अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के शिक्षाविदो ने किया प्रतिभाग
नई दिल्ली , 23 फरवरी | डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी “डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: एआई युग में एकात्म मानव दर्शन का पुनरुद्धार” का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर भारत की सभ्यतागत विकास तथा सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक के बीच समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। 800 से अधिक शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों की उपस्थिति में भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Artificial intelligence के क्षेत्र में नैतिक मानकों को तय करने वाले वैश्विक मार्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका स्पष्ट की।
समापन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रो. हेम चंद जैन, प्राचार्य, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की और कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैलेश मिश्रा ने किया।
मानव-केंद्रित हो डिजिटल क्रांति (more…)



