Web News

www.upwebnews.com

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ने 6 लोग रौंदे, मौत

February 7, 2026

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ने 6 लोग रौंदे, मौत

Mathura News

Mathura Samachar

Posted on 07.02.2016 Saturday Time 09.18 AM, Mathura , Yamuna expressway Accident

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना इलाके में दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस के छह यात्रियों को एक बेकाबू कंटेनर ने उस समय रौंद दिया, जब वे बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे।
​दुर्घटना ​शनिवार सुबह की है। दिल्ली के नांगलोई से यात्रियों को लेकर एक निजी बस (स्लीपर कोच) कानपुर के रसूलाबाद के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास पहुंची, कुछ यात्रियों ने लघुशंका (Toilet) जाने के लिए बस रुकवाई। कायदे से बस को ‘ग्रीन जोन’ या टोल के पास रुकना चाहिए था, लेकिन चालक ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बस को एक्सप्रेस-वे की मेन लेन के किनारे ही खड़ा कर दिया। बस से आधा दर्जन से ज्यादा यात्री नीचे उतरकर किनारे पर खड़े थे, तभी पीछे से मौत बनकर आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पूरी ताकत से बस के पिछले हिस्से में टक्कर मारी। कंटेनर की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक रही होगी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीचे खड़े यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कंटेनर उन यात्रियों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। टक्कर के बाद वहां का दृश्य देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। औरैया के सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के अस्लम और दिल्ली के संतोष के शरीर के अंग सड़क पर बिखर चुके थे। चार लोगों की पहचान उनके दस्तावेजों से हुई, जबकि दो अन्य के शव इस कदर क्षत-विक्षत थे कि उनकी पहचान करने में घंटों लग गए।
​​हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे सुरक्षा दल और सुरीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल औरैया निवासी अमर दुबे को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जब मृतकों के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को कॉल किया।

MDA: शिवालिक योजना में भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति

लैंड पूलिंग पॉलिसी बनेगा आधार, 300 हेक्टेयर भूमि खरीदेंगे, पहले चरण में डिडौरा -डिडौरी समेत तीन गांव
एमडीए बोर्ड की 143 वीं बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

MDA Board Meeting, Moradabad

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक

Posted on 07.02.2026 Saturday, Time : 08.57 AM , By Correspondent Rajesh Bhatia, Moradabad

मुरादाबाद, 7 फरवरी। (उप्र समाचार सेवा)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड की 143 वीं बैठक में महत्वाकांक्षी शिवालिक योजना में भूमि अधिग्रहण को मंजूरी मिली है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी के आधार पर किसानों की जमीन लिए जाने पर सहमति बनी। इससे आपसी सहमति के आधार पर मिलने वाली भूमि लेने का भी रास्ता साफ हो गया है। पहले चरण में तीन गांव- डिडौरा डिडौरी और रसूलपुर सुनवाती में जमीन लेने के प्रस्ताव पर मुहर लगीं। साथ ही सोनकपुर की सहृदि योजना को रेरा में एप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।
एमडीए सभागार में हुई बोर्ड बैठक में अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिली। निर्णय हुआ कि जहां सीलिंग या नजूल जमीन है वहां एनओसी दी जाएगी। बैठक में छह तरह की एनओसी का सरलीकरण किया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि शिवालिक योजना के पहले चरण में चिन्हित 385 हेक्टेयर भूमि में से 85 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी गई है। बाकी भूमि लैंड पूलिंग पॉलिसी के आधार पर ली जाएगी।
अवस्थापना निधि से तीस करोड़ रुपए से सुधारने पर जोर दिया गया। शाहपुर तिगरी के सामुदायिक केंद्र को निगम को हस्तांतरित से पहले आवश्यक कार्य कराने के अलावा सीतापुरी दस सराय, कांशीराम नगर सामुदायिक केंद्रों को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी।

-विकास शुल्क बढ़ा –
उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास द्वितीय संशोधन नियमावली के संशोधन के तहत लिया जा रहा विकास शुल्क की दर 1465 रुपए से बढ़ाकर 1510 रुपए प्रति वर्ग मी. की गई है।

