Web News

www.upwebnews.com

एटा में कार से साढ़े पांच लाख रुपए से भरा बैग चोरों ने उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

April 8, 2026

एटा में कार से साढ़े पांच लाख रुपए से भरा बैग चोरों ने उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

एटा 08 अप्रैल उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे रोड के पास एक कार से लाखों रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। जब कार मालिक अपनी पंचर गाड़ी का टायर बदल रहा था। अज्ञात चोरों ने कार अनलॉक होते ही बैग चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित शैलेंद्र पुत्र पारस सिंह निवासी नया बॉस, एटा ने बताया कि वह यूनियन बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर अपने घर जा रहे थे। पचास रुपए पहले से थे। बैग साढ़े पांच लाख रुपए रखे थे। रास्ते में कार का टायर पंचर हो गया। पास की पंचर की दुकान पर गए लेकिन वहां पंचर नहीं जुड़ा। खुद ही कार की स्टेपनी बदलने लगे। तभी पहले से रेकी कर रहे चोरों ने कार का दरवाजा खुला पाकर रुपयों से भरा बैग चुरा लिया।

शैलेंद्र ने कर की स्टेपनी बदलने के बाद जब देखा तो उसमें रूपों से भरा बैग नहीं था। जिसकी सूचना तुरंत कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

वर्जन
कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।