यह प्रैक्टिस कर सकते हैं और इस मार्ग को खुला रखने की बात जैसे कि अमेरिका ने कही थी डोनाल्ड ट्रंप ने कि वे अपनी सेना को भेजें अपने नौसैनिक बेड़े भेजें तो ये इस पर भी विचार हो सकता
है। तो ऐसे मामले में एक तो यूरोप यूरोप के सभी जो बड़े देश हैं वो एक तरह से उसमें फ्रांस भी शामिल है। तो जो देश शामिल हैं उसमें अब सभी लगभग यूरोप एकजुट हुआ है और वो ईरान के खिलाफ हुआ है। तो एक तरह से यूरोप में ईरान के लिए कोई समर्थन नहीं है और यूरोप एक तरह से विरोध में खड़ा हो गया है। दूसरा जो बड़ा क्षेत्र है वो अरब है। हालांकि ईरान ने साफ कहा कि हम अरब देशों पर हमले नहीं कर रहे हैं। लेकिन जो अमेरिका के सेंटर हैं, केंद्र हैं जो उनके सीआईए के केंद्र है या उनके एयर फोर्स के स्टेशन है या
उनके दूतावास हैं उन पर लगातार ईरान ने हमले किए हैं। लेकिन अब इधर ईरान ने अरब देशों के जो ऊर्जा संयंत्र हैं, तेल के कारखाने हैं, तेल उत्पादन के केंद्र हैं,
गैस उत्पादन के केंद्र हैं, उन पर भी हमले शुरू कर दिए हैं और बड़े हमले किए हैं। उससे यूरोप के साथ-साथ अब अरब देश भी ईरान के खिलाफ एकजुट होते चले जा रहे हैं। पहले भी वो ईरान के साथ नहीं थे, लेकिन वो तटस्थ स्थिति में थे। लेकिन अब वो ईरान के खिलाफ खुलकर बात करने लगे हैं। इस वजह से ऐसा लगने लगा है कि ये दोनों घटनाएं ऐसी हैं कि जिससे कि पूरा यूरोप और पूरा अरब अब ईरान के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है और ईरान की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो जाएंगी।

दूसरी तरफ एक और नया घटनाक्रम है। यह भी ईरान के लिए थोड़ा दिक्कत पैदा करने वाला है। यह घटनाक्रम है। संयुक्त अरब अमीरात यूएई की सरकार ने एक आतंकवादी नेटवर्क का खुलासा किया है। और यह आतंकवादी नेटवर्क लेबनान के हिजबुल्ला और ईरान की सरकार के सहयोग से संचालित हो रहा था। यह यूएई का दावा है। यूएई का दावा यह है कि जो आतंकवादी नेटवर्क के लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनका
संबंध ईरान से था और हिजबुल्लाह से था। उनको ईरान के मारफत आर्थिक सहायता भी मिल रही थी। उनको समर्थन भी मिल रहा था और इस नेटवर्क को संचालित करने में इन दोनों का हाथ रहा है। यानी कि अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर आतंकवादी नेटवर्क का भी एक खुलासा यूएई ने कर दिया है। यूएई एक अरब देशों का प्रमुख देश है। प्रमुख ये जो देश है अरब के उनमें इसका संयुक्त अरब
अमीरात का बड़ा स्थान है। महत्वपूर्ण स्थान है। तो एक तरह से वह अरब और यूरोप दोनों के निशाने पर अब ईरान है और उसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब उसकी छवि भी खराब होने की संभावना है क्योंकि जो आतंकवादी नेटवर्क का खुलासा हुआ है इससे कोई भी दुनिया का देश ईरान का इस तरह समर्थन नहीं करेगा कि वो आतंकवादियों को फंडिंग करें। हालांकि अभी यह आरोप है यूएई का। इसके प्रमाण अभी सामने आएंगे तो पता चलेगा कि उसमें सच्चाई कितनी है। लेकिन अभी ये यूरोप ने इस तरह का संयुक्त अरब
अमीरात ने इस तरह का आरोप लगाया है।

एक और घटनाक्रम यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी संसद से इस युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की मांग की है। यानी कि इस युद्ध में अमेरिका को भारी धनराशि खर्च करनी पड़ रही है और आगे युद्ध जारी रखने के लिए 200 अरब डॉलर संसद से चाहिए, कांग्रेस से चाहिए। इसकी डिमांड डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने की है। क्योंकि यह युद्ध बहुत भारी पड़ता जा रहा है और महंगा युद्ध होता जा रहा है।

