Web News

www.upwebnews.com

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, चिलुआताल पुलिस ने पीड़ित के 57,310 रुपये वापस कराए

March 15, 2026

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, चिलुआताल पुलिस ने पीड़ित के 57,310 रुपये वापस कराए

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
15/03/2026

गोरखपुर। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच चिलुआताल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक की पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित के खाते में 57,310 वापस कराए गए, जिससे उसे बड़ी राहत मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार नितेश यादव ने थाना चिलुआताल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर उसके मोबाइल में एक फर्जी एपीके (APK) एप्लीकेशन इंस्टॉल करा दिया। इसी एप्लीकेशन के माध्यम से उसके बैंक खाते से कुल 57,310 निकाल लिए गए। कुछ समय बाद जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने तुरंत थाना चिलुआताल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चिलुआताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित खाते को होल्ड कराया गया, जिससे धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सका। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया और पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल सकी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, एप्लीकेशन या ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर आने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को बचाया जा सके।

योजनाओं के प्रचार को पूर्व मंत्री ने निकाली पद यात्रा

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/03/2026
बलिया, फेफना विधान सभा के नगर पंचायत रतसर कला में बीजेपी के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी का पद यात्रा का कार्यक्रम था। जहां सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाओं ने पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल रही।वही पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह पहली बार नही है 2008 में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिए की प्रत्येक वर्ष दिसंबर से लेकर फरवरी माह तक पद यात्रा समाप्त नहीं हो जाती तब तक यह चलता रहेगा।सरकार की योजनाओं जन जन तक पहुंचाना है जितनी योजना पहुंची है उसको धन्यवाद ज्ञापित करना, जो योजना रह गई है उसको सूचीबद्ध करके लाना है आज पद यात्रा रतसर कला टाउन एरिया में हुआ है।

बालिका को सांप ने काटा, परिजन बालिका और सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे

Posted on 15.03.2026, Sunday, Firozabad

फिरोजाबाद, 15 March 26, सांप ने बच्ची को काटा तो परिजन सांप को ही बोरी में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंच गए। यह देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। बाद में परिजनों ने उसे खुली जगह में छोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि वह इसलिए सांप को लेकर आए थे। जिससे चिकित्सक उसे देखकर बच्ची को सही उपचार दे सके।
यह घटना गांव मुबारकपुर में हुई। घर के पास खेलते समय एक बालिका को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत बालिका को उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर ले गए।

परिजनों ने जिस सांप ने बालिका को काटा था, उसे पकड़कर एक बोरी में बंद कर लिया था। वे उसी बोरी को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे। ट्रामा सेंटर में जैसे ही लोगों को पता चला कि बोरी में सांप है, वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दूरी बनाकर खड़े हो गए।

चिकित्सकों ने तुरंत बालिका को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बालिका की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद ट्रामा सेंटर और आसपास के इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि वे घबराहट में सांप को इसलिए साथ लाए थे ताकि डॉक्टर यह पहचान सकें कि किस प्रकार के सांप ने बालिका को काटा है। बाद में डॉक्टरों के कहने पर परिजनों ने सांप को खुली जगह में छोड़ दिया।

महापौर भाजपा नेता की साख दांव पर, धीमरी में बाउंड्री वॉल पर चलीं जेसीबी

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

बुलडोजर एक्शन-

महापौर ने बुलडोजर एक्शन पर उठाया सवाल, एक्शन पर महापौर-प्रशासन आमने-सामने

Post on 15.3.26
Sunday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में प्रशासन की बुलडोजर एक्शन से सत्तारूढ़ संगठन भाजपा में हलचल मची है। भाजपा नेता और मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल व प्रशासन में धीमरी में जमीन को लेकर तनातनी है। प्रशासन की टीम ने तीन दिन पहले धीमरी में बाउंड्री वॉल को ढहा दिया।

प्रशासन का कहना है कि धीमरी में 20 बीघा जमीन सीएम माँडल कंपोजिट विद्यालय के लिए आरक्षित थी। प्रशासनिक टीम ने 12 मार्च को सरकारी जमीन पर चारदीवारी को अवैध कब्जा माना और चारदीवारी ढाह दी। प्रशासन की कार्रवाई से महापौर भड़के हुए हैं। बुलडोजर एक्शन को लेकर महापौर व प्रशासन आमने- सामने हैं।दो दिनों से इस जमीन पर पैमाइश चलीं। महापौर का कहना है कि इसमें से दस बीघा जमीन उनकी है। मामला अब शासन में पहुंच गया है। मेयर ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। मेयर ने यूपी सरकार के अधिकारियों को पत्र भेजकर जमीन की जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और इसे सरकारी विद्यालय परियोजना के लिए कब्जा मुक्त कराया गया है।
सदर तहसील में नेशनल हाईवे पर बाईपास के पास धीमरी गांव में 20 बीघा भूमि पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।
प्रशासन का कहना है कि इस भूमि के एक हिस्से ‘सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ के निर्माण के लिए आरक्षित की गई। अधिकारियों का कहना है कि चिन्हित जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनी थी जिसे हटाकर भूमि को परियोजना के लिए कब्जा मुक्त किया गया।
मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने चारदीवारी गिराए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने यह जमीन खरीदी और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के बाद उस पर बाउंड्रीवाल बनाई थी।
मेयर ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने बगैर नोटिस या सूचना के उनकी 55 मीटर लंबी चारदीवारी पर जेसीबी चलवा दी। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।
महापौर ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शासन में अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को पत्र भेजा है। साथ ही पूरे प्रकरण में जांच की मांग की है।कहा है कि यदि कोई अतिक्रमण था तो कानूनन पहले नोटिस दिया जाता। महापौर ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमीन की पैमाइश किसी अन्य जिले के अधिकारी से कराए जाने की मांग की जिससे
निष्पक्ष जांच हो सकें।

मोबाइल पर बात करने को लेकर पिता ने बेटी को हंसिया से काटा, मौत

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
15/03/2026

*पिपराइच थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार*

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती के पिता ने ही गुस्से में आकर उस पर हंसिया से हमला कर दिया था, जिससे गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च को सिंहोरिया गांव की एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया था कि युवती हंसिया पर गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को कई बातें संदिग्ध लगीं। पूछताछ में यह सामने आया कि युवती किसी युवक से मोबाइल पर बात करती थी, जिसे लेकर उसके पिता से अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर पिता ने बेटी के साथ मारपीट की और घर में रखे हंसिया से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार ने घटना को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की गहन जांच और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिता कमलेश पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सिंहोरिया थाना पिपराइच को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

« Newer PostsOlder Posts »