Uncategorized : : UP News | UP Web News | Page 8

Web News

www.upwebnews.com

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीब ने किए श्री बांके बिहारी  के दर्शन- पूजन

January 25, 2026

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीब ने किए श्री बांके बिहारी  के दर्शन- पूजन

    Mathura Banke bihari mandirभाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बनके बिहारी मंदिर में किए दर्शन
  • पहली बार उप्र के दौरे पर आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष,  माननीय मुख्यमंत्री  के साथ पहुंचे मंदिर
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर मांगा ‘विकसित भारत’ का आशीर्वाद
मथुरा, 25 जनवरी 2026 ( अतुल कुमार जिंदल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी के दर पर हाजिरी लगाई। उन्होंने आराध्य के चरणों में शीश झुकाकर विधि- विधान से पूजा-अर्चना की तथा इत्र सेवा की। मंदिर के सेवायतों ने यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष  को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा करवाई।
 मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन ने ठाकुर जी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने ठाकुर जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश की धरा ‘ब्रज भूमि’ पर पहुंचे श्री नितिन नबीन जी ने माननीय मुख्यमंत्री श योगी आदित्यनाथ  के संग आध्यात्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत की।
दर्शन के बाद मंदिर सेवायतों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पट्टीका और प्रसाद भेंट किया गया। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा के अध्यक्ष  मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद  अशोक कुमार जी, समिति के सदस्य मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)  मुकेश मिश्रा जी, सदस्य राजभोग समूह श्रीवर्धन गोस्वामी पुत्र  जुगलकिशोर गोस्वामी, सदस्य शयनभोग समूह श्री दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र  बिहारीलाल गोस्वामी एवं सदस्य शयनभोग समूह  विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) पुत्र  बाल कृष्ण गोस्वामी ने मुख्यमंत्री  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्री बांके बिहारी जी की आकर्षक एवं मनमोहक चित्र/तस्वीर भेंट किया।
इस दौरान  केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी , राष्ट्रीय महामंत्री  दुष्यंत गौतम , माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग  संदीप सिंह , विधायक मांट  राजेश चौधरी , महानगर अध्यक्ष  हरीशंकर राजू यादव , अपर पुलिस महानिदेशक  अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त  शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

January 18, 2026

ब्राह्मण समाज एकजुट होकर उत्पीड़न का करेगा मुकाबला

Mitresh Chaturvedi, Mathura

    अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का स्वागत करते ब्राह्मण समाज के लोग

राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का स्वागत करते विप्रजन

हाथरस।राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा हाथरस जंक्शन स्थित ओम वाटिका गेस्टहाउस में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है और धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए हर युग में संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा कि शासन सत्ता की लालसा ब्राह्मण समाज का उद्देश्य कभी नहीं रहा, लेकिन सनातन धर्म को कमजोर करने के प्रयासों में सबसे पहले ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जाता रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सनातन व राष्ट्र विरोधी शक्तियां समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में सभी भेदभाव भूलकर ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने आरक्षण और एससी एक्ट को समाज की गंभीर समस्याएं बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो इनके विरोध में आंदोलन भी किया जाएगा। संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक जिले में कम से कम 500 लोगों को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने यूजीसी इक्विटी कमेटी में किए गए बदलावों को सवर्ण समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि इससे छात्रों में जातिगत भेदभाव की भावना पैदा होगी। इसके विरोध में 26 जनवरी 2026 को देशभर में हर घर लाल झंडा अभियान चलाया जाएगा। नीट पीजी में माइनस 40 अंक पर प्रवेश के प्रावधान का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया।
सम्मेलन में एएमयू तिलक विवाद में जीत के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पंडित आशीष शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदेव शर्मा ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष धर्मेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विराट हिंदू सम्मेलन से दिया एकता का संदेश

Virat Hindu Sammelan, Samrasta Bhoj

हिन्दू सम्मेलन और समरसता भोज का आयोजन

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-जे स्थित कोठारी बंधु पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज ने हिंदू समाज की एकतासामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त और प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गोंविचारधाराओं और सामाजिक पृष्ठभूमियों से आए लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट रूप से समाज को जोड़नाभेदभाव की दीवारों को तोड़ना और राष्ट्रहित में संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत समरसता भोज के साथ हुईजिसमें सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। यह केवल औपचारिकता नहीं थीबल्कि सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे का प्रतीक था। आयोजकों ने यह संदेश दिया कि जब समाज एक पंक्ति में बैठकर भोजन कर सकता हैतो वह हर चुनौती का सामना भी एकजुट होकर कर सकता है। इसके बाद सम्मेलन का वैचारिक सत्र प्रारंभ हुआजिसमें राष्ट्रसमाज और संस्कृति को लेकर गंभीर और विचारोत्तेजक वक्तव्य सामने आए।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लखनऊ विभाग के विभाग प्रचारक अनिल ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इतिहास साक्षी हैजब-जब समाज संगठित हुआ हैतब-तब भारत ने प्रगति की है और जब समाज बिखरा हैतब चुनौतियाँ बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा पर कार्य करता है और ऐसे विराट हिंदू सम्मेलन समाज को जागृत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल अपने अधिकारों की चर्चा तक सीमित न रहेंबल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी आत्मसात करें।

