Web News

www.upwebnews.com

असमोली ब्लाँक प्रमुख पति- बेटे, ललित कौशिक समेत 14 पर गैंगस्टर

March 16, 2026

असमोली ब्लाँक प्रमुख पति- बेटे, ललित कौशिक समेत 14 पर गैंगस्टर

अनुज हत्याकांड।

मझोला में थाना प्रभारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, कोर्ट में हत्याकांड पर आज सुनवाई निर्धारित

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
तीन साल पहले हुए अनुज हत्याकांड में आरोपी असमोली की ब्लाँक प्रमुख के पति-बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत 14 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मझोला थाने में प्रभारी रविंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में दस आरोपी अभी जेल में हैं।
मुरादाबाद में नया मुरादाबाद स्थित सोसाइटी में अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिसर में उनके साथ मौजूद पुनीत पर भी जानलेवा हमला हुआ। केस में संभल में असमोली की ब्लाँक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह, बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत चौदह आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि गैंग में शामिल कमल वीर सिंह, पंकज हुड्डा, सतेन्द्र समेत चार आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है।

कोर्ट में आज सुनवाई-
शहर में चर्चित अनुज चौधरी हत्याकांड की आज जिला जज अदालत में सुनवाई होगी। केस दस आरोपी जेल में बंद है।

कोर्ट में हत्याकांड में विवेचक के बयान हो रहे हैं। केस में सुनील, सूर्यकांत व आकाश को शूटर माना। पिछली बार तमंचा बरामद करने वाले विवेचक के कोर्ट में बयान हुए। अधिवक्ता अभिषेक शर्मा का कहना है कि विवेचक से जिरह नहीं हो पाई थी।

टीएमयू के राँक आँन में युवाओं में छाएं बादशाह-आकासा

टीएमयू में रविवार शाम बनीं बेमिसाल, दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
रंग बिरंगी रोशनी, लेजर प्रभाव, धुनों के बीच रैपर बादशाह की प्रस्तुतियों पर तमाम लोग थिरके

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रविवार की शाम तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी(TMU) के परिसर में रैपर बादशाह की एंट्री के साथ ही यादगार बन गई। घंटों चलें राँक आँन में बादशाह व आकासा सिंह की प्रस्तुतियों पर तमाम लोग झूमे।तालियों की गूंज,सीटियां और लोगों के जोश ने पूरे माहौल को अपने रंग में रंग दिया।
दीक्षांत समारोह के अगले दिन रैपर बादशाह और आकासा के गाए गीतों पर पूरा परिसर देर तक झूमता रहा। बादशाह की प्रस्तुतियों से समां बांधा और दर्शक मंत्रमुग्ध होकर संगीत में बंध गए।

-मोबाइल की फ्लैश लाइट पंडाल जगमगाया, हर धुन पर बढ़ाया उत्साह
*अपने* ऊर्जावान गानों के लिए खास पहचान बनाने वाली लोक प्रिय भारतीय गायिका आकासा सिंह ने अपने गीतों से समां बांधा। उनके चर्चित गीत ” ना गिन गिन, हुस्न तेरा तौबा तौबा-तौबा, माई नेम इज शीला, ऐ दिल है मुश्किल” गीतों की धुनों पर पूरा परिसर झूठ उठा। गीत कू साथ हर धुन की हर पंक्ति में छात्र छात्राओं ने पूरा उत्साह दिखाया। पूरा समय कार्यक्रम अपने रोमांच पर रहा।
छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या मंच के सामने खड़ी होकर धुनों पर थिरकती रही। एक समय ऐसा भी आया जब हजारों मोबाइल फ्लैशलाइट एक साथ चमक उठीं और पूरा पंडाल रोशनी की लहरों में डूब गया। आकासा स्टेज से ही छात्रों के जोश की तारीफ किए बिना रह सकीं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन सहित पूरे टीएमयू परिवार का आभार जताया।
कार्यक्रम में जैसे ही बादशाह मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर तालियों गूंज उठा। देर से आने के लिए माफी मांगते हुए बादशाह ने जरा भी समय नहीं गंवाया। और पुराने गीत “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा से किया। इसके साथ ही संगीत का सिलसिला जारी हो गया। छात्रों
में ऐसा जोश व जुनून कि हर बीट पर हजारों कदम एक साथ थिरके।

