Top-Stories : : UP News | UP Web News | Page 9

Web News

www.upwebnews.com

ईरान में स्कूल पर हमला, 57 छटाओं की मृत्यु

February 28, 2026

ईरान में स्कूल पर हमला, 57 छटाओं की मृत्यु

Posted on 28.02.2026, Saturday, Tehran, Iran, IRNA

At least 57 girls students killed in Iran school attack

तेहरान, 28 फरवरी। पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में बिगड़ती स्थिति के बीच पूरे क्षेत्र में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया है कि दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत में मीनाब शहर के एक प्राथमिक बालिका विद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने बताया कि इस हमले में 57 छात्राओं की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने कहा है कि प्राथमिक बालिका विद्यालय पर किये गए हमले का जवाब दिया जाएगा। इस बीच, सीरिया के दक्षिणी शहर सुवेदा में एक भवन पर ईरान की मिसाइल के हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सीरिया की समाचार एजेंसी साना के अनुसार दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत के कुनेत्रा शहर और यार्मुक बेसिन में अन्‍य मिसाइल का मलबा गिरा।
वहीं संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई।

ईरान-इजरायल युद्ध रोकने की अंतरराष्ट्रीय मांग

International calls for an end to the Iran-Israel war

नई दिल्ली, 28 फरवरी। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध पर कई देशों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रूस ने ईरान पर अमरीका और इज़राइल द्वारा किए जा रहे हमलों को तत्काल रोकने का आह्वान किया है और कहा है कि स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान के मार्ग पर वापस लाना आवश्यक है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उन कार्यों का शीघ्रता से निष्पक्ष मूल्यांकन करना चाहिए जिन्हें उसने गैर-जिम्मेदाराना बताया है और जिनसे क्षेत्र में और अधिक अस्थिरता का खतरा है। मंत्रालय ने कहा कि वह पहले की तरह ही अंतरराष्ट्रीय कानून, आपसी सम्मान और हितों के संतुलन पर आधारित शांतिपूर्ण समाधान खोजने के प्रयासों में सहायता करने के लिए तत्पर है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी है कि अमरीका, इस्राएल और ईरान के बीच नए सिरे से संघर्ष छिड़ने से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि फ्रांसीसी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पश्चिम एशिया में राष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। श्री मैक्रों ने ईरान से अपने परमाणु और बैलिस्टिक कार्यक्रमों को रोकने और पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियों को समाप्त करने का आह्वान किया, इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का भी आह्वान किया।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लॉयन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा है कि ईरान में हो रहे घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं। दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने, नागरिकों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ निकटतम समन्वय में वे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे ताकि क्षेत्र में यूरोपीय संघ के नागरिकों को पूरा समर्थन प्राप्त हो।

ओमान के विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से युद्धविराम लागू करने के लिए तत्काल बैठक बुलाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अंतरराष्ट्रीय कानून के समर्थन में स्पष्ट रुख अपनाने का आह्वान किया। मंत्रालय ने आगाह किया कि ईरान पर अमरीका-इज़राइल के हमले से संघर्ष के ऐसे गंभीर परिणाम उत्पन्न होने का खतरा है जिन्हें क्षेत्रीय स्तर पर ठीक नहीं किया जा सकता। हमले से पहले ओमान अमरीका-ईरान की अप्रत्यक्ष वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने अपनी धरती पर हुए हमलों की निंदा की है और कहा कि ये हमले ईरान द्वारा उसके हवाई क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन करते हुए किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कुवैत इस हमले की गंभीरता और उचित जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार रखता है।
बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवोट ने कहा कि ईरानी जनता को अपनी सरकार के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेल्जियम को इस बात का गहरा दु:ख है कि राजनयिक प्रयासों से पहले कोई समझौता नहीं हो सका।
नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ने कहा कि इस हमले को इस्राएल ने सुरक्षात्‍मक हमला बताया है, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं है।

इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। इंडोनेशिया को अमरीका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने का गहरा अफसोस है। इस कारण पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव बढ़ गया है। इंडोनेशिया ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद तथा कूटनीति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने हमलों के बाद ईरान और पश्चिम एशिया में फिलीपींस के नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया है। प्रवासी श्रमिक विभाग के अनुसार, 2024 में पश्चिम एशिया में लगभग 21 लाख फिलीपींस के श्रमिक थे।

कार्यक्रम में फायरिंग कर मचाई भगदड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
28/02/2026

*कैंट पुलिस ने रिवाल्वर, खोखा कारतूस व जिंदा मिस राउंड किया बरामद*

गोरखपुर। जनपद में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कैंट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 079/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संतोष Kumar सिंह पुत्र विजय राज सिंह, निवासी ग्राम घसियारीपुर थाना देहात कोतवाली जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद रिवाल्वर .32 बोर, दो अदद खोखा कारतूस .32 बोर तथा एक अदद जिंदा मिस राउंड .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी गई थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना से कार्यक्रम में शामिल लोगों में दहशत फैल गई थी।
मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच एवं अभियुक्त की तलाश शुरू की गई थी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद असलहे के संबंध में भी जांच की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं अवैध हथियारों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी

267 करोड़ के फर्जी बिलों का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार

  • जीएसटी का फर्जी क्लैम हासिल करने में आरोपी
  • आरोपी से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत इलेक्ट्रॉनिक, बैंकिंग सामग्री बरामद
  • शनिवार को एसपी क्राइम ने प्रेस को दीं जानकारी