इसके पश्चात ज्योतिषाचार्य आचार्य मनोजानंद ने अपने वक्तव्य में सनातन संस्कृति की गहराई और उसकी वैज्ञानिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहींबल्कि जीवन को संतुलित और उद्देश्यपूर्ण ढंग से जीने की संपूर्ण व्यवस्था है। आज समाज में जो भ्रमतनाव और विघटन दिखाई देता हैउसका मूल कारण अपने सांस्कृतिक मूल्यों से दूरी है। उन्होंने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज जैसे आयोजन समाज को उसकी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने परिवार और समाज में संस्कारों के पुनर्स्थापन पर विशेष बल दिया।

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रदीप श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में राष्ट्र सुरक्षा और सामाजिक अनुशासन के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं हैबल्कि समाज का हर नागरिक राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति को आचरण में उतारने का आह्वान किया।

भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा कि हिंदू समाज को अब केवल सहनशील नहींबल्कि संगठित और सजग होना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के बिना किसी भी प्रकार का राष्ट्रीय उत्थान संभव नहीं है। ऐसे सम्मेलन यह प्रमाणित करते हैं कि हिंदू समाज एकजुट है और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति के पतन के लिए सुनियोजित षड़यंत्र रचे गए। वर्ष 1932 में देश में लगभग सात लाख गुरुकुल थेलेकिन एक साजिश के तहत आज़ादी के बाद भी गुरुकुलों के दमन की संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया गया। परिणामस्वरूप आज पूरे देश में मात्र लगभग चार सौ गुरुकुल ही शेष रह गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी के बाद देश में जिस प्रकार की दमनकारी नीतियाँ अपनाई गईंउनसे हिंदू हितों को लगातार कुचलने का कुचक्र रचा गया। हिंदू समाज की गौरक्षा की परंपरा को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया गयाजिसके चलते गौरक्षा के स्थान पर गौरभक्षण की संस्कृति हावी होती चली गई।

सम्मेलन के दौरान स्वच्छतापर्यावरण संरक्षणशिक्षासेवा कार्ययुवाओं के मार्गदर्शन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे विषयों पर भी गंभीर विमर्श हुआ। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज को केवल भाषणों से नहींबल्कि निरंतर जमीनी कार्यों से मजबूत किया जा सकता है। यह भी स्पष्ट किया गया कि यह आयोजन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहींबल्कि समाज और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर किया गया। सम्मेलन में आचार्य नमेश ने कहा कि हिंदू मां भारती की आत्मा हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकतासामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कोठारी बंधु पार्क में आयोजित यह विराट हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज सामाजिक चेतना को नई दिशा देने वाला आयोजन सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में सोनेलाल श्रीवास्तवडॉपीएनशर्मानीरज गुप्ताराजेन्द्र श्रीबदरूलालसच्चिदानन्द श्रीवास्तवआशा बदरूदुर्गेश मिश्रअनुराग श्रीवास्तवअजय सिंहनन्दन उपाध्यायडॉअनिल दीक्षितराष्ट्रेश्वर मिश्ररामलालअमित कुमार अग्रवालविशाल श्रीवास्तवपवन श्रीवास्तवदेवी प्रसाद सिंहसंजीवन गुप्ताप्रदीपशरतरामसेवक गौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राघवेंद्र सिंह बने मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष 

Mathura Bar Association President Raghvendra Singh

राघवेंद सिंह बने मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव में  राघवेंद्र सिंह अध्यक्ष चुने गए।
 राघवेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी त्रिलोक चंद्र शर्मा को 111 मतों से हराया। राघवेंद्र सिंह को 1171 मत मिले वहीं त्रिलोक चंद्र शर्मा को 1060 मत मिले। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले कृष्ण कुमार चौधरी को 44, राजकुमार उपाध्याय को 785 जबकि प्रहलाद सिंह तरकर को 241 वोट मिले।
बार एसोसिशन के अध्यक्ष बनने पर राघवेंद्र सिंह को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

January 12, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

मथुरा, 12 जनवरी 2026, ।श्री गुरु कार्ष्णि  इंटर कॉलेज, महावन, मथुरा में स्वामी विवेकानंद की जयंती को  राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  जितेंद्र कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, और विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाकर ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।”
उप प्रधानाचार्य  शिवकुमार निगम ने युवाओं से आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्काउट मास्टर  विनोद कुमार शुक्ल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को चरित्र निर्माण, सेवा एवं नेतृत्व के गुण अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं सहायक अध्यापक  श्रीनिवास शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को सही दिशा देने में सक्षम हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक  संजय वर्मा, प्रशांत शर्मा, ललित शर्मा, विपिन कैलाश, टीना दीक्षित, कसक पाराशर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।
« Newer PostsOlder Posts »