*सुपरहिट रैप से हाइप पर पहुंचा लाइव कॉन्सर्ट*
बादशाह ने अपने सुपरहिट अंदाज और शानदार मंचीय उपस्थिति से शुरुआत करते हुए माहौल को तुरंत ऊर्जावान बना दिया। “कर गई चुल”, “गेंदा फूल”, “डीजे वाले बाबू”, “पागल”, “सनक” और “अभी तो पार्टी शुरू हुई है” जैसे गीतों की धुन शुरू होते ही छात्र अपनी जगहों से उठ खड़े हुए। मंच के सामने मौजूद भीड़ ने लगभग हर गीत की पंक्तियां उनके साथ गाईं और पूरा पंडाल एक साथ झूमता दिखाई दिया। विशेष रूप से “अभी तो पार्टी शुरू हुई है” बजते ही कार्यक्रम स्थल का उत्साह कई गुना बढ़ गया। युवाओं का जोश भर धुन के साथ बढ़ा। हाथ हवा में उठाकर छात्र गीतों के साथ सुर मिलाते रहे। मोबाइल की फ्लैश लाइट की चमक, मंच के सामने झूमती भीड़ और लगातार उठती हूटिंग ने ऐसा दृश्य बनाया कि हर ओर युवा ऊर्जा दिखाई दे रही थी। देर रात तक परिसर में यही उत्साह बना रहा। बादशाह ने भी टीएमयू परिवार की जमकर तारीफ की। विवि के कुलाधिपति सुरेश जैन का आभार जताया।

कलाकारों के करीब आने व तस्वीरें लेने को उत्सुकता

कार्यक्रम में दोनों कलाकारों को करीब से देखने की चाह हरेक में रहीं। मंच के सामने डटे छात्र- छात्राएं लगातार आगे बढ़कर हाथ मिलाने को बेताब दिखे। कार्यक्रम को कैमरे में कैद करने के लिए मोबाइल लगातार चलते रहे। कार्यक्रम की तस्वीरें व वीडियो बनाने का सिलसिला चलता रहा। किसी ने दोस्तों के साथ यादगार पल कैद किए तो कोई ने कलाकारों को फोकस कर तस्वीरें लेता दिखा। छात्र हर पल को अपने फोन में सहेजते नजर आए।

रंगारंग कार्यक्रम में पूरे समय रहा कुलाधिपति और परिवार
–देर रात तक चले कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी चांसलर सुरेश जैन, यूनिवर्सिटी की फर्स्ट लेडी वीना जैन, वाइस चेयरमैन मनीष जैन व परिवार के सदस्य अमित जैन जी, कार्यकारी निदेशक अक्षत जैन, यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो. वीके जैन, ऋचा जैन, जाह्नवी जैन, नंदनी जैन सहित यूनिवर्सिटी के अधिकारी और कर्मचारी रहे।

बोले छात्र —

बादशाह और आकासा मेरे फैवरेट सिंगर हैं, इसलिए रॉक ऑन को लेकर सुबह से ही बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट बनी हुई है और माहौल भी शानदार लग रहा है। — पारुल, टीएमयू छात्रा

Parul TMU

इस दिन का हर टीएमयू छात्र पूरे साल इंतजार करता है, क्योंकि इस दिन हर कोई दिल खोलकर मस्ती करता है और दोस्तों के साथ खूब एंजॉय करता है। — हिमांशी समरवाल, टीएमयू छात्रा

Himansi TMU

सुबह से ही हम लोग अपनी तैयारी में लगे थे। बड़ी सेलिब्रिटी को सामने से सुनने और देखने का मजा ही अलग होता है और यादगार बन जाता है। — अरहम, टीएमयू छात्र

