*जनगणना भारत 2027 सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश*
( संजीवगुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर। दिनांक 18 मार्च, 2026। भारत की जनगणना 2027 के संबंध मे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह कि अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना चार्ज अधिकारियो को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया | भारत कि जनगड़ना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु होटल ग्रैंड आर्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार द्वारा जनगणना की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद जनगणना की प्रक्रिया कराई जा रही है जैसी सुचारू रूप से सफल बनाना है। उन्होंने सभी सम्बन्धित चार्ज अधिकारियों को गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के आग्रह किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में लगभग 1000 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। 104 फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था की जा रही है। प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को ही कार्य में लगाया जाएगा।
साथ ही निर्देशित किया गया कि जनगणना बिंदुओं पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। सेल्फ एन्यूमरेटर व्यवस्था को लागू करने हेतु अलग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिससे अधिकत लोगों को स्वत ऑनलाइन फॉर्म फिल करने हेतु प्रेरित किया जाए।
उन्होंने बताया प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस चरण के अंतर्गत क्षेत्र के सभी भवनों, आवासीय एवं गैर-आवासीय मकानों का व्यवस्थित विवरण संकलित किया जाएगा।अधिकारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों के सही संकलन, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सूचियाँ उपलब्ध कराई जाएँ। बीएसए, डीसी तथा डीपीआरओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, गंभीरता एवं सजगता के साथ संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
______

( संजीव गुप्त की रिपोर्ट )
शाहजहांपुर 18 मार्च। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विधानसभा तिलहर के अंतर्गत निगोही के आदर्श इन्टर कालेज रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा एवं ब्लाक प्रमुख निगोही कविता यादव साहित अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 212 नव दंपतियों जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 198 हिन्दु एवं 14 मुस्लिम नवयुगलों का विवाह में उपस्थित समस्त माननीयों द्वारा नव युगलों को नव दामपत्य जीवन की शुभकामनायें दी।
विधायक ने कहा कि बेटियों को बोझना समझा जाए, सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपए खर्च कर रही है। सरकार महिलाओं के लि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास दे रही है। उन्होंने कहा कि नव विवाहिता अच्छा कार्य करके दोनों परिवारों का नाम रोशन करें। सरकार निर्धान परिवारों को गरीबी से उठाने का कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की बहुत प्राथमिकता वाली योजना है। उन्होंने बताया कि 60 हजार रुपए कन्या के खाते में, 25000 रुपए का सामान तथा 15000 रुपए विवाह की व्यवस्थाओं में खर्च किए जाते हैं। उन्होंने सभी नव जोड़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, मा० अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत निगोही, सिधौली एवं तिलहर, शिवनरायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भा०ज०पा०, सर्वेश वर्मा एवं श्री विपिन, जिलामंत्री, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
—–
-ट्रेन का 27 मार्च से ठहराव
Post on 18.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद मंडल के योगनगरी ऋषिकेश से पुरी के बीच चलने वाली पुरी एक्सप्रेस 18477 – 78) ट्रेन अब मथुरा के छाता स्टेशन पर भी रुकेंगी। रेलवे ने छाता में चैत्र मास में लगने वाले
*नरी सेमरी मेला-26* में श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा दी है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार मेले के चलते ट्रेन का 19 से 27 मार्च तक छाता में अस्थाई ठहराव रहेगा।
—
–यात्रियों को मिलेगी सीट, सफर में दूर होगी परेशानी।
मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट मिलने की समस्या दूर होगी। नवरात्र पर्व के मद्देनजर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच लगाएगा
सीनियर डीसीएम के अनुसार
हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस 13009-10 व सियालदह एक्सप्रेस 13151-52 अतिरिक्त कोच लगेंगे।
दून एक्सप्रेस में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह सियालदह एक्सप्रेस में 18 मार्च से 2 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच जुड़ेगा।
नवरात्र से ठीक पहले सरकार का नौ साल का कार्यकाल पर हुआ कार्यक्रम
पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं उपलब्धियां,सरकार की नीतियों को बताया संकल्प से सिद्धि
Post on 18.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंचायत भवन में हुए आयोजन में मौजूद विधायक व विधान परिषद सदस्यों ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास व स्मृद्धि को सरकार की संकल्प से सिद्धि का नतीजा माना। जनप्रतिनिधियों ने बारी बारी से सरकार की नीतियों को सराहा और प्रदेश को उत्तम माना। कहा कि 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह से बदली है। प्रदेश अब ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है।
*सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की* : एमएलसी
मुरादाबाद से एमएलसी जयपाल सिंह ने कहा कि नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई। जबकि निवेश के नए अवसर पैदा हुए। गांव से शहर तक विकास की रफ्तार को गति मिली। कहा, प्रदेश में अब भय व भ्रष्टाचार की जगह विकास और विश्वास का माहौल बना है। इसके लिए सरकार ने हर वर्ग के लिए तमाम योजनाएं लागू की।
*सरकार की नीतियों का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा*-विधायक कुंदरकी
विधायक रामवीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते ही गरीबों को मुफ्त राशन किसानों को सम्मान निधि युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। कहा आज यूपी देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहा है। सरकार की नीतियों का सीधा लाभ जनता तक पहुंचा है।”
*पिछड़े राज्य की छवि से बाहर निकल निवेश का केंद्र*-
एमएलसी
एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि
इंफ्रा स्ट्रक्चर, एक्सप्रेस वे, मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं। अपराधों पर अंकुश लगा है। यूपी अब पिछड़े राज्य की छवि से बाहर निकलकर निवेश का केंद्र बन चुका है।
*यूपी देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा* मेयर
मुरादाबाद में महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता के कारण लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। पिछली सरकारों में बेलगाम अपराध पर अंकुश सरकार की बड़ी उपलब्धि है।”
इस दौरान गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने कहा
भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ी और ऐतिहासिक विकास कार्य किए। आने वाले समय में यूपी देश की मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा। साथ ही विकास के संकल्प को और मजबूत करेगा।
इस मौके पर एमएलसी डा. जयपाल सिंह, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, मनोज चौधरी, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल के अलावा भाजपा नेता संजीव यादव, मनोज चौधरी, ठाकुरद्वारा के पूर्व प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंचायत भवन परिसर में लगीं प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया।