Web News

www.upwebnews.com

युवक पर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप

April 2, 2026

युवक पर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप

एटा 02 अप्रैल उप्रससे। जनपद में एक मुस्लिम युवक पर 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी के परिजनों और मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने इस संबंध में एटा के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है और अनहोनी की आशंका जताई है।
परिजनों के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार को हुई जब किशोरी अपने भाई-बहन और सहेलियों के साथ शहर में निकाली जा रही शोभा यात्रा देखने गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। उन्हें काशीराम कॉलोनी निवासी हसन पुत्र महफूज पर किशोरी को भगा ले जाने का संदेह है।

किशोरी की मां ने बताया कि मुस्लिम युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा सकता है या उसे कोई अनहोनी हो सकती है। इसी डर से उन्होंने एसएसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आरोपी की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और इस मामले में कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।