Arham TMU

आज सभी छात्र अच्छे से तैयार होकर इस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। ऐसे प्रोग्राम्स के लिए टीएमयू का दिल से धन्यवाद, क्योंकि माहौल बहुत अच्छा रहता है। —शिवम जैन, टीएमयू छात्र

Shivam JAin TMU

जितनी उम्मीद थी, उससे कहीं ज्यादा मज़ा आज के रॉक ऑन में आया। यहां का हर रॉक ऑन हमेशा बेहद शानदार रहता है और सभी को पसंद आता है। — प्रथम शुक्ला, टीएमयू छात्र

Pratam Shukla TMU

काफी समय से सेलिब्रिटी का इंतजार था, लेकिन प्रोग्राम शुरू होते ही पूरा माहौल और भी ज्यादा जोश से भर गया और सभी बहुत उत्साहित दिखे।— मतांसा, टीएमयू छात्रा

Matansa TMU

आज रॉक ऑन के लिए सुबह से ही एक्साइटमेंट थी, क्योंकि इस बार सेलिब्रिटी को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था और उत्सुकता लगातार बनी रही। — शिवानी, टीएमयू छात्रा

Shivani TMU

रॉक ऑन टीएमयू के छात्रों का सबसे ज्यादा पसंदीदा कार्यक्रम है। इस दिन सब जमकर मस्ती करते हैं और खूब आनंद लेते हैं, इसलिए इंतजार भी रहता है। — यश, टीएमयू छात्र।

Yas TMU

March 15, 2026

अच्छी शिक्षा से ही देश का विकास सम्भवः बाबा रामदेव

योग गुरु ने जिले में भारतीय शिक्षा बोर्ड कें पहले विद्यालय का किया लोकार्पण
मैनपुरी, 15 मार्च 2026 (उप्र समाचार सेवा) , भोगांव में स्वामी रामदेव ने कहा अच्छी शिक्षा और संस्कृति आज भी समाज को प्रेरित कर रही है। ऐसी परंपरा केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वेद, उपनिषद, योग आध्यात्मिक ज्ञान की धरोहर है। संतों ने वेदों और शास्त्रों के ज्ञान को आम जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
स्वामी रामदेव रविवार को नगर के रसूलाबाद मे स्थित सेन्ट एसआरआरडी सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भारत मे शिक्षा के बिना विकास असम्भव है भारतीय शिक्षा बोर्ड की एक ऐसा बोर्ड है जिसके माध्यम से बालक बालिकाओ को भारतीय संस्कृति, सस्कारवान बनाकर देश के विकास मे अहम भूमिका निभा सकते है तथा देश को विश्व गुरू मनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि सनातन न कभी मिटा है, न कभी मिटेगा। सनातन हर उस स्थान पर जीवित रहता है, जहां त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना होती है। सनातन धर्म शाश्वत है और सदैव बना रहेगा। सनातन धर्म सत्य, अहिंसा और करुणा जैसे उच्च मूल्यों पर आधारित है। उन्होने कहा कि छात्रो को आज अपने पूर्वजो के इतिहास को बढने की जरूरत है तभी बच्चे जान पायेगे कि हमारी सस्कृति बीर गाथाओ से भरी पडी है। उन्होने भारतीय शिक्षा बोर्ड के सम्बन्ध मे बिस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि विज्ञान पढाने के साथ साथ हिन्दी, संस्कृत आदि विषय पढाये जायेगे लेकिन उन विषयो मे संस्कार सिखानंे एंव देशभक्ति, समाजसेवा का विशेष महत्व दिया गया है। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य पूरे देश मे लगभग पांच लाख स्कूल खोलने का है जो कि भारतीय शिक्षा बोर्ड से संचालित होगे। उन्होने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुये कहा कि बह हिन्दी के प्रेमी थे और बह भी हिन्दी के प्रेमी है हिन्दी की अलख जलाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेगे। उन्होने कहा कि आखिरी सांस तक भारत माता के लिये समर्पित रहेगे। भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन सेवानिबृत्त एनपी सिंह ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का लक्ष्य है कि लोगो मे शैक्षिक व्यवस्था मे क्रान्तिकारी परिवर्तन लाना है जब तक लोग शिक्षा को व्यवसाय समझेगे तब तक देश का भला नही हो सकता है। उन्होने कहा कि बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलाना हर मां बाप का लक्ष्य होना चाहिये। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व मे स्वामी रामदेव एंव बीएसबी के चेयरमैन डा0 एनपी सिंह ने प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया तथा महिलाओ एंव कार्यक्रम संयोजक संजय यादव ने तिलक लगाकर एंव आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर एमएलसी अरविन्द यादव, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, चेयरमैन नेहा तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी,सच्चिदानन्द तिवारी, कामता सिंह यादव,  धनवेश यादव, डा0 विजय यादव, केसी यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सुमेदानन्द ने की। कार्यक्रम संयोजक संजय यादव ने सभी अतिथियो का शाल उडाकर एंव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।