प्राधिकरण बोर्ड में 879.54 करोड़ का बजट मंजूर —
वर्ष में 2025-26 के पुनरीक्षित बजट 653.60 करोड़ के सापेक्ष आय 324.41 करोड़ और नए
वित्तीय वर्ष 2026-27 में 879.54 करोड़ रुपए रखा। इसमें 1036.16 करोड़ रुपए का अवशेष जोड़कर कुल 1915.17 रुपये को मंजूरी दी गई। जबकि वर्ष 2025-26 में
17388 लाख के राजस्व प्राप्ति एवं 47971 लाख की पूंजीगत प्राप्ति का पुनरीक्षित आय -व्ययक तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31237.00 लाख के राजस्व प्राप्ति एवं 56717 लाख की पूंजीगत प्राप्ति का आय-व्यय स्वीकृत हुआ।वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3969 लाख के राजस्व व्यय एवं 50726 लाख की पूंजीगत व्यय का पुनरीक्षित आय-व्ययक तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5256 लाख के राजस्व व्यय व 61651 लाख के पूंजीगत व्यय का आय-व्ययक को स्वीकृत मिलीं ।

बैठक में मौजूद रहें।
बोर्ड के अध्यक्ष कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह,एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, सचिव पंकज वर्मा, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, प्राधिकरण सदस्य विकास जैन समेत सीटीसीपी कार्यालय, पेंशन, कोषागार के अधिकारी रहे।

डीआरएम ने रिटायर्ड 39 रेल कर्मियों को बांटा भुगतान प्रपत्र

DRM Moradabad

डीआरएम ने बनते भुगतान प्रमाण पत्र

Posted on 07.02.2026 Saturday, Time 08.51 Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 6 फरवरी। शुक्रवार को मुरादाबाद में रेल मंडल में रिटायर्ड 39 रेल कर्मियों को निपटान भुगतान प्रपत्र बांटा गया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने प्रपत्र बांटे। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की शुभकामनाएं दी।
डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुए पेंशनर्स सम्मान एवं सेवानिवृति भुगतान समारोह में जनवरी, 26 में सेवानिवृत्त 39 कर्मियों निपटान भुगतान प्रपत्र प्रदान सम्मानित किया गया I
विभाग में लंबे समय तक कार्य कुशलता से कार्य करने वाले कर्मियों को डीआरएम ने भुगतान प्रपत्र संबंधित खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया गया। कार्यक्रम में एडीआरएम (ओपी )पारितोष गौतम ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर ने रेल कर्मियों को फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी।

मौसम अलर्ट : आज चलेंगीं ठंडी हवाएं

सावधान! यूपी में आज 25km/h की रफ्तार से चलेंगी बर्फीली हवाएं, इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी।”

Uttar Pradesh Map

UTTAR PRADESH

Posted on 07.02.2026 Saturday, Time: 08.41 AM, wether alert 

लखनऊ, 07.02.2026, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के मौसम ने करवट ली है। आज दिन भर पछुआ हवाओं का जोर रहेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है।

आज दिन में 25 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी। मौसम का ये असर खास तौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ साथ दिल्ली और एनसीआर में दिखाई देगा।

यूपी: आज फिर चलेगी तबादला एक्सप्रेस, पीसीएस के होंगे बदलेंगे क्षेत्र

UP में तबादला एक्सप्रेस: 5 IPS अफसरों के बाद अब PCS अधिकारियों की बारी! आज जारी हो सकती है एक और बड़ी सूची।”

उत्तर प्रदेश

पोस्टेड 07.02.2026,समय 8.33 प्रात:, शनिवार 

लखनऊ, 07 फरवरी। उत्तर प्रदेश शासन में शुक्रवार देर रात हुए आईपीएस अफसरों के फेरबदल के बाद अब सचिवालय स्तर पर हलचल तेज है। सूत्रों की मानें तो आज (7 फरवरी) राज्य सरकार कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) और सिटी मजिस्ट्रेट्स के कार्यक्षेत्र बदल सकती है। प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ पूरे उत्तर प्रदेश के प्रशानिक तंत्र को चुस्त दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर तबादले कर रहे हैं। जहां भी शिथिलता दिखाई दे रही है या कोई शिकायत है तो तुरंत तबादला किया जा रहा है। इस मामले में योगी की जीरो टॉलरेंस पालिसी काम कर रही है।

« Newer PostsOlder Posts »