Posted on 28.02.2026 Saturday, Time 06.12 PM , Rajesh Bhatia UP Samachar Sewa, Moradabad

Mastermind behind Rs 267 crore fake bills arrested in Agra

मुरादाबाद,28 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
फर्मों के नाम पर फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी के मास्टरमाइंड को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पुनीत पर फर्जी फर्मों से करोड़ों की जीएसटी का हेरफेर कर लिया। अभी आरोपी के तीन खातों के खुलासे में 267 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का भेद खुला है। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत चेकबुक व इलेक्ट्रॉनिक आदि उपकरण बरामद किया गया है।
शनिवार को एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार व विभागीय अधिकारियों मामले का खुलासा किया।
मामले में राज्य कर विभाग रेंज-बी मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह ने अल जजा ट्रेडर्स के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मुकदमा कायम कराया।
एसपी क्राइम ने बताया कि जीएसटी चोरी के दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हुईं।जिस पर फर्मों के बिलों के आधार पर करोड़ों के फर्जी जीएसटी चोरी क्लैम का भेद खुला।इस मामले में आरोपी पुनीत को आगरा से गिरफ्तार किया गया।पता चला कि फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी चोरी की गई। 2019 में पुनीत ने दिल्ली में सिददीक के साथ काम शुरु किया । सिददीक ने उनके नाम से फर्में बनाकर जीएसटी चोरी का फर्जीवाड़ा किया। इसकी एवज में पुनीत को बीस हजार रुपए मिलते ।पर लाँक डाउन के बाद सिददीक ने रुपए देने बंद किए तो पुनीत ने अपने नाम फर्मों के यूजरनेम, पासवर्ड के जरिए चार और फर्मे बना ली। और फर्जी जीएसटी फर्मों के माध्यम से बिल ट्रेडिंग का कारोबार शुरू कर लिया।पुनीत फर्में बनाकर बिना माल का आदान -प्रदान किए जीएसटी का क्लैम लेता रहा।बिल केवल पोर्टल पर अपलोड होते। इन फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) लेकर रकम विभिन्न खातों में दिखाई जाती। बाद में नकद निकालकर कमीशन काटकर संबंधित व्यक्तियों को दे देते। शुरुआती जांच में तीन खाते सामने आए। आरके इंटरनेशल से 88 करोड़, मेघना एंटरप्राइजेज से 57 करोड़ और वान्या नामक फर्म के नाम पर 122 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। लकड़ी के बिल दर्शाए गए। आरोपी ने 200 करोड़ रुपये के फर्जी बिल की बात कहीं है। मौके से पुलिस व विभाग को मोबाइल, एटीएम, लैपटाप,चेकबुक, पैन कार्ड आदि उपकरण व बैंकिंग सामग्री बरामद की। आरोपी से 32 किराएनामे आदि दस्तावेज भी बरामद किए हैं। शक है कि
इन दस्तावेजों का इस्तेमाल फर्जी बिलों पर जीएसटी चोरी के लिए किया गया।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस केस में अल -जजा इंटरप्राइजेज के नाम पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसकी तलाश व सर्विलांस टीम ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ा है।खातों में मौजूद छह लाख रुपये सीज किए गए हैं। मामले की पड़ताल चल रहीं हैं।

February 27, 2026

पत्रकार अग्निवेश सिंह की मौत पर जिला अस्पताल में उमड़ा पत्रकारों का जनसैलाब*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
27/02/2026

*दोषियों व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव*

गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र में नाली विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य अग्निवेश सिंह की मौत के बाद जिला अस्पताल परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गए और पूरे मामले की विधिक प्रक्रिया को स्वयं निगरानी में पूरा कराया।
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनेश, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी , संतोष कुमार सिंह सहित मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार टी.पी. शाही, रामचंद्र शाही, राजू सैनी, राजेश कुमार, शिवहर्ष द्विवेदी प्रिंस पांडेय वेद पाठक निखलेश प्रताप समेत तमाम पत्रकार जिला अस्पताल पहुंचे।
पत्रकारों की मौजूदगी में मृतक अग्निवेश सिंह के शव का पंचनामा कराया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से वार्ता कर मेडिकल टीम गठित कराए जाने की मांग की, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मेडिकल टीम का गठन किया गया और शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया गया।
इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में पत्रकारों का भारी हुजूम मौजूद रहा। सभी ने एक स्वर में घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
पत्रकारों ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो आज एक सक्रिय पत्रकार को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों एवं लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस दुखद घटना से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है।

Gorakhpur. A pall of gloom descended on the district hospital premises following the death of Agnivesh Singh, a life member of the Gorakhpur Journalists Press Club, who was critically injured during a drain dispute in the Bansgaon area. As soon as the news of the incident was received, a large number of journalists reached the district hospital and completed the legal process of the entire case under their own supervision. Gorakhpur Journalists Press Club President Onkar Dhar Dwivedi, Vice President Dhanesh, Minister Pankaj Srivastava, Joint Minister Mahendra Gaur, Treasurer Durgesh Yadav, Members Dr. Manoj Mishra, Rajneesh Tripathi, Santosh Kumar Singh, President of Recognized Journalists Committee Arvind Rai, Former President Ritesh Mishra, Senior Journalist T. P. Shahi, Ramchandra Shahi, Raju Saini, Rajesh Kumar, Shivharsh Dwivedi Pandey Prince Ved Pathak Nikhlesh Pratap and many journalists reached the district hospital.

« Newer PostsOlder Posts »