इसके अलावा भारत की भी सुरक्षा चिंताएं बहुत महत्वपूर्ण है और भारत सरकार इसके लिए सचेत है। जो भी आवश्यक कदम हैं यह भारत उठाता है। भारत के प्रधानमंत्री ने इस ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए और ऊर्जा की आपूर्ति निर्बाद बनाए रखने के लिए ईरान
के राष्ट्रपति से भी बात की और उन्होंने क़तर के शेख से बात की है। उनको ईद की मुबारकबाद दी और इसके साथ ही कतर में जो बड़ा हमला ईरान की तरफ से हुआ है तेल संयंत्रों पर क्योंकि क़तर से बड़ी मात्रा में गैस की आपूर्ति भारत को होती है और कतर से तेल भी आता है तो कतर पर जो हमला हुआ है जो उनको नुकसान हुआ है उस पर चिंता व्यक्त की भारत ने और भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसकी निंदा भी की । तेल संयंत्रों पर हमले की भारत ने भी निंदा कर दी है तो एक तरह से जो ऊर्जा का मुद्दा है अब यह निर्णायक स्थिति में ले जाएगा। या तो देश तटस्थ रहे या फिर किसी ना किसी रूप से अपनी भूमिका निभाएं। क्योंकि ऊर्जा का जो ऐसा संकट है कि इससे हर देश प्रभावित होगा। हर व्यक्ति प्रभावित होगा। तो अब ईरान पर दबाव बढ़ना
लगातार शुरू हो गया है। और इस दबाव के आगे ईरान को संभवत झुकना पड़ेगा। क्योंकि ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए ईरान का जल डमरू मध्य को खुला रखना बहुत जरूरी है।  किसी भी कीमत पर तेल संयंत्रों पर हमले रोकने चाहिए।

इसमें अकेला ईरान ही जिम्मेदार नहीं है। ईरान के साथ-साथ इसमें इजराइल भी जिम्मेदार है और अमेरिका भी जिम्मेदार है। अमेरिका और इजराइल ने भी ईरान के तेल ठिकानों पे हमले किए। उसके जवाब में ईरान ने भी हमले किए। तो इसके लिए ऐसा नहीं है कि किसी एक को दोषी और किसी एक दूसरे को निर्दोष कहा जाए। दोषी तीनों हैं और इनको इस युद्ध में तेल क्षेत्रों पर ऊर्जा की जरूरतों को बचाना चाहिए था। जैसे नागरिक ठिकानों पर हमले नहीं करने चाहिए। अस्पतालों पर नहीं करने चाहिए। स्कूलों पर नहीं होने चाहिए। लेकिन इस युद्ध में सारी सीमाएं टूट गई हैं।
अस्पतालों पर भी हमले हो रहे हैं। स्कूलों पर भी हमले हो रहे हैं। तेल क्षेत्रों पर भी हमले हो रहे हैं। और यहां तक कि नेताओं पर भी हमले नहीं होते हैं युद्ध के दौरान। लेकिन नेताओं पर भी जो लीडरशिप है उस पर
भी हो रहे हैं। तो इस तरह से इस युद्ध में अब गंभीर ऊर्जा संकट सामने आने की आशंका है। ऐसे में अब ईरान अलग-थलग पड़ता जा रहा है और इसमें अब जो देश एकजुट हुए हैं उसमें अगर दूसरे देशों की भी संख्या बढ़ी तो ईरान को संभवत इस मामले पर झुकना पड़ेगा।

यह युद्ध जल्दी समाप्त होना चाहिए। नुकसान ईरान का भी बहुत हुआ है। इजराइल का भी हुआ है। अमेरिका तो क्योंकि दूर है लेकिन अमेरिका के जो ठिकाने हैं अरब क्षेत्रों में उन पर जरूर नुकसान हुआ है। उन पर हमले हुए हैं।

Sarvesh Kumar Singh Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

Sarvesh Kumar Singh
Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

लेखक स्वतंत्र पत्रकार है

 

