Web News

www.upwebnews.com

नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए नामांकन किया

March 5, 2026

नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए नामांकन किया

Posted on 05.03.2026 Thursday, Time 04.11 PM

पटना, 05 मार्च 26, मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य सभा के जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नामांकन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन का आज आखिरी दिन था।

Patna, Mar 05: Chief Minister Nitish Kumar today filed his nomination papers as the Janata Dal-United candidate for the Rajya Sabha. Several senior leaders, including Home Minister Amit Shah, Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary, were present at the nomination. Today was the last day for nominations.

मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने ईरान पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त युद्ध कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की है।

बोर्ड ने ईरान पर हमले की निंदा की है। साथ ही प्संयुक्त राष्ट्र संघ से तत्काल युद्धविराम सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। बोर्ड ने आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए राजनयिक हस्तक्षेप किया जाए।

चिकित्सक आनंद प्रकाश मिश्रा का कला संस्कृति से अद्भुत प्रेम

संजीव कुमार गुप्ता

शाहजहांपुर 05 मार्च।  पेसे से चिकित्सक डॉक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा लगभग 40 42 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हैं परंतु उनके एक अजीबोगरीब शौक ने इन्हें आजकल काफी चर्चित बना दिया है वह इनका शौक है नाटक लेखन, निर्देशन, व नाटकों में मुख्य किरदार निभाने का शौक, यह अपनी एक संस्था भी चलाते हैं जिसका प्रमुख कार्य नाटक मंचन और समाज सेवा है इनकी पत्नी नलिनी मिश्रा इनका पूरा सहयोग इस मामले में करती हैं, नलिनी मिश्रा स्वयं कई नाटक लिख चुकी है, मजे की बात यह है कि उनके सभी नाटक प्रेरणा देने वाले व समाज सुधार से संबंधित होते हैं, जैसे नशा मुक्ति,दहेज उन्मूलन,गंगा और पर्यावरण प्रदूषण जल स्वच्छता,जल संचयन एवं पर्यावरण बचाने आदि के मुद्दे प्रमुख केंद्र बिंदु में होते हैं समाज सुधार के उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार इनको जल पुरुष के रूप में सम्मानित करने का विचार कर रही है संभवतः इन्हें यह पुरस्कार इसी मार्च महीने में मिल सकता है सूत्रों का कहना है की इनके जल संचयन और जल प्रदूषण पर लिखे गए नाटक व उसके मंचन पर यह पुरस्कार मिल सकता है
उल्लेखनीय की कई वर्ष पूर्व इन्हें नशा मुक्ति के एक नाटक मंचन पर यू. पी.महोत्सव में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइंस (police Line)में रंगों की बौछार

फायर ब्रिगेड की फुहारों के बीच पुलिसकर्मियों ने खेली जमकर होली
Post on 5.3.26
Thursday, Time 2.30 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,5 मार्च।(उप्र समाचार सेवा)।
गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में रंगों की बौछार के बीच फायर ब्रिगेड की फुहारों से पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली।आम लोगों के अगले दिन पुलिस लाइंस पुलिस कर्मियों ने होली का उत्सव मनाया।
इस दौरान मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर‌ आकाश‌ सिंह समेत जिले भर के
सीओ, थाना प्रभारी और तमाम पुलिस कर्मी रहे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। और डीजे पर होली गीतों पर जमकर डांस किया।
होली के उल्लास के बीच पुलिस विभाग में भी रंगों की मस्ती छाईं रही। रिजर्व पुलिस लाइंस में होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी व जवानों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं व जमकर उत्सव मनाया। पुलिस लाइन में माहौल पूरी तरह रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। लाइन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछारें की गईं। तेज फुहारों के बीच पुलिस ने जमकर होली खेली।
एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई।

March 4, 2026

शहर के टेंपटेशन के गोदाम पर छापा, सीज

खाद्य विभाग को वेज बेकरी एंड स्वीट्स में मिलावट, गोदाम पर एक्सपायरी उत्पाद बरामद
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
गोदाम में मिला चिकन पाउडर

Post on 4.3.26
Wednesday, Moradabad Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,4 मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में खाद्य विभाग ने शहर की बेकरीज एंड स्वीट्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने सूचना के बाद स्वीट्स शाँप के गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गोदाम से संदिग्ध सामग्री बरामद की है। वेज बेकरी के गोदाम में चिकन पाउडर मिलने से सनसनी मची है। एक्सपायरी प्रोडक्टस मिलने के बाद गोदाम को सीज कर दिया गया। विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग का कहना है कि गोदाम से लिए गए सैंपल लैब भेजे जाएंगे। फूड सेफ्टी टीम ने मौके से एक दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के मिलने के अगली आगे कार्रवाई की जाएगी।

–एक्सपायरी प्रोडक्ट्स की भारी खेप हुईं बरामद
विभाग को जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी उत्पाद भी मिले। टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

–विभाग ने गोदाम किया सीज
टीम ने प्रतिष्ठान से जुड़े बेकरी यूनिट व अन्य संबंधित स्थानों को सीज किया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक प्रतिष्ठान पर निगरानी की जाएगी। विभाग की कार्रवाई से शहर अन्य खाद्य व्यापारियों में हड़कंप मचा है। विभाग ने साफ किया है कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।‌

« Newer PostsOlder Posts »