मधुमक्खियों के झुंड के हमले से 10 लोग घायल

 

हाथरस। जनपद के चिंतापुर गांव के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए।बताया गया है कि सड़क से गुजर रहे लोग अचानक मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। खुद को बचाने के लिए लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को मधुमक्खियों से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। चिकित्सकों के अनुसार मधुमक्खियों के डंक के कारण घायलों को सूजन और दर्द की शिकायत थी, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पत्रकार एसोसिएशन का रोज़ा इफ्तार संपन्न

Roja Iftar lucknow

इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया में गूँजी भाईचारे की सदाएँ

हिन्दू–मुस्लिम एकता और अमन-शांति की दुआओं के साथ सम्पन्न हुआ
गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल, विभिन्न धर्मगुरु एक साथ रोज़ा इफ्तार में हुए शामिल

लखनऊ। पाक माह-ए-रमज़ान के मुबारक अवसर पर गंगा-जमुनी तहज़ीब की नगरी लखनऊ ने एक बार फिर आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल पेश की। उ.प्र. ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन एवं जश्न-ए-आजादी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में सभी धर्मों और सम्प्रदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और प्रदेश में अमन-शांति, खुशहाली तथा आपसी सद्भाव के लिए दुआएँ कीं।
कार्यक्रम का आयोजन तैयब हॉल, ऐशबाग ईदगाह में किया गया, जहाँ विभिन्न धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण बताया।

इस अवसर पर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फ़रंगी महली, जश्न-ए-आजादी के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, वेदव्रत बाजपेई,राजेंद्र सिंह बग्गा,हरपाल सिंह जग्गी, वी बी पांडेय,संदीप पांडेय,मो अली साहिल सहित अनेक प्रख्यात हस्तियों ने शिरकत की। विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया।
इफ्तार के बाद मौलाना मुश्ताक ने रोज़ेदारों को नमाज़ अदा कराई और देश की अखंडता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष दुआ कराई।
इस अवसर पर जश्न-ए-आजादी के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास को और मज़बूत करते हैं। वहीं पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद ने कहा कि संस्था पत्रकारिता के दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।

एसोसिएशन के सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि इस रोज़ा इफ्तार मे सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत कर एकता का सन्देश दिया हैं जो इसकी सबसे बड़ी सफलता है और यह लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक भी है।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के चेयरमैन अज़ीज़ सिद्दीकी,एम एम मोहसिन,तौसीफ हुसैन, वामिक खान, अभय अग्रवाल, संजय गुप्ता, डॉ जफर खान, मोहम्मद इरफ़ान,नजम अहसन, समाजसेवी आरिफ ज्वेलर्स, सहित समाजसेवियों, चिकित्सकों, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन में आए सभी अतिथियों का मुरलीधर आहूजा, अज़ीज़ सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद और तौसीफ हुसैन ने अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रदेश में शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया।
यह आयोजन केवल एक रोज़ा इफ्तार नहीं, बल्कि एक संदेश था — एकता का, प्रेम का और उस लखनऊ की पहचान का, जहाँ दिल मिलते हैं और दुआएँ सबके लिए होती हैं।

« Newer PostsOlder Posts »