भाजपा :अवध की जिला समितियों के लिए हुआ मंथन

Posted on 22.03.2026 Time 06.07 PM
लखनऊ 22 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर अवध क्षेत्र की जिला समितियों के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा जिला पर्यवेक्षकों के साथ विस्तार से मंथन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में जिला समितियों का गठन संगठनात्मक संतुलन एवं व्यापक सहमति के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर जिला समितियों के लिए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की।पर्यवेक्षकों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा गया, जिस पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत जिला समितियों के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ब्रज, पश्चिम, काशी एवं कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र की समितियों के गठन पर विचार-विमर्श हुआ था। इसी क्रम में रविवार को अवध क्षेत्र की जिला समितियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने जिलावार समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों से फीडबैक लिया। इस दौरान संगठन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने, महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने तथा समर्पित, अनुशासित एवं वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी संगठनात्मक शक्ति के आधार पर पार्टी लगातार जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ केआर नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण, सुशासन एवं विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही भाजपा की विजय का आधार है।

गोरखपुर में ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
22/03/2026

गोरखपुर, गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,इस गिरोह के सदस्यों पर आरोप हैं कि वह लोग फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब एक अरब रुपए मंगाकर इस रकम को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग की और लोगों को भारी मुनाफे का लालच देते हुए उन्हें ठगा है, पुलिस को इस गिरोह के ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लखानडीह निवासी अजीत यादव, कुशीनगर जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के आलम चक निवासी अजय कुमार, बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के छोटकी सेढ़ियां निवासी पारतेश सिंह और कुशीनगर जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सेनूआ निवासी गणेश साहनी के रूप में हुई है, अभी पुलिस को एक गिरोह के एक और सदस्य शाहजहांपुर निवासी ऋषभ की तलाश है.

इस मामले में सीओ अरुण कुमार एस की माने तो इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथी साइबर सेल की मदद से इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है,जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेजी कर उन्हें पकड़ा जा सके, बताया जा रहा है कि इस गिरोह के सदस्यों ने अब तक कई 100 लोगों को अपना शिकार बनाया है और 20 मार्च को भी रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक होटल में यह लोग कुछ और नए सदस्यों को अपना ठगी का शिकार बनाने के फिराक में थे.

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस को 20 मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थीं कि रामगढ़ताल स्थित एक होटल में कुछ लोग फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग में निवेश करने के नाम पर लोगों को झांसा दे रहे हैं, इस गिरोह के सदस्य लोगों को अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर सैकड़ो लोगों से रुपए ऐड चुके है, और कुछ नए लोगों को बुलाकर ठगी की योजना बना रहें हैं, इस सूचना पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने होटल में छापेमारी कर इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से लैपटॉप बैंक खाते से जुड़ी दस्तावेज मोबाइल फोन और विभिन्न खातों ऑन की यूजर आईडी और पासवर्ड से संबंधित डिटेल भी बरामद की है, पुलिस अधिकारियों की माने तो यह गृह अविनियमित निक्षेप योजनाएं संचालित कर रहा था जो पूरी तरह से गैरकानूनी है, इस ठगी को लेकर कई और पीड़ितों के समाने आने की संभावना है,पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों का डिटेल खंगाल रही है, पता लगाने की कोशिश कर रहीं है कि कि ठगी में कौन-कौन लोग शामिल हुआ और ठगी की कुल रकम कितनी है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी और किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल किया करते थे,इस गिरोह के सदस्य इन खातों में लोगों को निवेश के नाम पर बड़ी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी, इसके बाद इस पैसे से क्रिप्टो ट्रेडिंग की जाती थी, और निवेशकों को मुनाफे के झूठे आंकड़े दिखाकर और अधिक पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता था, जब निवेदक अपने पैसों को वापस मांगते थे तो उनके साथ टालमटोल कर उनसे संबंध तोड़ दिया जाता था, पुलिस की जांच में आरोपियों के पास से ऐसे खाते कवि रिटेल मिले है जिसमें साइबर जालसाजी की रकम भी आई है, दूसरे जनपद की पुलिस ने इन खातों को फ्रिज भी कराया है, इस गिरोह के सदस्य एक खाता बंद हो जाने के बाद झांसा देकर दूसरे के नाम से खाता खुलवा लेते थे और उनकी यूजर आईडी अपने पास लेकर उससे ठगी करते थे.

« Newer PostsOlder Posts »